पाकिस्तान हो रहा धुआं-धुआं, अब BCCI ने दिखाया देशप्रेम; पहाड़ों की हसीन वादियों के बीच बॉलीवुड सिंगर बिखेरेगा जलवा

BCCI Tribute Indian Forces Ahead PBKS vs DC Match: IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच से पूर्व भारतीय सेना के सम्मान में एक खास कार्यक्रम किया जाएगा. यह मैच धर्मशाला में खेला जाना है, जिसके लिए BCCI ने एलान किया है कि दिल्ली-पंजाब मैच से पहले एक बॉलीवुड सिंगर लाइव परफॉर्म करता हुआ नजर आएगा. बॉलीवुड सिंगर बी प्राक देशभक्ति के गीत गाकर देशभर के लोगों में देशभक्ति का दीपक जलाने का प्रयास करते नजर आएंगे. इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है कि धर्मशाला में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले बॉलीवुड सिंगर बी प्राक लाइव परफॉर्मेंस के जरिए भारतीय सेना को सम्मान देंगे. 8 मई की शाम धर्मशाला का पूरा शहर देशभक्ति के रंग में डूबा होगा. एचपीसीए स्टेडियम में देशभक्ति के गीतों की आवाज टीवी के माध्यम से पूरे देश में गूंज रही होगी. Dharamshala, get ready to sing with pride! ????????????B Praak brings the nation's sound on a night of patriotism and notes echoing India's spirit. With soulful melodies & powerful anthems, unite to celebrate our great culture.A tribute to the heart of Bharat!#TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/KTa4ZkaWq5 — IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2025 यह कार्यक्रम भारतीय सेना के सम्मान में करवाया जा रहा है, जिसने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इस हमले के माध्यम से भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया था. याद दिला दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी थी. इससे पहले 7 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पूर्व मैदान में राष्ट्रगान बजाया गया था. वहीं मैच के दौरान हजारों फैंस भारत का राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाते हुए नजर आए थे. यह भी पढ़ें: अभी इतने साल और खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट; टेस्ट रिटायरमेंट के बाद आई खुशखबरी

May 8, 2025 - 19:30
 0
पाकिस्तान हो रहा धुआं-धुआं, अब BCCI ने दिखाया देशप्रेम; पहाड़ों की हसीन वादियों के बीच बॉलीवुड सिंगर बिखेरेगा जलवा

BCCI Tribute Indian Forces Ahead PBKS vs DC Match: IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच से पूर्व भारतीय सेना के सम्मान में एक खास कार्यक्रम किया जाएगा. यह मैच धर्मशाला में खेला जाना है, जिसके लिए BCCI ने एलान किया है कि दिल्ली-पंजाब मैच से पहले एक बॉलीवुड सिंगर लाइव परफॉर्म करता हुआ नजर आएगा. बॉलीवुड सिंगर बी प्राक देशभक्ति के गीत गाकर देशभर के लोगों में देशभक्ति का दीपक जलाने का प्रयास करते नजर आएंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है कि धर्मशाला में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच से पहले बॉलीवुड सिंगर बी प्राक लाइव परफॉर्मेंस के जरिए भारतीय सेना को सम्मान देंगे. 8 मई की शाम धर्मशाला का पूरा शहर देशभक्ति के रंग में डूबा होगा. एचपीसीए स्टेडियम में देशभक्ति के गीतों की आवाज टीवी के माध्यम से पूरे देश में गूंज रही होगी.

यह कार्यक्रम भारतीय सेना के सम्मान में करवाया जा रहा है, जिसने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इस हमले के माध्यम से भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया था. याद दिला दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी थी.

इससे पहले 7 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पूर्व मैदान में राष्ट्रगान बजाया गया था. वहीं मैच के दौरान हजारों फैंस भारत का राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाते हुए नजर आए थे.

यह भी पढ़ें:

अभी इतने साल और खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट; टेस्ट रिटायरमेंट के बाद आई खुशखबरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow