पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में कहा 'अलविदा क्रिकेट'

बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 32 साल की उम्र में अपने करियर को विराम दिया, जिसमें उन्होंने 102 फर्स्ट-क्लास मैच खेले और इंडिया ए का भी प्रतिनिधित्व किया. वह आखिरी बार जनवरी में खेलते नजर आए थे और पिछले 2 साल से भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में केरल के लिए खेल रहे थे. बाबा अपराजित तमिलनाडु से आते हैं और अपना ज्यादातर करियर इसी टीम के लिए खेला. मगर पिछले 2 साल में उन्होंने केरल का प्रतिनिधित्व किया. करीब एक दशक तक वह तमिलनाडु टीम के मेन बल्लेबाजों में से एक बने रहे और इस दौरान तमिलनाडु के कप्तान भी रहे. किया रिटायरमेंट का ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने लिखा - तमिलनाडु, भारत की अंडर-19, इंडिया ए, केरल, चेन्नई सुपर किंग्स राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, TNPL की टीमें और अन्य क्लब टीमों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही. उन सभी टीमों का हिस्सा बनना भी सौभाग्य का विषय रहा जिन्होंने मेरे करियर को इस मुकाम तक पहुंचाया.  BCCI का भी किया धन्यवाद अपने रिटायरमेंट पोस्ट में बाबा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और केरल क्रिकेट एसोसिएशन का भी धन्यवाद किया. वे साथी खिलाड़ियों, कोच और अन्य साफ को भी नहीं भूले. उन्होंने कहा - मैं सभी कोच, सपोर्ट स्टाफ, साथी खिलाड़ियों का भी आभारी रहूंगा, जिन्होंने मेरे करियर का अभिन्न हिस्सा रहेंगे.           View this post on Instagram                       A post shared by Aparajith (@aparajithbaba) भारत के लिए जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप बाबा अपराजित साल 2012 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे. उस टूर्नामेंट में वह भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 171 रन बनाए थे और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट भी लिए. पूरे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 102 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 12 शतक और 27 फिफ्टी सहित 5199 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 75 विकेट भी चटकाए. 114 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 4278 रन और 83 विकेट रहे. इसके अलावा 63 टी20 मैचों में उन्होंने 1147 रन और 17 विकेट लिए. यह भी पढ़ें: वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

Nov 26, 2026 - 13:30
 0
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में कहा 'अलविदा क्रिकेट'

बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 32 साल की उम्र में अपने करियर को विराम दिया, जिसमें उन्होंने 102 फर्स्ट-क्लास मैच खेले और इंडिया ए का भी प्रतिनिधित्व किया. वह आखिरी बार जनवरी में खेलते नजर आए थे और पिछले 2 साल से भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में केरल के लिए खेल रहे थे.

बाबा अपराजित तमिलनाडु से आते हैं और अपना ज्यादातर करियर इसी टीम के लिए खेला. मगर पिछले 2 साल में उन्होंने केरल का प्रतिनिधित्व किया. करीब एक दशक तक वह तमिलनाडु टीम के मेन बल्लेबाजों में से एक बने रहे और इस दौरान तमिलनाडु के कप्तान भी रहे.

किया रिटायरमेंट का ऐलान

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने लिखा - तमिलनाडु, भारत की अंडर-19, इंडिया ए, केरल, चेन्नई सुपर किंग्स राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, TNPL की टीमें और अन्य क्लब टीमों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही. उन सभी टीमों का हिस्सा बनना भी सौभाग्य का विषय रहा जिन्होंने मेरे करियर को इस मुकाम तक पहुंचाया. 

BCCI का भी किया धन्यवाद

अपने रिटायरमेंट पोस्ट में बाबा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और केरल क्रिकेट एसोसिएशन का भी धन्यवाद किया. वे साथी खिलाड़ियों, कोच और अन्य साफ को भी नहीं भूले. उन्होंने कहा - मैं सभी कोच, सपोर्ट स्टाफ, साथी खिलाड़ियों का भी आभारी रहूंगा, जिन्होंने मेरे करियर का अभिन्न हिस्सा रहेंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aparajith (@aparajithbaba)

भारत के लिए जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप

बाबा अपराजित साल 2012 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे. उस टूर्नामेंट में वह भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 171 रन बनाए थे और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट भी लिए.

पूरे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 102 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 12 शतक और 27 फिफ्टी सहित 5199 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 75 विकेट भी चटकाए. 114 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 4278 रन और 83 विकेट रहे. इसके अलावा 63 टी20 मैचों में उन्होंने 1147 रन और 17 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow