न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, खूंखार बल्लेबाज फिट घोषित; धमाकेदार वापसी तय
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर फिट घोषित कर दिए गए हैं. अय्यर 11 जनवरी से शुरू हो रही भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. BCCI ने भारतीय स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि श्रेयस अय्यर का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. दैनिक जागरण के मुताबिक श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट हैं. उनका पिछले कुछ दिनों से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहा रिहैब खत्म हो गया है. नेशनल क्रिकेट अकादमी के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण ने ई-मेल के माध्यम से चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को श्रेयस अय्यर की फिटनेस रिपोर्ट सौंप दी है. भारतीय टीम में वापसी से पहले श्रेयस अय्यर को 2 मैच खेलकर अपनी फिटनेस साबित करनी थी. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में वापसी की थी. उस मुकाबले में मुंबई के लिए खेलते हुए अय्यर ने 82 रन बनाए थे. बताते चलें कि अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में बचे हुए लीग मैचों के लिए मुंबई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. वो अब 8 जनवरी को पंजाब के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलने उतरेंगे. श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कैच पकड़ते समय चोट आई थी. आंतरिक रक्तस्राव की वजह से उनकी गालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी, उन्हें आईसीयू में भी रहना पड़ा. अब लंबी रिहैब प्रक्रिया के बाद अय्यर पूरी तरह फिट हो गए हैं. न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को भारत में कितने मैच खेलने हैं? नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख और वेन्यू
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर फिट घोषित कर दिए गए हैं. अय्यर 11 जनवरी से शुरू हो रही भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. BCCI ने भारतीय स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि श्रेयस अय्यर का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.
दैनिक जागरण के मुताबिक श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट हैं. उनका पिछले कुछ दिनों से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहा रिहैब खत्म हो गया है. नेशनल क्रिकेट अकादमी के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण ने ई-मेल के माध्यम से चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को श्रेयस अय्यर की फिटनेस रिपोर्ट सौंप दी है.
भारतीय टीम में वापसी से पहले श्रेयस अय्यर को 2 मैच खेलकर अपनी फिटनेस साबित करनी थी. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में वापसी की थी. उस मुकाबले में मुंबई के लिए खेलते हुए अय्यर ने 82 रन बनाए थे. बताते चलें कि अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में बचे हुए लीग मैचों के लिए मुंबई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. वो अब 8 जनवरी को पंजाब के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलने उतरेंगे.
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कैच पकड़ते समय चोट आई थी. आंतरिक रक्तस्राव की वजह से उनकी गालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी, उन्हें आईसीयू में भी रहना पड़ा. अब लंबी रिहैब प्रक्रिया के बाद अय्यर पूरी तरह फिट हो गए हैं.
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?