पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट

पंजाब के एक साधारण परिवार की किस्मत उस समय चमक गई, जब महज 7 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदने वाली महिला ने 1 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया. महिला के पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और परिवार को घर चलाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ती है. ये महिला पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा की रहने वाली हैं.  पंजाब के लोकल न्यूज पंजाब न्यूजलाइन और एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बिमला देवी अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने बाजार गई थीं. इसी दौरान उन्होंने 7 रुपये का लॉटरी टिकट खरीद लिया. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि ये छोटा-सा टिकट उनके परिवार के लिए इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा. एक दिन देरी से मिली खबरबिमला देवी ने सिक्किम सरकार की लॉटरी का टिकट रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल से खरीदा था. उन्होंने ये टिकट लॉटरी का रिजल्ट आने से एक दिन पहले लिया था. अगले दिन जब लॉटरी का परिणाम आया, तो टिकट बेचने वाले दुकानदार ने उन्हें फोन करके बताया कि उन्होंने 1 करोड़ रुपय का इनाम जीता है. ये खबर सुनकर बिमला देवी और उनका परिवार खुशी से झूम उठा. परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर और भांगड़ा करके अपनी खुशी जाहिर की. बच्चों का संवरेगा भविष्यबिमला देवी के पति दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं. ऐसे में 1 करोड़ रुपये की ये रकम उनके परिवार के लिए बड़ी आर्थिक राहत बन सकती है. बिमला देवी ने बताया कि इस पैसे से परिवार की आर्थिक परेशानियां कम करने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने में मदद मिलेगी. फिलहाल परिवार ने ये तय नहीं किया है कि रकम का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा. हालांकि परिवार बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई छोटा कारोबार शुरू करने पर विचार कर रहा है. अपनी इस जीत से बिमला देवी और उनका पूरा परिवार बहुत खुश है. ये भी पढ़ें: 15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन

Oct 24, 2026 - 08:30
 0
पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट

पंजाब के एक साधारण परिवार की किस्मत उस समय चमक गई, जब महज 7 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदने वाली महिला ने 1 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया. महिला के पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और परिवार को घर चलाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ती है. ये महिला पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा की रहने वाली हैं. 

पंजाब के लोकल न्यूज पंजाब न्यूजलाइन और एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बिमला देवी अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने बाजार गई थीं. इसी दौरान उन्होंने 7 रुपये का लॉटरी टिकट खरीद लिया. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि ये छोटा-सा टिकट उनके परिवार के लिए इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा.

एक दिन देरी से मिली खबर
बिमला देवी ने सिक्किम सरकार की लॉटरी का टिकट रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल से खरीदा था. उन्होंने ये टिकट लॉटरी का रिजल्ट आने से एक दिन पहले लिया था. अगले दिन जब लॉटरी का परिणाम आया, तो टिकट बेचने वाले दुकानदार ने उन्हें फोन करके बताया कि उन्होंने 1 करोड़ रुपय का इनाम जीता है. ये खबर सुनकर बिमला देवी और उनका परिवार खुशी से झूम उठा. परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर और भांगड़ा करके अपनी खुशी जाहिर की.

बच्चों का संवरेगा भविष्य
बिमला देवी के पति दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं. ऐसे में 1 करोड़ रुपये की ये रकम उनके परिवार के लिए बड़ी आर्थिक राहत बन सकती है. बिमला देवी ने बताया कि इस पैसे से परिवार की आर्थिक परेशानियां कम करने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने में मदद मिलेगी. फिलहाल परिवार ने ये तय नहीं किया है कि रकम का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा. हालांकि परिवार बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई छोटा कारोबार शुरू करने पर विचार कर रहा है.

अपनी इस जीत से बिमला देवी और उनका पूरा परिवार बहुत खुश है.

ये भी पढ़ें: 15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow