नोट छापने की मशीन बना यह सिगरेट स्टॉक, 3 दिन में दिया 31 परसेंट रिटर्न; क्यों शेयर खरीदने की मची होड़?
Godfrey Phillips Shares: सिगरेट बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड (Godfrey Phillips India Ltd) के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 6 परसेंट से ज्यादा चढ़ गए. इसी के साथ इसकी तीन दिन की बढ़त 31 परसेंट तक पहुंच गई है. सुबह 10.28 बजे BSE पर गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 1.79 परसेंट की उछाल के साथ 2524.10 रुपये पर कारोबार करते नजर आए. इससे पहले 6.26 परसेंट की बढ़त हासिल करते हुए यह 2635.15 के हाई लेवल पर पहुंचा था. शेयरों में आई इस तेजी की एक खास वजह भी है. दरअसल, यह खबर आने के बाद कि 1 फरवरी 2026 से सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला जैसे तम्बाकू उत्पादों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के बाद अब सिगरेट के दाम बढ़ने वाले हैं, शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है. सिगरेट कंपनियों ने दिखाई प्राइसिंग पावर जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि अब प्राइसिंग एडजस्टमेंट लागू होने के साथ सिगरेट बनाने वालों के लिए शॉर्ट-टर्म मार्जिन प्रेशर ज्यादा मैनेजेबल लगने लगा है. उन्होंने कहा, ''दिसंबर तिमाही के नतीजे बताते हैं कि पहले की कमजोरी ज्यादातर टैक्स-ड्रिवेन थी, न कि डिमांड में किसी स्ट्रक्चरल स्लोडाउन की वजह से. रिटेल कीमत ज्यादा होने से कुछ समय के लिए वॉल्यूम पर असर जरूर डालते हैं, लेकिन सिगरेट कंपनियों ने भी ऐतिहासिक रूप से मजबूत प्राइसिंग पावर दिखा दिया है. इसके चलते ऊंचे टैक्स सिस्टम में भी प्रॉफिटेबिलिटी को बचाने में कामयाब रहे इसलिए हालिया वैल्यूएशन करेक्शन इन्वेस्टर्स के लिए खास मौके दे सकता है, खासकर उन कंपनियों के लिए जो कैलिब्रेटेड प्राइस एक्शन के जरिए मार्जिन और कमाई बनाए रख सकती हैं.'' सिगरेट की क्यों बढ़ी कीमत? सरकार ने 1 फरवरी, 2026 से सिगरेट टैक्स में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया. बदले हुए स्ट्रक्चर में पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, कच्चा और सुगंधित तंबाकू जैसे सिन गुड्स पर जीएसटी को 28 परसेंट से बढ़ाकर 40 परसेंट कर दिया गया. इसके बाद एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ाई गई, जिससे हर सिगरेट पर लगभग 2 से 11 रुपये का इजाफा हुआ. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: न बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा कोई अलाउंस... नए वेतन आयोग से इन कर्मचारियों को नहीं कोई फायदा
Godfrey Phillips Shares: सिगरेट बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड (Godfrey Phillips India Ltd) के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 6 परसेंट से ज्यादा चढ़ गए. इसी के साथ इसकी तीन दिन की बढ़त 31 परसेंट तक पहुंच गई है. सुबह 10.28 बजे BSE पर गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 1.79 परसेंट की उछाल के साथ 2524.10 रुपये पर कारोबार करते नजर आए.
इससे पहले 6.26 परसेंट की बढ़त हासिल करते हुए यह 2635.15 के हाई लेवल पर पहुंचा था. शेयरों में आई इस तेजी की एक खास वजह भी है. दरअसल, यह खबर आने के बाद कि 1 फरवरी 2026 से सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला जैसे तम्बाकू उत्पादों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के बाद अब सिगरेट के दाम बढ़ने वाले हैं, शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है.
सिगरेट कंपनियों ने दिखाई प्राइसिंग पावर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि अब प्राइसिंग एडजस्टमेंट लागू होने के साथ सिगरेट बनाने वालों के लिए शॉर्ट-टर्म मार्जिन प्रेशर ज्यादा मैनेजेबल लगने लगा है.
उन्होंने कहा, ''दिसंबर तिमाही के नतीजे बताते हैं कि पहले की कमजोरी ज्यादातर टैक्स-ड्रिवेन थी, न कि डिमांड में किसी स्ट्रक्चरल स्लोडाउन की वजह से. रिटेल कीमत ज्यादा होने से कुछ समय के लिए वॉल्यूम पर असर जरूर डालते हैं, लेकिन सिगरेट कंपनियों ने भी ऐतिहासिक रूप से मजबूत प्राइसिंग पावर दिखा दिया है. इसके चलते ऊंचे टैक्स सिस्टम में भी प्रॉफिटेबिलिटी को बचाने में कामयाब रहे इसलिए हालिया वैल्यूएशन करेक्शन इन्वेस्टर्स के लिए खास मौके दे सकता है, खासकर उन कंपनियों के लिए जो कैलिब्रेटेड प्राइस एक्शन के जरिए मार्जिन और कमाई बनाए रख सकती हैं.''
सिगरेट की क्यों बढ़ी कीमत?
सरकार ने 1 फरवरी, 2026 से सिगरेट टैक्स में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया. बदले हुए स्ट्रक्चर में पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, कच्चा और सुगंधित तंबाकू जैसे सिन गुड्स पर जीएसटी को 28 परसेंट से बढ़ाकर 40 परसेंट कर दिया गया. इसके बाद एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ाई गई, जिससे हर सिगरेट पर लगभग 2 से 11 रुपये का इजाफा हुआ.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
What's Your Reaction?