पर्स और लॉकर की ये आम गलतियां बना रही हैं आपको कंगाल, वास्तु में छिपा है इससे बचने का उपाय!
Vastu for Locker and Purse: हर कोई अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर या पर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जाने अनजाने में की गई छोटी-मोटी गलतियां आर्थिक नुकसान की बड़ी वजह भी बन सकती हैं. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक धन से जुड़ी चीजों को सही तरीके से न रखने पर नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. अगर आप भी बार-बार पैसों की कमी या अनचाहे खर्चों से परेशान हैं, तो जरूरी है कि, इन गलतियों को समय रहते सुधार लें. Vastu Shastra: वास्तु के अनुसार किचन में ये 5 चीजें कभी न होने दें खत्म, वरना हो जाएंगे कंगाल! पर्स में फटे-पुराने नोट या बेकार की चीजें रखना कई लोग अपने पर्स में पुराने नोट या बेकार के बिल रखकर उन्हें भूल जाते हैं. यह आदत न केवल अव्यवस्था को जन्म देती है, बल्कि पैसों के फ्लो को भी रोकने का काम करती है. वास्तु के मुताबिक, पर्स हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए. फटे हुए नोट या बेकार के कागज नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम करते हैं, जिससे पैसा टिकता नहीं है. लॉकर में अनावश्यक चीजों को रखना लॉकर का इस्तेमाल केवल कीमती सामान और पैसा रखने के लिए ही किया जाना चाहिए. लेकिन कई लोग अपने लॉकर को पुराने गहने, बेकार के डॉक्यूमेंट्स और बिना जरूरत के सामान से भर देते हैं. इससे लॉकर की एनर्जी ब्लॉक होती है और पैसा बढ़ने की बजाय घटता है. लॉकर को हमेशा साफ, सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए, ताकि उसमें रखी संपत्ति सुरक्षित और बढ़ती रहे. पर्स को गंदा और अस्त-व्यस्त रखना अगर आपका पर्स गंदा, फटा या अस्त-व्यस्त रहता है, तो यह साफ तौर पर आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, मां लक्ष्मी साफ-सफाई और व्यवस्थित स्थान में ही निवास करती है. इसलिए पर्स को हमेशा साफ रखें और समय-समय पर उसे बदलते रहे. सिक्कों और नोटों को मिलाकर रखना पर्स में सिक्कों और नोटों को एक साथ रखने से पैसों की ऊर्जा असंतुलन होती है. कोशिश करें कि, सिक्कों के लिए अलग स्थान रखें और नोटों को ठीक से व्यवस्थित तरीके से रखें. इससे पैसे का सम्मान बना रहता है और खर्च पर काबू रहता है. लॉकर की सही दिशा और स्थान वास्तु शास्त्र के मुताबिक, लॉकर को सही दिशा में रखना काफी अहम है. यदि लॉकर गलत दिशा में रखा हो, तो इससे धन हानि और आर्थिक अस्थिरता देखने को मिल सकती है. लॉकर को हमेशा उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है. पर्स में देवी-देवताओं की फोटो रखना काफी सारे लोग पर्स में भगवान की फोटो रखते हैं, लेकिन यह गलत माना जाता है. पर्स में पैसे और अन्य वस्तुएं रहती हैं, जिससे तस्वीर का अपमान होता है. बेहतर होगा कि, आप भगवान की तस्वीर को घर के मंदिर में ही रखें, इन बातों का रखें खास ध्यान पैसों को कमाने से ज्यादा जरूरी है. छोटी-छोटी आदतें ही आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाती है. इसलिए पर्स और लॉकर से जुड़ी इन गलतियों को फौरान सुधारें. साफ-सफाई, व्यवस्था और सही दिशा को ध्यान में रखकर आप न केवल पैसों को सेफ रख सकते हैं, बल्कि फाईननेंशियल रूप से मजबूत भी बन सकते हैं. Vastu remedies for Cloves: नेगेटिव एनर्जी हटाने का सीक्रेट फॉर्मूला, लौंग के धुएं से जुड़ें 5 टोटके जो सच में असरदार हैं! Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Vastu for Locker and Purse: हर कोई अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर या पर्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जाने अनजाने में की गई छोटी-मोटी गलतियां आर्थिक नुकसान की बड़ी वजह भी बन सकती हैं.
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक धन से जुड़ी चीजों को सही तरीके से न रखने पर नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. अगर आप भी बार-बार पैसों की कमी या अनचाहे खर्चों से परेशान हैं, तो जरूरी है कि, इन गलतियों को समय रहते सुधार लें.
Vastu Shastra: वास्तु के अनुसार किचन में ये 5 चीजें कभी न होने दें खत्म, वरना हो जाएंगे कंगाल!
पर्स में फटे-पुराने नोट या बेकार की चीजें रखना
कई लोग अपने पर्स में पुराने नोट या बेकार के बिल रखकर उन्हें भूल जाते हैं. यह आदत न केवल अव्यवस्था को जन्म देती है, बल्कि पैसों के फ्लो को भी रोकने का काम करती है. वास्तु के मुताबिक, पर्स हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए.
फटे हुए नोट या बेकार के कागज नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम करते हैं, जिससे पैसा टिकता नहीं है.
लॉकर में अनावश्यक चीजों को रखना
लॉकर का इस्तेमाल केवल कीमती सामान और पैसा रखने के लिए ही किया जाना चाहिए. लेकिन कई लोग अपने लॉकर को पुराने गहने, बेकार के डॉक्यूमेंट्स और बिना जरूरत के सामान से भर देते हैं.
इससे लॉकर की एनर्जी ब्लॉक होती है और पैसा बढ़ने की बजाय घटता है. लॉकर को हमेशा साफ, सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए, ताकि उसमें रखी संपत्ति सुरक्षित और बढ़ती रहे.
पर्स को गंदा और अस्त-व्यस्त रखना
अगर आपका पर्स गंदा, फटा या अस्त-व्यस्त रहता है, तो यह साफ तौर पर आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, मां लक्ष्मी साफ-सफाई और व्यवस्थित स्थान में ही निवास करती है.
इसलिए पर्स को हमेशा साफ रखें और समय-समय पर उसे बदलते रहे.
सिक्कों और नोटों को मिलाकर रखना
पर्स में सिक्कों और नोटों को एक साथ रखने से पैसों की ऊर्जा असंतुलन होती है. कोशिश करें कि, सिक्कों के लिए अलग स्थान रखें और नोटों को ठीक से व्यवस्थित तरीके से रखें. इससे पैसे का सम्मान बना रहता है और खर्च पर काबू रहता है.
लॉकर की सही दिशा और स्थान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, लॉकर को सही दिशा में रखना काफी अहम है. यदि लॉकर गलत दिशा में रखा हो, तो इससे धन हानि और आर्थिक अस्थिरता देखने को मिल सकती है. लॉकर को हमेशा उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है.
पर्स में देवी-देवताओं की फोटो रखना
काफी सारे लोग पर्स में भगवान की फोटो रखते हैं, लेकिन यह गलत माना जाता है. पर्स में पैसे और अन्य वस्तुएं रहती हैं, जिससे तस्वीर का अपमान होता है. बेहतर होगा कि, आप भगवान की तस्वीर को घर के मंदिर में ही रखें,
इन बातों का रखें खास ध्यान
पैसों को कमाने से ज्यादा जरूरी है. छोटी-छोटी आदतें ही आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाती है. इसलिए पर्स और लॉकर से जुड़ी इन गलतियों को फौरान सुधारें. साफ-सफाई, व्यवस्था और सही दिशा को ध्यान में रखकर आप न केवल पैसों को सेफ रख सकते हैं, बल्कि फाईननेंशियल रूप से मजबूत भी बन सकते हैं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?