पहले टायर किया पंचर, फिर हथियार लेकर पहुंचे, 223 ग्राम सोना-डेढ़ लाख कैश लूटा... NH-65 पर फिल्मी स्टाइल में लूट

कर्नाटक के बीदर में बड़ी लूट का मामला सामने आया है. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-65) पर हुई है. यहां एक नकाबपोश गिरोह ने एक परिवार पर हमला कर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान आरोपियों ने कार का टायर फोड़कर वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के सांगली से हैदराबाद एक शादी में शामिल होने के लिए एक परिवार जा रहा था. तभी NH-65 पर सास्तापूर गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने लूट के पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपियों ने सड़क पर लोहे की रॉड फेंक दी. इससे गाड़ी का टायर फट गया और वाहन रुक गया.  223 ग्राम सोना, 1.60 लाख कैश की लूट इसके कुछ देर पर 6 से 8 हमलावर हथियार लेकर कार के पास पहुंचे. बदमाशों के पास चाकू और लाठियां थी. उन्होंने कार में सवार परिवार के सभी यात्रियों को धमकाया और 223 ग्राम सोने के आभूषण और नकदी को लूट लिया. सोने के आभूषण की कीमत 22.3 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं, करीबन 1.6 लाख की नकदी को लूटा गया है. कुल मिलाकर 23.9 लाख की संपत्ति लूटी गई है.  हिंदी और मराठी में बात कर रहे थे लुटेरे: पीड़ित पीड़ित परिवार के प्रवीण जरग, जिनकी उम्र 38 साल बताई जा रही है, उन्होंने बताया कि हमलावर हिंदी और मराठी में बात कर रहे थे. उनकी उम्र करीबन 20-30 साल के बीच थी. घटना के समय कार में तीन महिलाएं और दो पुरुष मौजूद थे. यह सभी एक शादी में शामिल होने जा रहे थे.  इस पूरे मामले में बासवकल्याण नगर पुलिसस ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने धारा 310 और 311 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

Nov 20, 2025 - 19:30
 0
पहले टायर किया पंचर, फिर हथियार लेकर पहुंचे, 223 ग्राम सोना-डेढ़ लाख कैश लूटा... NH-65 पर फिल्मी स्टाइल में लूट

कर्नाटक के बीदर में बड़ी लूट का मामला सामने आया है. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-65) पर हुई है. यहां एक नकाबपोश गिरोह ने एक परिवार पर हमला कर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान आरोपियों ने कार का टायर फोड़कर वारदात को अंजाम दिया है.

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के सांगली से हैदराबाद एक शादी में शामिल होने के लिए एक परिवार जा रहा था. तभी NH-65 पर सास्तापूर गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने लूट के पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपियों ने सड़क पर लोहे की रॉड फेंक दी. इससे गाड़ी का टायर फट गया और वाहन रुक गया. 

223 ग्राम सोना, 1.60 लाख कैश की लूट

इसके कुछ देर पर 6 से 8 हमलावर हथियार लेकर कार के पास पहुंचे. बदमाशों के पास चाकू और लाठियां थी. उन्होंने कार में सवार परिवार के सभी यात्रियों को धमकाया और 223 ग्राम सोने के आभूषण और नकदी को लूट लिया. सोने के आभूषण की कीमत 22.3 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं, करीबन 1.6 लाख की नकदी को लूटा गया है. कुल मिलाकर 23.9 लाख की संपत्ति लूटी गई है. 

हिंदी और मराठी में बात कर रहे थे लुटेरे: पीड़ित

पीड़ित परिवार के प्रवीण जरग, जिनकी उम्र 38 साल बताई जा रही है, उन्होंने बताया कि हमलावर हिंदी और मराठी में बात कर रहे थे. उनकी उम्र करीबन 20-30 साल के बीच थी. घटना के समय कार में तीन महिलाएं और दो पुरुष मौजूद थे. यह सभी एक शादी में शामिल होने जा रहे थे. 

इस पूरे मामले में बासवकल्याण नगर पुलिसस ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने धारा 310 और 311 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow