न्यूजीलैंड को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर दिया अपडेट; जानें क्या कहा
2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. इस बार यह वैश्विक टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार है. 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया लगातार दूसरी बार आईसीसी का यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी. इससे पहले भारतीय टीम ने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली. टीम इंडिया ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की. हालांकि, इस सीरीज से पहले ही भारत के दो स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे. दोनों इस सीरीज में नहीं खेले. हालांकि, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक और वाशिंगटन की फिटनेस पर अपडेट दिया है. तिलक ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सबकुछ शुरू कर दिया है- सूर्यकुमार यादव बता दें कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले घरेलू क्रिकेट खेलते हुए इंजर्ड हो गए थे. उनका एक छोटा ऑपरेशन भी हुआ. वह लगभग एक महीने से क्रिकेट से दूर हैं. तिलक टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. उनकी फिटनेस पर अपडेट देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, "तिलक वर्मा अच्छी तरह से फिट हो रहे हैं. मैंने सुना है कि वह मुंबई में 2 और 4 फरवरी को दो मैच खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि दो मैच काफी हैं. मैंने उनसे कल ही बात की थी. उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सबकुछ शुरू कर दिया है. उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे पास होंगे." सुंदर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी शुरू कर दी है- भारतीय टी20 कप्तान वाशिंगटन सुंदर अभी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. सुंदर 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. उस मैच में गेंदबाजी करते समय उन्हें पसलियों में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह बैटिंग करने आए थे और केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में मदद की थी. वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि वाशी भी अच्छा कर रहा है. उससे भी मेरी बात हुई है. उसने भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी शुरू कर दी है. वह अच्छा दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही वापस आ जाएगा."
2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. इस बार यह वैश्विक टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार है. 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया लगातार दूसरी बार आईसीसी का यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी. इससे पहले भारतीय टीम ने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली. टीम इंडिया ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की. हालांकि, इस सीरीज से पहले ही भारत के दो स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे. दोनों इस सीरीज में नहीं खेले. हालांकि, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक और वाशिंगटन की फिटनेस पर अपडेट दिया है.
तिलक ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सबकुछ शुरू कर दिया है- सूर्यकुमार यादव
बता दें कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले घरेलू क्रिकेट खेलते हुए इंजर्ड हो गए थे. उनका एक छोटा ऑपरेशन भी हुआ. वह लगभग एक महीने से क्रिकेट से दूर हैं. तिलक टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. उनकी फिटनेस पर अपडेट देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, "तिलक वर्मा अच्छी तरह से फिट हो रहे हैं. मैंने सुना है कि वह मुंबई में 2 और 4 फरवरी को दो मैच खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि दो मैच काफी हैं. मैंने उनसे कल ही बात की थी. उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सबकुछ शुरू कर दिया है. उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे पास होंगे."
सुंदर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी शुरू कर दी है- भारतीय टी20 कप्तान
वाशिंगटन सुंदर अभी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. सुंदर 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. उस मैच में गेंदबाजी करते समय उन्हें पसलियों में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह बैटिंग करने आए थे और केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में मदद की थी.
वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि वाशी भी अच्छा कर रहा है. उससे भी मेरी बात हुई है. उसने भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी शुरू कर दी है. वह अच्छा दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही वापस आ जाएगा."
What's Your Reaction?