पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा

Pakistan vs Afghanistan ODI Highlights: बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 114 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में बांग्लादेश टीम ने 16वें ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया. जब पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करने आई तो बांग्लादेश के साढ़े 6 फुट के गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान के बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. उन्होंने कुल 5 विकेट लिए. मोहम्मद रिजवान से लेकर सलमान आगा भी फ्लॉप रहे. बांग्लादेश ने कर दिया कमाल बांग्लादेश ने तेजतर्रार शुरुआत की, लेकिन उसका भी पहला विकेट जल्दी गिर गया था. सैफ हसन मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए. मगर तंजीद हसन गेंदबाजों की धुनाई करने के मूड में थे, जिन्होंने 32 गेंद में पचासा पूरा कर लिया था. उन्होंने मैच में 67 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर नजमुल हुसैन शांटो ने भी 27 रनों का योगदान दिया. खासतौर पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से खूब कहर बरपाया. उन्होंने पाक टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया और मैच में कुल 5 विकेट लिए. ये पहली बार है जब नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर की किसी पारी में 5 विकेट लिए हैं. यह दोनों टीमों की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली सीरीज है. ICC ने वेन्यू बदलने वाले विवाद में बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था. दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 में तो पहुंचा, लेकिन सेमीफाइनल में नहीं जा पाया था. बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा वनडे मैच 13 मार्च को खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: 'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 

Mar 11, 2026 - 19:30
 0
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा

Pakistan vs Afghanistan ODI Highlights: बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 114 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में बांग्लादेश टीम ने 16वें ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया.

जब पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करने आई तो बांग्लादेश के साढ़े 6 फुट के गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान के बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. उन्होंने कुल 5 विकेट लिए. मोहम्मद रिजवान से लेकर सलमान आगा भी फ्लॉप रहे.

बांग्लादेश ने कर दिया कमाल

बांग्लादेश ने तेजतर्रार शुरुआत की, लेकिन उसका भी पहला विकेट जल्दी गिर गया था. सैफ हसन मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए. मगर तंजीद हसन गेंदबाजों की धुनाई करने के मूड में थे, जिन्होंने 32 गेंद में पचासा पूरा कर लिया था. उन्होंने मैच में 67 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर नजमुल हुसैन शांटो ने भी 27 रनों का योगदान दिया.

खासतौर पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से खूब कहर बरपाया. उन्होंने पाक टीम के टॉप और मिडिल ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया और मैच में कुल 5 विकेट लिए. ये पहली बार है जब नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर की किसी पारी में 5 विकेट लिए हैं.

यह दोनों टीमों की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली सीरीज है. ICC ने वेन्यू बदलने वाले विवाद में बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था. दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 में तो पहुंचा, लेकिन सेमीफाइनल में नहीं जा पाया था. बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा वनडे मैच 13 मार्च को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow