पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 27 और 28 फरवरी 2026 को होने जा रहा ‘Ideas of India 2026’ इस बार सचमुच सितारों से सजा नजर आएगा. राजनीति, सिनेमा, खेल, कूटनीति, कारोबार और आध्यात्म से जुड़े दिग्गज एक ही मंच पर देश और दुनिया के अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. दो दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में वैश्विक चिंतकों से लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार तक अपनी बात रखेंगे, जिससे यह मंच विचार और ग्लैमर का अनूठा संगम बनेगा. उद्घाटन सत्र- दीप प्रज्वलन से वैश्विक विमर्श तककार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से होगी. इसके बाद एबीपी नेटवर्क के मुख्य संपादक अतिदेब सरकार स्वागत भाषण देंगे. पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बड़े नाम मंच साझा करेंगे. अमेरिका-भारत संबंधों पर शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन मियरशाइमर और चीन के नजरिये पर त्सिंगहुआ विश्वविद्यालय के यान शुएतोंग अपनी बात रखेंगे. वैश्विक नेतृत्व और बदलते विश्व व्यवस्था पर भी विशेष सत्र आयोजित होंगे. कूटनीति और रणनीति: पड़ोसी देशों से नए विश्व क्रम तक‘Neighbours on Fire’ सत्र में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में भारत के पूर्व राजदूत क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करेंगे. वहीं ‘The New World Order’ सत्र में दुनिया की बदलती राजनीतिक और सामरिक परिस्थितियों का विश्लेषण किया जाएगा. भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत और पूर्व आईएसआई प्रमुख असद दुर्रानी के बीच चर्चा खास आकर्षण होगी. बॉलीवुड का जलवा: शाहरुख से कंगना तकये मंच सितारों से सजा होगा. किंग ऑफ बॉलीवुड सत्र में शाहरुख खान (पुष्टि लंबित) दर्शकों से संवाद कर सकते हैं. ‘ क्वीन ऑफ द स्क्रीन’ सत्र में कंगना रनौत अपने चार दशक लंबे करियर और राजनीति पर चर्चा करेंगी. पंकज त्रिपाठी ‘The Real in Reel’ में अपने अनुभव साझा करेंगे. अनिल कपूर ‘How to Own Your Stardom’ सत्र में अपने सफर की कहानी बताएंगे. सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ‘Living Upto the Legacy’ में पारिवारिक विरासत और सिनेमा पर बात करेंगे. ईशान खट्टर और निर्देशक नीरज घेवन भी रियल सिनेमा पर चर्चा का हिस्सा बनेंगे. संगीत और मनोरंजन: सुरों की महफिलसंगीत प्रेमियों के लिए भी खास सत्र होंगे. श्रेया घोषाल ‘Going International’ में अपने वैश्विक संगीत सफर पर बात करेंगी. अरमान मलिक इंडीपॉप और प्लेबैक सिंगिंग के अनुभव साझा करेंगे. अदनान सामी ‘Songs that Heal’ में संगीत की सुकून भरी दुनिया पर चर्चा करेंगे. मधुबंती बागची चार्टबस्टर गानों की कहानी सुनाएंगी. खेल के नायक और युवा प्रतिभाएंपेरिस और टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार, अवनि लेखरा और सुमित अंतिल ‘Courage Under Fire’ सत्र में संघर्ष और सफलता की कहानी बताएंगे. अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और युवा क्रिकेटर विहान मल्होत्रा ‘Teenage Triumphs’ में नई पीढ़ी के सपनों पर चर्चा करेंगे. अर्थव्यवस्था, एआई और भविष्य की दिशाकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (पुष्टि लंबित) भारत की एआई दौड़ में स्थिति पर बोल सकते हैं. डॉ. प्रत्युष कुमार और अन्य विशेषज्ञ ‘India’s AI Models’ में तकनीक के भविष्य पर चर्चा करेंगे. अमिताभ कांत आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर अपनी बात रखेंगे, जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विज़न पर चर्चा करेंगे. समापन- विचारों से आगे, संवाद की दिशादूसरे दिन का समापन एबीपी नेटवर्क के सीईओ सुमंत दत्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा. ‘Ideas of India 2026’ केवल एक कॉन्क्लेव नहीं, बल्कि विचारों, अनुभवों और सितारों का ऐसा संगम है, जहां देश-दुनिया की बड़ी हस्तियां एक मंच पर मिलकर भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश करेंगी. इस बार का आयोजन सचमुच “सितारों से सजा मंच” साबित होने जा रहा है.

Feb 26, 2026 - 20:30
 0
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 27 और 28 फरवरी 2026 को होने जा रहा ‘Ideas of India 2026’ इस बार सचमुच सितारों से सजा नजर आएगा. राजनीति, सिनेमा, खेल, कूटनीति, कारोबार और आध्यात्म से जुड़े दिग्गज एक ही मंच पर देश और दुनिया के अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. दो दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में वैश्विक चिंतकों से लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार तक अपनी बात रखेंगे, जिससे यह मंच विचार और ग्लैमर का अनूठा संगम बनेगा.

उद्घाटन सत्र- दीप प्रज्वलन से वैश्विक विमर्श तक
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से होगी. इसके बाद एबीपी नेटवर्क के मुख्य संपादक अतिदेब सरकार स्वागत भाषण देंगे. पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बड़े नाम मंच साझा करेंगे. अमेरिका-भारत संबंधों पर शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन मियरशाइमर और चीन के नजरिये पर त्सिंगहुआ विश्वविद्यालय के यान शुएतोंग अपनी बात रखेंगे. वैश्विक नेतृत्व और बदलते विश्व व्यवस्था पर भी विशेष सत्र आयोजित होंगे.

कूटनीति और रणनीति: पड़ोसी देशों से नए विश्व क्रम तक
Neighbours on Fire’ सत्र में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में भारत के पूर्व राजदूत क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करेंगे. वहीं ‘The New World Order’ सत्र में दुनिया की बदलती राजनीतिक और सामरिक परिस्थितियों का विश्लेषण किया जाएगा. भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत और पूर्व आईएसआई प्रमुख असद दुर्रानी के बीच चर्चा खास आकर्षण होगी.

बॉलीवुड का जलवा: शाहरुख से कंगना तक
ये मंच सितारों से सजा होगा. किंग ऑफ बॉलीवुड सत्र में शाहरुख खान (पुष्टि लंबित) दर्शकों से संवाद कर सकते हैं. ‘ क्वीन ऑफ द स्क्रीन’ सत्र में कंगना रनौत अपने चार दशक लंबे करियर और राजनीति पर चर्चा करेंगी. पंकज त्रिपाठी ‘The Real in Reel’ में अपने अनुभव साझा करेंगे. अनिल कपूर ‘How to Own Your Stardom’ सत्र में अपने सफर की कहानी बताएंगे. सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ‘Living Upto the Legacy’ में पारिवारिक विरासत और सिनेमा पर बात करेंगे. ईशान खट्टर और निर्देशक नीरज घेवन भी रियल सिनेमा पर चर्चा का हिस्सा बनेंगे.

संगीत और मनोरंजन: सुरों की महफिल
संगीत प्रेमियों के लिए भी खास सत्र होंगे. श्रेया घोषाल ‘Going International’ में अपने वैश्विक संगीत सफर पर बात करेंगी. अरमान मलिक इंडीपॉप और प्लेबैक सिंगिंग के अनुभव साझा करेंगे. अदनान सामी ‘Songs that Heal’ में संगीत की सुकून भरी दुनिया पर चर्चा करेंगे. मधुबंती बागची चार्टबस्टर गानों की कहानी सुनाएंगी.

खेल के नायक और युवा प्रतिभाएं
पेरिस और टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार, अवनि लेखरा और सुमित अंतिल ‘Courage Under Fire’ सत्र में संघर्ष और सफलता की कहानी बताएंगे. अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और युवा क्रिकेटर विहान मल्होत्रा ‘Teenage Triumphs’ में नई पीढ़ी के सपनों पर चर्चा करेंगे.

अर्थव्यवस्था, एआई और भविष्य की दिशा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (पुष्टि लंबित) भारत की एआई दौड़ में स्थिति पर बोल सकते हैं. डॉ. प्रत्युष कुमार और अन्य विशेषज्ञ ‘India’s AI Models’ में तकनीक के भविष्य पर चर्चा करेंगे. अमिताभ कांत आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर अपनी बात रखेंगे, जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विज़न पर चर्चा करेंगे.

समापन- विचारों से आगे, संवाद की दिशा
दूसरे दिन का समापन एबीपी नेटवर्क के सीईओ सुमंत दत्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा. ‘Ideas of India 2026’ केवल एक कॉन्क्लेव नहीं, बल्कि विचारों, अनुभवों और सितारों का ऐसा संगम है, जहां देश-दुनिया की बड़ी हस्तियां एक मंच पर मिलकर भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश करेंगी. इस बार का आयोजन सचमुच “सितारों से सजा मंच” साबित होने जा रहा है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow