पंजाब में शिक्षा को लेकर बुरी घिरी आप सरकार, गवर्नमेंट स्कूलों में 9% एडमिशन में गिरावट, सांसद हरसिमरत कौर ने साधा निशाना
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अब पूरी तरह से शिक्षा के सवालों को लेकर घिर गई है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और एलिमेंट्री लेवल पर छात्रों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, करीबन 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. शिक्षा को लेकर कई तरह के दावे करने वाली आप सरकार पंजाब चुनाव से कुछ महीने पहले शिक्षा के मुद्दे पर बुरी तरह घिरी हुई है. शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने साझा किया पोस्ट अब इसपर पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणी अकाली दल से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने एक्स पर एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और एलिमेंट्री स्तर पर छात्रों की संख्या में आई भारी 9 प्रतिशत की गिरावट (1.76 लाख छात्र) यह दर्शाती है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दी जा रही शिक्षा पर लोगों का भरोसा नहीं रहा है. विश्व-स्तरीय शिक्षा देने के वादे से लेकर, सरकारी स्कूल के बच्चों को मिड-डे मील जैसी बुनियादी सुविधाएं भी न दे पाने तक, शिक्षा के क्षेत्र में AAP सरकार का निराशाजनक प्रदर्शन हर दिन बेनकाब हो रहा है. ये भी पढ़ें: क्या है रेट्रो जीएसटी, क्यों ऑनलाइन गेमिंग कंपनी से सरकार वसुल रही 10 साल का बकाया टैक्स? सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर की पोस्ट में शेयर अखबार की कटिंग की मानें तो पिछले तीन सालों में सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. इनमें 2023 से 2024 के बीच 19, 65, 651 बच्चों ने एडमिशन लिया था. वहीं, 2024 से 2025 के बीच यह आंकड़े घटकर 19,10,058 हो गया. इसके बाद 2025-26 में बड़ी गिरावट देखने को मिली. यहां आंकड़ा गिरकर 17,34,353 पर सिमट चुका है. यानी पिछले एक साल करीबन डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है. यह भी पढ़ें: दिल्ली: बदले रोहिणी, द्वारका मेट्रो स्टेशन और ब्रिटानिया चौक के नाम, बनेगा 'अटल खेल परिसर'
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अब पूरी तरह से शिक्षा के सवालों को लेकर घिर गई है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और एलिमेंट्री लेवल पर छात्रों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, करीबन 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. शिक्षा को लेकर कई तरह के दावे करने वाली आप सरकार पंजाब चुनाव से कुछ महीने पहले शिक्षा के मुद्दे पर बुरी तरह घिरी हुई है.
शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने साझा किया पोस्ट
अब इसपर पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणी अकाली दल से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने एक्स पर एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी और एलिमेंट्री स्तर पर छात्रों की संख्या में आई भारी 9 प्रतिशत की गिरावट (1.76 लाख छात्र) यह दर्शाती है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दी जा रही शिक्षा पर लोगों का भरोसा नहीं रहा है. विश्व-स्तरीय शिक्षा देने के वादे से लेकर, सरकारी स्कूल के बच्चों को मिड-डे मील जैसी बुनियादी सुविधाएं भी न दे पाने तक, शिक्षा के क्षेत्र में AAP सरकार का निराशाजनक प्रदर्शन हर दिन बेनकाब हो रहा है.
ये भी पढ़ें: क्या है रेट्रो जीएसटी, क्यों ऑनलाइन गेमिंग कंपनी से सरकार वसुल रही 10 साल का बकाया टैक्स?
सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट
शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर की पोस्ट में शेयर अखबार की कटिंग की मानें तो पिछले तीन सालों में सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. इनमें 2023 से 2024 के बीच 19, 65, 651 बच्चों ने एडमिशन लिया था. वहीं, 2024 से 2025 के बीच यह आंकड़े घटकर 19,10,058 हो गया. इसके बाद 2025-26 में बड़ी गिरावट देखने को मिली. यहां आंकड़ा गिरकर 17,34,353 पर सिमट चुका है. यानी पिछले एक साल करीबन डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है.
यह भी पढ़ें:
दिल्ली: बदले रोहिणी, द्वारका मेट्रो स्टेशन और ब्रिटानिया चौक के नाम, बनेगा 'अटल खेल परिसर'
What's Your Reaction?