पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया है. यह ट्राई सीरीज का सबसे पहला मैच रहा, जिसमें सलमान आगा ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 107 रन की शतकीय पारी खेली. इसी के बलबूते पाक टीम 305 के स्कोर तक पहुंची थी. जब बारी श्रीलंका के चेज करने की आई तो वह 268 रनों पर ढेर हो गई. आज ही से पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की इस ट्राई सीरीज का आगाज हुआ है. रावलपिंडी में खेले गए इस मैच में बाबर आजम ने इतिहास रच दिया. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन का आंकड़ा छूने वाले पाकिस्तान के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा अपनी 45 रनों की पारी के दौरान किया. उनसे पहले सिर्फ इंजमाम उल हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद ही ऐसा कर पाए थे. कप्तान अफरीदी का कहर जब श्रीलंका 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई. अविष्का फर्नांडो और कप्तान कुसल मेंडिस का विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन सलामी बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने काफी देर तक एक छोर संभाला हुआ था. मेंडिस 50 की तरफ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी ने पाक टीम को ब्रेकथ्रू दिलाया. मेंडिस 44 रन बनाकर आउट हुए. मेंडिस को आउट करने के अगले ही ओवर में अफरीदी ने सहान आराचिगे को भी चलता किया. अफरीदी ने श्रीलंका को टिकने का मौका ही नहीं दिया. उन्होंने 10 ओवर में 55 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए. दूसरी ओर जब पवन रत्नायके और जनिथ लियानागे की 119 रनों की पार्टनरशिप श्रीलंका को जीत की तरफ ले जाने का काम कर रही थी. तब फहीम अशरफ ने इस पार्टनरशिप को तोड़कर पाकिस्तान टीम की वापसी करवाई. ढह गई श्रीलंका रत्नायके और लियानागे की 119 रनों की पार्टनरशिप जब टूटी, तब श्रीलंका ने 210 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट खोया था. उसके बाद तो श्रीलंका के बल्लेबाज आउट होते चले गए. श्रीलंका ने अपने आखिरी 6 विकेट महज 58 रन के भीतर गंवा दिए. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने लिए. उनके अलावा फहीम अशरफ, नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट चटकाए. यह भी पढ़ें: शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा

Oct 19, 2026 - 04:30
 0
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया है. यह ट्राई सीरीज का सबसे पहला मैच रहा, जिसमें सलमान आगा ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 107 रन की शतकीय पारी खेली. इसी के बलबूते पाक टीम 305 के स्कोर तक पहुंची थी. जब बारी श्रीलंका के चेज करने की आई तो वह 268 रनों पर ढेर हो गई.

आज ही से पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की इस ट्राई सीरीज का आगाज हुआ है. रावलपिंडी में खेले गए इस मैच में बाबर आजम ने इतिहास रच दिया. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन का आंकड़ा छूने वाले पाकिस्तान के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा अपनी 45 रनों की पारी के दौरान किया. उनसे पहले सिर्फ इंजमाम उल हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद ही ऐसा कर पाए थे.

कप्तान अफरीदी का कहर

जब श्रीलंका 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई. अविष्का फर्नांडो और कप्तान कुसल मेंडिस का विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन सलामी बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने काफी देर तक एक छोर संभाला हुआ था. मेंडिस 50 की तरफ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी ने पाक टीम को ब्रेकथ्रू दिलाया. मेंडिस 44 रन बनाकर आउट हुए.

मेंडिस को आउट करने के अगले ही ओवर में अफरीदी ने सहान आराचिगे को भी चलता किया. अफरीदी ने श्रीलंका को टिकने का मौका ही नहीं दिया. उन्होंने 10 ओवर में 55 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए. दूसरी ओर जब पवन रत्नायके और जनिथ लियानागे की 119 रनों की पार्टनरशिप श्रीलंका को जीत की तरफ ले जाने का काम कर रही थी. तब फहीम अशरफ ने इस पार्टनरशिप को तोड़कर पाकिस्तान टीम की वापसी करवाई.

ढह गई श्रीलंका

रत्नायके और लियानागे की 119 रनों की पार्टनरशिप जब टूटी, तब श्रीलंका ने 210 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट खोया था. उसके बाद तो श्रीलंका के बल्लेबाज आउट होते चले गए. श्रीलंका ने अपने आखिरी 6 विकेट महज 58 रन के भीतर गंवा दिए. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने लिए. उनके अलावा फहीम अशरफ, नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें:

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow