पाकिस्तान टीम में कलह, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बिगड़े कोच और कप्तान के रिलेशन, जानें पूरा माजरा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि पाक टीम के कप्तान सलमान आगा और टीम के हेड कोच माइक हेसन के बीच बहस की घटना सामने आई है. यह मामला रविवार को खेले गए पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का बताया जा रहा है. इस मैच को 102 रनों से जीतकर पाकिस्तान ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की थी. उस मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. इस मुकाबले में सलमान आगा नंबर-3 पर बैटिंग करने आए और 23 गेंद में 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने फरहान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप भी की. सलमान आगा ने फेंकी बोतल सलमान आगा पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए थे. उनके आउट होने के कुछ देर बाद कैमरा पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम की तरफ घूमा तो देखा गया कि सलमान आगा और कोच माइक हेसन किसी बात पर बहस करते दिखे.  जब हेसन ने कुछ कहा, तो साफ तौर पर देखा जा सकता था कि कप्तान सलमान आगा उससे खुश नहीं थे और उन्होंने पानी की बोतल फेंक कर भी मारी थी. कोच हेसन इस हरकत से हैरान रह गए. उन्होंने कुछ कहा, जिसपर प्रतिक्रिया स्वरूप सलमान ने सिर हिलाया. जब यह सब हो रहा था तब बाबर आजम भी वहीं बैठे थे, जो चुपचाप यह सब देखते रहे. भारत वाले ग्रुप में नहीं पाकिस्तान     भारत और पाकिस्तान, दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बनाई है. ग्रुप स्टेज में दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया था, लेकिन सुपर-8 चरण में दोनों टीम अलग-अलग ग्रुप में नजर आ रही हैं. भारत को वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 और पाकिस्तान को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है. यह भी पढ़ें: MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज

Feb 20, 2026 - 01:30
 0
पाकिस्तान टीम में कलह, टी20 वर्ल्ड कप के बीच बिगड़े कोच और कप्तान के रिलेशन, जानें पूरा माजरा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि पाक टीम के कप्तान सलमान आगा और टीम के हेड कोच माइक हेसन के बीच बहस की घटना सामने आई है. यह मामला रविवार को खेले गए पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच का बताया जा रहा है. इस मैच को 102 रनों से जीतकर पाकिस्तान ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की थी.

उस मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. इस मुकाबले में सलमान आगा नंबर-3 पर बैटिंग करने आए और 23 गेंद में 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने फरहान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप भी की.

सलमान आगा ने फेंकी बोतल

सलमान आगा पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए थे. उनके आउट होने के कुछ देर बाद कैमरा पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम की तरफ घूमा तो देखा गया कि सलमान आगा और कोच माइक हेसन किसी बात पर बहस करते दिखे. 

जब हेसन ने कुछ कहा, तो साफ तौर पर देखा जा सकता था कि कप्तान सलमान आगा उससे खुश नहीं थे और उन्होंने पानी की बोतल फेंक कर भी मारी थी. कोच हेसन इस हरकत से हैरान रह गए. उन्होंने कुछ कहा, जिसपर प्रतिक्रिया स्वरूप सलमान ने सिर हिलाया. जब यह सब हो रहा था तब बाबर आजम भी वहीं बैठे थे, जो चुपचाप यह सब देखते रहे.

भारत वाले ग्रुप में नहीं पाकिस्तान    

भारत और पाकिस्तान, दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बनाई है. ग्रुप स्टेज में दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया था, लेकिन सुपर-8 चरण में दोनों टीम अलग-अलग ग्रुप में नजर आ रही हैं. भारत को वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 और पाकिस्तान को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है.

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow