पंत-पूरन और मिलर, बड़े-बड़े सूरमा हो गए फुस्स, बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे अर्शदीप; पंजाब की 37 रनों से बंपर जीत
PBKS vs LSG Match Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा दिया है. पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 236 रन बनाए थे, जिसके जवाब में LSG की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन ही बना पाई और 37 रनों से मैच हार गई. पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन ने 91 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट चटकाए. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में लखनऊ टीम की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि 16 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. एडन मार्करम ने 13 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श का खाता तक नहीं खुल पाया. निकोलस पूरन लगातार पांचवें मैच में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे क्योंकि पंजाब के खिलाफ भी वो सिर्फ 6 रन बना पाए. कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है, वो 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. आलम यह था कि लखनऊ की आधी टीम 73 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. यहां से अब्दुल समद और आयुष बदोनी ने कमान संभालते हुए 81 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन जब टीम जीत की ओर आगे बढ़ रही थी तब समद 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए. आयुष बदोनी अब भी क्रीज पर डटे हुए थे, लेकिन जब तक उन्होंने तेज रफ्तार से शॉट्स लगाने शुरू किए तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उन्होंने 40 गेंद में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. अपडेट जारी है...
PBKS vs LSG Match Highlights IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा दिया है. पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 236 रन बनाए थे, जिसके जवाब में LSG की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन ही बना पाई और 37 रनों से मैच हार गई. पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन ने 91 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट चटकाए.
धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में लखनऊ टीम की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि 16 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. एडन मार्करम ने 13 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श का खाता तक नहीं खुल पाया. निकोलस पूरन लगातार पांचवें मैच में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे क्योंकि पंजाब के खिलाफ भी वो सिर्फ 6 रन बना पाए.
कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है, वो 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. आलम यह था कि लखनऊ की आधी टीम 73 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. यहां से अब्दुल समद और आयुष बदोनी ने कमान संभालते हुए 81 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन जब टीम जीत की ओर आगे बढ़ रही थी तब समद 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए.
आयुष बदोनी अब भी क्रीज पर डटे हुए थे, लेकिन जब तक उन्होंने तेज रफ्तार से शॉट्स लगाने शुरू किए तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उन्होंने 40 गेंद में 74 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले.
अपडेट जारी है...
What's Your Reaction?