पावर सेक्टर का यह स्टॉक बना मल्टीबैगर; 6,000% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, जानें डिटेल

Multibagger Stock India 2026: शेयर बाजार में हलचल के बीच भी कुछ कंपनियां अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका देती है. डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ऐसा ही एक नाम बनकर सामने आया है. स्मॉलकैप श्रेणी में शामिल इस स्टॉक ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका दिया है. बाजार की उठापटक के बावजूद इसने मजबूती दिखाई और लगातार नए रिकॉर्ड हाई लेवल को छूआ है. कंपनी की बढ़ती ऑर्डर बुक और तिमाही नतीजों में सुधार ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. आइए जानते हैं, इस मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में... दो रुपये से 138 रुपये तक, चौंकाने वाली तेजी आंकड़ों की बात करें तो, करीब 2.22 रुपये के स्तर से चलकर यह शेयर अब लगभग 138 रुपये तक पहुंच चुका है. जो अपने आप में शानदार रिटर्न की कहानी कहता है. सितंबर 2023 के बाद इसमें आई तेजी ने निवेशकों को चौंका दिया और कुल मिलाकर करीब 6,116 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है. साल 2023 में ही कंपनी शेयरों ने 620 प्रतिशत का रिटर्न दिया. इसके अगले साल यानी 2024 में 860 फीसदी की और तेजी देखने को मिली. हालांकि पिछले साल कंपनी शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की मुनाफावसूली देखने को मिली है. हालांकि, पिछले दो साल में शेयरों ने 366 फीसदी का कुल रिटर्न दिया है. क्या करती है कंपनी? पावर सेक्टर की जरूरतों को पूरा करने में यह कंपनी अहम भूमिका निभाती है. लगभग 7,248 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह एलवी, एमवी और ईएचवी केबल्स के निर्माण में सक्रिय है और कंडक्टर भी तैयार करती है. इसके उत्पादों का इस्तेमाल बिजली उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तक, साथ ही अलग-अलग औद्योगिक परियोजनाओं में किया जाता है. शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई पर कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. 11:50 बजे शेयर 1.56 प्रतिशत या 2.15 रुपये की तेजी के साथ 139.95 रुपये पर ट्रेड कर रही थी. शेयरों ने दिन की शुरुआत 141.85 रुपये पर की थी. दिन का इंट्रा डे हाई 141.85 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 185.10 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 81 रुपये है.    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: शादी सीजन में राहत की खबर! सोने-चांदी के दाम हुए कम, जानें आज आपके शहर में कितना है रेट

Feb 18, 2026 - 13:30
 0
पावर सेक्टर का यह स्टॉक बना मल्टीबैगर; 6,000% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, जानें डिटेल

Multibagger Stock India 2026: शेयर बाजार में हलचल के बीच भी कुछ कंपनियां अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका देती है. डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ऐसा ही एक नाम बनकर सामने आया है. स्मॉलकैप श्रेणी में शामिल इस स्टॉक ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका दिया है.

बाजार की उठापटक के बावजूद इसने मजबूती दिखाई और लगातार नए रिकॉर्ड हाई लेवल को छूआ है. कंपनी की बढ़ती ऑर्डर बुक और तिमाही नतीजों में सुधार ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. आइए जानते हैं, इस मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में...

दो रुपये से 138 रुपये तक, चौंकाने वाली तेजी

आंकड़ों की बात करें तो, करीब 2.22 रुपये के स्तर से चलकर यह शेयर अब लगभग 138 रुपये तक पहुंच चुका है. जो अपने आप में शानदार रिटर्न की कहानी कहता है. सितंबर 2023 के बाद इसमें आई तेजी ने निवेशकों को चौंका दिया और कुल मिलाकर करीब 6,116 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है.

साल 2023 में ही कंपनी शेयरों ने 620 प्रतिशत का रिटर्न दिया. इसके अगले साल यानी 2024 में 860 फीसदी की और तेजी देखने को मिली. हालांकि पिछले साल कंपनी शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की मुनाफावसूली देखने को मिली है. हालांकि, पिछले दो साल में शेयरों ने 366 फीसदी का कुल रिटर्न दिया है.

क्या करती है कंपनी?

पावर सेक्टर की जरूरतों को पूरा करने में यह कंपनी अहम भूमिका निभाती है. लगभग 7,248 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ यह एलवी, एमवी और ईएचवी केबल्स के निर्माण में सक्रिय है और कंडक्टर भी तैयार करती है.

इसके उत्पादों का इस्तेमाल बिजली उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तक, साथ ही अलग-अलग औद्योगिक परियोजनाओं में किया जाता है.

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई पर कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. 11:50 बजे शेयर 1.56 प्रतिशत या 2.15 रुपये की तेजी के साथ 139.95 रुपये पर ट्रेड कर रही थी. शेयरों ने दिन की शुरुआत 141.85 रुपये पर की थी.

दिन का इंट्रा डे हाई 141.85 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 185.10 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 81 रुपये है.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: शादी सीजन में राहत की खबर! सोने-चांदी के दाम हुए कम, जानें आज आपके शहर में कितना है रेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow