प्रियंका गांधी की दोस्त हैं होने वाली समधन, बिजनेसमैन हैं समधी... जानें रेहान वाड्रा की ससुराल में कौन-कौन? 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की कल बुधवार (31 दिसंबर) को राजस्थान के रणथम्भौर में सगाई होगी. दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका की होने वाली समधन उनकी बेस्ट फ्रेंड भी हैं. प्रियंका की समधन का नाम नंदिता बेग है, जो पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं.  कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीरियर डिजाइन उनकी नंदिता बेग और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिलकर किया था. सूत्रों ने बताया कि कल रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया. सगाई का समारोह रणथम्भौर में होगा. दोनों की शादी कुछ महीनों बाद होगी.  क्या करते हैं रेहान वाड्रा के होने वाले ससुर? रेहान की मंगेतर अवीवा के पिता इमरान बेग बड़े बिजनेसमैन हैं. नंदिता बेग और प्रियंका गांधी की दोस्ती काफी पुरानी है. बता दें कि रेहान वाड्रा और अवीवा तब से दोस्त हैं, जब दोनों अपनी मां की गोद में खेलते थे. दोनों की शुरुआती पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई है. अवीवा भी अपनी मां की तरह ही इंटीरियर डिजाइनर हैं और फोटोग्राफी भी करती हैं और रेहान वाड्रा भी एक फोटोग्राफर हैं. कांग्रेस मुख्यालय के डिजाइन में नंदिता बेग की थी अहम भूमिका सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय के इंटीरियर डिजाइन में प्रियंका गांधी और नंदिता बेग से सलाह मशवरा किया गया था. हालांकि तब इस बात की किसी को भनक भी नहीं थी कि आगे चलकर ये दोनों रिश्तेदार बन जाएंगे. दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं. उनके भाई राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका ने इस सीट से चुनाव लड़ा था और उप चुनाव में उन्हें बंपर जीत मिली थी.  राजस्थान के रणथम्भौर में कल होने वाली सगाई के बाद दोनों परिवार शादी की तारीख तय कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी रणथम्भौर के लिए निकल गए हैं.  ये भी पढ़ें EXCLUSIVE: 'बीजेपी 24 घंटे...', PM मोदी संग मुलाकात के बाद अधीर रंजन चौधरी ने ये क्या कह दिया?

Dec 30, 2025 - 15:30
 0
प्रियंका गांधी की दोस्त हैं होने वाली समधन, बिजनेसमैन हैं समधी... जानें रेहान वाड्रा की ससुराल में कौन-कौन? 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की कल बुधवार (31 दिसंबर) को राजस्थान के रणथम्भौर में सगाई होगी. दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका की होने वाली समधन उनकी बेस्ट फ्रेंड भी हैं. प्रियंका की समधन का नाम नंदिता बेग है, जो पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं. 

कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीरियर डिजाइन उनकी नंदिता बेग और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिलकर किया था. सूत्रों ने बताया कि कल रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया. सगाई का समारोह रणथम्भौर में होगा. दोनों की शादी कुछ महीनों बाद होगी. 

क्या करते हैं रेहान वाड्रा के होने वाले ससुर?

रेहान की मंगेतर अवीवा के पिता इमरान बेग बड़े बिजनेसमैन हैं. नंदिता बेग और प्रियंका गांधी की दोस्ती काफी पुरानी है. बता दें कि रेहान वाड्रा और अवीवा तब से दोस्त हैं, जब दोनों अपनी मां की गोद में खेलते थे. दोनों की शुरुआती पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई है. अवीवा भी अपनी मां की तरह ही इंटीरियर डिजाइनर हैं और फोटोग्राफी भी करती हैं और रेहान वाड्रा भी एक फोटोग्राफर हैं.

कांग्रेस मुख्यालय के डिजाइन में नंदिता बेग की थी अहम भूमिका

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय के इंटीरियर डिजाइन में प्रियंका गांधी और नंदिता बेग से सलाह मशवरा किया गया था. हालांकि तब इस बात की किसी को भनक भी नहीं थी कि आगे चलकर ये दोनों रिश्तेदार बन जाएंगे. दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं. उनके भाई राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका ने इस सीट से चुनाव लड़ा था और उप चुनाव में उन्हें बंपर जीत मिली थी. 

राजस्थान के रणथम्भौर में कल होने वाली सगाई के बाद दोनों परिवार शादी की तारीख तय कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी रणथम्भौर के लिए निकल गए हैं. 

ये भी पढ़ें

EXCLUSIVE: 'बीजेपी 24 घंटे...', PM मोदी संग मुलाकात के बाद अधीर रंजन चौधरी ने ये क्या कह दिया?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow