पेट के आसपास ही क्यों जमा होता है सबसे ज्यादा फैट? डॉक्टर्स से समझें पूरी बात

पेट के आसपास फैट जमा होना एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है, जिससे आजकल यंगस्टर्स और एडल्ट्स दोनों ही परेशान हैं. लेकिन इसे सिर्फ़ बॉडी शेप या एस्थेटिक कंसर्न मानकर हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का इंडिकेशन हो सकती है. नोएडा सेक्टर-50 स्थित नियो हॉस्पिटल के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलाटी बताते हैं कि बेली पर जमा यह फैट कई क्रॉनिक बीमारियों के रिस्क को बढ़ा सकता है. यह सिर्फ वेट बढ़ने की बात नहीं है, बल्कि यह पेट की चर्बी आपके ऑर्गन्स के आसपास जमा होती है, जिसे विसरल फैट  भी कहते हैं. यह फैट मेटाबॉलिकली एक्टिव होता है और बॉडी में इन्फ्लेमेशन को बढ़ावा देता है, जिससे कई हेल्थ इश्यूज पैदा हो सकते हैं. पेट के आसपास चर्बी जमा होने के ये हैं मुख्य कारण  जेनेटिक्स: कुछ लोगों में जेनेटिकली यह टेंडेंसी होती है कि उनके शरीर में फैट कुछ खास एरियाज, जैसे पेट, हिप्स या थाइज में ज्यादा जमा हो. अगर आपकी फैमिली में पेट की चर्बी की प्रॉब्लम कॉमन है, तो आपको भी इसका रिस्क हो सकता है. हार्मोन्स: इंसुलिन लेवल में इम्बैलेंस होने से पेट के आसपास फैट जमा हो सकता है. कोर्टिसोल, इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहते हैं. जब आप ज्यादा स्ट्रेस में होते हैं, तो बॉडी में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है, जो पेट के एरिया में फैट जमा करने में हेल्प करता है. वहीं, सेक्स हार्मोन्स जैसे एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन आदि शरीर में फैट के डिस्ट्रीब्यूशन को अफेक्ट करते हैं. लाइफस्टाइल: अगर आप फिजिकली एक्टिव नहीं रहते और ज्यादातर टाइम बैठे रहते हैं, तो कैलोरी बर्न कम होती है, जिससे फैट जमा होता है. वहीं, बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स, चीनी और अनहेल्दी फैट का कंजम्पशन पेट की चर्बी बढ़ाने में सीधा जिम्मेदार है. हाई स्ट्रेस लेवल और अपर्याप्त नींद दोनों ही हार्मोन्स को डिस्टर्ब करते हैं, जिससे पेट की चर्बी बढ़ती है. उम्र बढ़ना या एजिंग: उम्र बढ़ने के साथ लोगों के पेट के आसपास चर्बी जमा होना आम बात है. जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, हार्मोन्स बदलते हैं और वजन बढ़ने लगता है. फैट का डिस्ट्रीब्यूशन भी चेंज होता है, जिसका मतलब है कि लोगों के धड़ के आसपास चर्बी ज्यादा और बाहों और पैरों में कम हो सकती है. ये हो सकती हैं हेल्थ प्रॉब्लम्स एक्स्ट्रा पेट की चर्बी एक बड़ी हेल्थ कंसर्न है, क्योंकि यह कई क्रॉनिक बीमारियों के हाई रिस्क से जुड़ी है, जिनमें  हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर, स्ट्रोक आदि शामिल हैं. अगर आप अपनी पेट की चर्बी को लेकर चिंतित हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा रहेगा. कैसे कम करें पेट की चर्बी? पेट की चर्बी कम करना कोई जादू नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल अपनाने से पॉसिबल है. इसके लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाना सबसे जरूरी है, जिसमें साबुत फूड्स, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज शामिल हों और मीठे व प्रोसेस्ड फूड से बचें. रेगुलर एक्सरसाइज बेहद अहम है. इसके साथ ही, हर रात 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर फोकस करें, क्योंकि स्ट्रेस से पेट पर चर्बी बढ़ती है. हाइड्रेटेड रहना और धूम्रपान व अत्यधिक शराब से बचना भी बेहद जरूरी है. ये भी पढ़ें: ये तो चमत्कार हो गया! 63 साल की बुजुर्ग ने कराया डेंटल इम्प्लांट, 10 साल बाद खुद ठीक हो गए कान Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Jul 22, 2025 - 15:30
 0
पेट के आसपास ही क्यों जमा होता है सबसे ज्यादा फैट? डॉक्टर्स से समझें पूरी बात

पेट के आसपास फैट जमा होना एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है, जिससे आजकल यंगस्टर्स और एडल्ट्स दोनों ही परेशान हैं. लेकिन इसे सिर्फ़ बॉडी शेप या एस्थेटिक कंसर्न मानकर हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का इंडिकेशन हो सकती है.

नोएडा सेक्टर-50 स्थित नियो हॉस्पिटल के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलाटी बताते हैं कि बेली पर जमा यह फैट कई क्रॉनिक बीमारियों के रिस्क को बढ़ा सकता है. यह सिर्फ वेट बढ़ने की बात नहीं है, बल्कि यह पेट की चर्बी आपके ऑर्गन्स के आसपास जमा होती है, जिसे विसरल फैट  भी कहते हैं. यह फैट मेटाबॉलिकली एक्टिव होता है और बॉडी में इन्फ्लेमेशन को बढ़ावा देता है, जिससे कई हेल्थ इश्यूज पैदा हो सकते हैं.

पेट के आसपास चर्बी जमा होने के ये हैं मुख्य कारण 

  • जेनेटिक्स: कुछ लोगों में जेनेटिकली यह टेंडेंसी होती है कि उनके शरीर में फैट कुछ खास एरियाज, जैसे पेट, हिप्स या थाइज में ज्यादा जमा हो. अगर आपकी फैमिली में पेट की चर्बी की प्रॉब्लम कॉमन है, तो आपको भी इसका रिस्क हो सकता है.
  • हार्मोन्स: इंसुलिन लेवल में इम्बैलेंस होने से पेट के आसपास फैट जमा हो सकता है. कोर्टिसोल, इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहते हैं. जब आप ज्यादा स्ट्रेस में होते हैं, तो बॉडी में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है, जो पेट के एरिया में फैट जमा करने में हेल्प करता है. वहीं, सेक्स हार्मोन्स जैसे एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन आदि शरीर में फैट के डिस्ट्रीब्यूशन को अफेक्ट करते हैं.
  • लाइफस्टाइल: अगर आप फिजिकली एक्टिव नहीं रहते और ज्यादातर टाइम बैठे रहते हैं, तो कैलोरी बर्न कम होती है, जिससे फैट जमा होता है. वहीं, बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स, चीनी और अनहेल्दी फैट का कंजम्पशन पेट की चर्बी बढ़ाने में सीधा जिम्मेदार है. हाई स्ट्रेस लेवल और अपर्याप्त नींद दोनों ही हार्मोन्स को डिस्टर्ब करते हैं, जिससे पेट की चर्बी बढ़ती है.
  • उम्र बढ़ना या एजिंग: उम्र बढ़ने के साथ लोगों के पेट के आसपास चर्बी जमा होना आम बात है. जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, हार्मोन्स बदलते हैं और वजन बढ़ने लगता है. फैट का डिस्ट्रीब्यूशन भी चेंज होता है, जिसका मतलब है कि लोगों के धड़ के आसपास चर्बी ज्यादा और बाहों और पैरों में कम हो सकती है.

ये हो सकती हैं हेल्थ प्रॉब्लम्स

एक्स्ट्रा पेट की चर्बी एक बड़ी हेल्थ कंसर्न है, क्योंकि यह कई क्रॉनिक बीमारियों के हाई रिस्क से जुड़ी है, जिनमें  हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर, स्ट्रोक आदि शामिल हैं. अगर आप अपनी पेट की चर्बी को लेकर चिंतित हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा रहेगा.

कैसे कम करें पेट की चर्बी?

पेट की चर्बी कम करना कोई जादू नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल अपनाने से पॉसिबल है. इसके लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाना सबसे जरूरी है, जिसमें साबुत फूड्स, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज शामिल हों और मीठे व प्रोसेस्ड फूड से बचें. रेगुलर एक्सरसाइज बेहद अहम है. इसके साथ ही, हर रात 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर फोकस करें, क्योंकि स्ट्रेस से पेट पर चर्बी बढ़ती है. हाइड्रेटेड रहना और धूम्रपान व अत्यधिक शराब से बचना भी बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: ये तो चमत्कार हो गया! 63 साल की बुजुर्ग ने कराया डेंटल इम्प्लांट, 10 साल बाद खुद ठीक हो गए कान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow