पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं? इन 7 गलतियों को करने से बचें, वरना लग सकता है भयंकर चूना

Personal Loan: फाइनेंशियल जरूरतें ऐसी होती हैं जो कभी भी किसी भी व्यक्ति के जीवन में आ जाती हैं. इसके लिए कई सारे बैंकों ने लोन की सुविधाएं दे रखी है. लोन हर तरह का होता है, कार लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन आदि. लेकिन कई बार छोटी जरूरत के लिए लोग पर्सनल लोन लेना भी प्रिफर करते हैं. ऐसा करने में कई बार ये लोग फंस भी जाते हैं और इन्हें लंबा- चौड़ा चूना लग जाता है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कुछ सावधानियां बरतना चाहिए. पर्सनल लोन क्या होता है?पर्सनल लोन को अनसिक्योर्ड लोन भी कहते हैं. ये लोन बैंक या किसी वित्तीय संस्थान से मिलता है. पर्सनल लोन आप छोटे अमाउंट का किसी भी पर्सनल काम जैसे, शादी, मेडिकल इमरजेंसी या घर की मरम्मत जैस कामों के लिए ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपने पास से कोई भी चीज गिरवी नहीं रखना पड़ती है. आपको सीधे लोन मिल जाता है वो भी आसान सी प्रक्रिया के जरिए. हालांकि हो सकता है कि इसके लिए आपको ब्याज दर ज्यादा देना पड़े. पर्सनल लोन लेते समय बरतें सावधानियांपर्सनल लोन लेने का प्रोसेस तो बहुत आसान है, ना ज्यादा डॉक्युमेंट्स जमा करना, ना ही बैंक के चक्कर लगाना, बल्कि इन दिनों तो ऑनलाइन भी पर्सनल लोन मिल जाता है. लेकिन इसे लेते समय आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती हैं. वरना आपको अच्छा- खासा चूना भी लग सकता है. ऐसे में हम आपको सात ऐसी गलतियां बताते हैं, जिनको करने से आपको बचना ही चाहिए. ब्याज दरों की तुलना (Interest Rate)पर्सनल लोन लेने से पहले आपको हमेशा कई सारे बैंकों की ब्याज दरों की आपस में तुलना कर लेना चाहिए. इससे आपको पता चलेगा कि किस बैंक में कम ब्याज मिल रहा है, किस बैंक से लोन लेना फायदेमंद है, तो आपको उसी से लोन लेंगे. क्रेडिट स्कोर का रखें ख्याल (Credit Score)लोन लेने के लिए सबसे जरूरी क्रेडिट स्कोर होता है. यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज्यादा है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा. यदि इसस कम आपका क्रेडिट स्कोर है तो आपको लोन लेने के बाद ज्यादा ब्याज देना होगा. हिडन चार्ज का रखें ख्याल (Hidden Charges)पर्सनल लोन लेने से पहले हमेशा आपको हिडन चार्जेज पर नजर रखना चाहिए. कहीं लोन के एवज में आपसे हिडन चार्जेस के नाम पर लंबी- चौड़ी फीस ना बटोरी जा रही हो. जैसे प्रोसेसिंग फीस, एडमिनिस्ट्रेटिव फीस और प्री-पेमेंट वाले चार्जेस के बारे में पहले से ही पता कर लें. EMI का निर्धारण (EMI Scheduling)लोन लेते समय इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके लोन की ईएमआई हमेशा आपके सालेरी की 40% होना चाहिए. इससे ज्यादा अगर ईएमआई होगी तो आपको हर महीने भरने में परेशानी होगी. इसके अलावा अन्य खर्चों में भी परेशानियां हो सकती हैं. अवधि का रखें ध्यान (Loan Tenure)आप लोन कम भी लेंगे तो उसकी भरपाई के लिए टेन्योर थोड़ा कम ही रखें. यदि बहुत ज्यादा लंबे समय तक आप लोन चुकाते ही रहेंगे तो आपको ब्याद ज्यादा देना पड़ेगा. ज्यादा से ज्यादा आपके लोन की अवधि 5 साल होना चाहिए. उससे ज्यादा में ब्याज का बोझ आपके ऊपर बढ़ जाएगा.  जरूरी कागजात (Important Documents)वैसे तो पर्सनल लोन लेने से पहले आपको बहुत ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती है. लेकिन फिर भी कभी- कभी आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है तो आप अपनी आय का प्रमाण, एड्रेस का प्रमाण, और रोजगार का प्रमाण तैयार रखना चाहिए. यदि इनमें से कुछ एक भी ना हो तो बैंक से बात करके कोई तोड़ भी निकाल लेना चाहिए. इससे लोन लेते समय परेशानी नहीं होगी. फर्जी एप्स से बचें (Fake Apps)आजकल डिजिटल वर्ल्ड का चलन है, ऐसे में बाजार में कई सारी ऐसी एप्स हैं जिनसे घर बैठे ही आपको लोन मिल जाता है. लेकिन इसमें फंसने से बचना चाहिए. क्योंकि सभी एप्स भरोसेमंद नहीं होतीं. ये एप्स आपसे इतने हिडन चार्जेस ले लेती हैं जिनके बारे में आपको पता भी नहीं चलता है. बस हर महीने आपका कर्ज बढ़ता ही जाता है. ऐसे में आपको केवल भरोसेमंद एप्स से ही लोन लेना चाहिए.

Apr 10, 2026 - 12:30
 0
पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं? इन 7 गलतियों को करने से बचें, वरना लग सकता है भयंकर चूना

Personal Loan: फाइनेंशियल जरूरतें ऐसी होती हैं जो कभी भी किसी भी व्यक्ति के जीवन में आ जाती हैं. इसके लिए कई सारे बैंकों ने लोन की सुविधाएं दे रखी है. लोन हर तरह का होता है, कार लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन आदि. लेकिन कई बार छोटी जरूरत के लिए लोग पर्सनल लोन लेना भी प्रिफर करते हैं. ऐसा करने में कई बार ये लोग फंस भी जाते हैं और इन्हें लंबा- चौड़ा चूना लग जाता है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कुछ सावधानियां बरतना चाहिए.

पर्सनल लोन क्या होता है?
पर्सनल लोन को अनसिक्योर्ड लोन भी कहते हैं. ये लोन बैंक या किसी वित्तीय संस्थान से मिलता है. पर्सनल लोन आप छोटे अमाउंट का किसी भी पर्सनल काम जैसे, शादी, मेडिकल इमरजेंसी या घर की मरम्मत जैस कामों के लिए ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपने पास से कोई भी चीज गिरवी नहीं रखना पड़ती है. आपको सीधे लोन मिल जाता है वो भी आसान सी प्रक्रिया के जरिए. हालांकि हो सकता है कि इसके लिए आपको ब्याज दर ज्यादा देना पड़े.

पर्सनल लोन लेते समय बरतें सावधानियां
पर्सनल लोन लेने का प्रोसेस तो बहुत आसान है, ना ज्यादा डॉक्युमेंट्स जमा करना, ना ही बैंक के चक्कर लगाना, बल्कि इन दिनों तो ऑनलाइन भी पर्सनल लोन मिल जाता है. लेकिन इसे लेते समय आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती हैं. वरना आपको अच्छा- खासा चूना भी लग सकता है. ऐसे में हम आपको सात ऐसी गलतियां बताते हैं, जिनको करने से आपको बचना ही चाहिए.

ब्याज दरों की तुलना (Interest Rate)
पर्सनल लोन लेने से पहले आपको हमेशा कई सारे बैंकों की ब्याज दरों की आपस में तुलना कर लेना चाहिए. इससे आपको पता चलेगा कि किस बैंक में कम ब्याज मिल रहा है, किस बैंक से लोन लेना फायदेमंद है, तो आपको उसी से लोन लेंगे.

क्रेडिट स्कोर का रखें ख्याल (Credit Score)
लोन लेने के लिए सबसे जरूरी क्रेडिट स्कोर होता है. यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज्यादा है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा. यदि इसस कम आपका क्रेडिट स्कोर है तो आपको लोन लेने के बाद ज्यादा ब्याज देना होगा.

हिडन चार्ज का रखें ख्याल (Hidden Charges)
पर्सनल लोन लेने से पहले हमेशा आपको हिडन चार्जेज पर नजर रखना चाहिए. कहीं लोन के एवज में आपसे हिडन चार्जेस के नाम पर लंबी- चौड़ी फीस ना बटोरी जा रही हो. जैसे प्रोसेसिंग फीस, एडमिनिस्ट्रेटिव फीस और प्री-पेमेंट वाले चार्जेस के बारे में पहले से ही पता कर लें.

EMI का निर्धारण (EMI Scheduling)
लोन लेते समय इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके लोन की ईएमआई हमेशा आपके सालेरी की 40% होना चाहिए. इससे ज्यादा अगर ईएमआई होगी तो आपको हर महीने भरने में परेशानी होगी. इसके अलावा अन्य खर्चों में भी परेशानियां हो सकती हैं.

अवधि का रखें ध्यान (Loan Tenure)
आप लोन कम भी लेंगे तो उसकी भरपाई के लिए टेन्योर थोड़ा कम ही रखें. यदि बहुत ज्यादा लंबे समय तक आप लोन चुकाते ही रहेंगे तो आपको ब्याद ज्यादा देना पड़ेगा. ज्यादा से ज्यादा आपके लोन की अवधि 5 साल होना चाहिए. उससे ज्यादा में ब्याज का बोझ आपके ऊपर बढ़ जाएगा. 

जरूरी कागजात (Important Documents)
वैसे तो पर्सनल लोन लेने से पहले आपको बहुत ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती है. लेकिन फिर भी कभी- कभी आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है तो आप अपनी आय का प्रमाण, एड्रेस का प्रमाण, और रोजगार का प्रमाण तैयार रखना चाहिए. यदि इनमें से कुछ एक भी ना हो तो बैंक से बात करके कोई तोड़ भी निकाल लेना चाहिए. इससे लोन लेते समय परेशानी नहीं होगी.

फर्जी एप्स से बचें (Fake Apps)
आजकल डिजिटल वर्ल्ड का चलन है, ऐसे में बाजार में कई सारी ऐसी एप्स हैं जिनसे घर बैठे ही आपको लोन मिल जाता है. लेकिन इसमें फंसने से बचना चाहिए. क्योंकि सभी एप्स भरोसेमंद नहीं होतीं. ये एप्स आपसे इतने हिडन चार्जेस ले लेती हैं जिनके बारे में आपको पता भी नहीं चलता है. बस हर महीने आपका कर्ज बढ़ता ही जाता है. ऐसे में आपको केवल भरोसेमंद एप्स से ही लोन लेना चाहिए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow