पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने के फैसले पर आया शाहिद अफरीदी का रिएक्शन, ICC पर ही उठा दिया सवाल

Shahid Afridi on IND vs PAK: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला ना खेलने पर तमाम दिग्गजों के रिएक्शन आ रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का भी रिएक्शन सामने आया. अफरीदी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. इसके अलावा अफरीदी ने क्रिकेट में राजनीति आने की बात पर भी जोर दिया. तो आइए जानते हैं कि अफरीदी ने क्या कुछ कहा.  ICC पर खड़ा किया सवाल, लेकिन सरकार का दिया साथ  अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं हमेशा इस बात को मानता हूं कि क्रिकेट दरवाजे खोल सकता है, जब राजनीति बंद कर देती है. यह पछतावा करने वाली बात है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन अपनी सरकार के फैसले को मानता हूं." आगे आईसीसी पर सवाल खड़ा करते हुए अफरीदी ने लिखा, "यह वक्त है कि जब आईसीसी को सिर्फ बयान देकर नहीं, बल्कि फैसला लेकर नेतृत्व दिखाने की जरूरत है कि वह हर सदस्य के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र और न्यायसंगत है." Ladies and Gentlemen Mr Shahid Afridi- Cousin of Shaquib Afridi, a commander of the terrorist group Harkat-ul-Ansar who was killed by the Indian forces in J&K India. pic.twitter.com/gL9oGwCTS1 — Meru (@MeruOnX) February 2, 2026 अफरीदी का बयान दोमुंहा अफरीदी का बयान साफतौर पर दोमुंहा दिख रहा है. एक तरफ उन्होंने इस बात पर दुख भी जताया कि टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होगा. वहीं दूसरी तरफ, अफरीदी ने अपनी सरकार के फैसले का साथ दिया.  पाकिस्तान सरकार ने किया था एलान  गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने बीते रविवार (01 फरवरी) एक्स (पहले ट्विटर) एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी. बताते चलें कि आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 15 फरवरी को श्रीलंका में होनी थी. आगामी टी20 विश्व कप की शुरुआत 07 फरवरी से हो रही है, जो भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा. 

Feb 2, 2026 - 17:30
 0
पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने के फैसले पर आया शाहिद अफरीदी का रिएक्शन, ICC पर ही उठा दिया सवाल

Shahid Afridi on IND vs PAK: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला ना खेलने पर तमाम दिग्गजों के रिएक्शन आ रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का भी रिएक्शन सामने आया. अफरीदी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. इसके अलावा अफरीदी ने क्रिकेट में राजनीति आने की बात पर भी जोर दिया. तो आइए जानते हैं कि अफरीदी ने क्या कुछ कहा. 

ICC पर खड़ा किया सवाल, लेकिन सरकार का दिया साथ 

अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं हमेशा इस बात को मानता हूं कि क्रिकेट दरवाजे खोल सकता है, जब राजनीति बंद कर देती है. यह पछतावा करने वाली बात है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन अपनी सरकार के फैसले को मानता हूं."

आगे आईसीसी पर सवाल खड़ा करते हुए अफरीदी ने लिखा, "यह वक्त है कि जब आईसीसी को सिर्फ बयान देकर नहीं, बल्कि फैसला लेकर नेतृत्व दिखाने की जरूरत है कि वह हर सदस्य के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र और न्यायसंगत है."

अफरीदी का बयान दोमुंहा

अफरीदी का बयान साफतौर पर दोमुंहा दिख रहा है. एक तरफ उन्होंने इस बात पर दुख भी जताया कि टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होगा. वहीं दूसरी तरफ, अफरीदी ने अपनी सरकार के फैसले का साथ दिया. 

पाकिस्तान सरकार ने किया था एलान 

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने बीते रविवार (01 फरवरी) एक्स (पहले ट्विटर) एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी. बताते चलें कि आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 15 फरवरी को श्रीलंका में होनी थी. आगामी टी20 विश्व कप की शुरुआत 07 फरवरी से हो रही है, जो भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow