नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच स्थाई शांति के लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है. हालांकि आए दिन दोनों देशों की तरफ संभावित डील को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (3 जून 2026) को कहा कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई से मिलना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करने पर सहमत हो गया है. ट्रंप ने मोज्तबा खामेनेई से मिलने की इच्छा जताई न्यूयॉर्क पोस्ट के पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में जब राष्ट्रपति ट्रंप से मोज्तबा खामेनेई के साथ बातचीत की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उनसे मिलना चाहूंगा.' ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें अब तक खामेनेई से मिलने का 'सौभाग्य' नहीं मिला है. उन्होंने कहा, 'मैं सभी से मिलना चाहता हूं. हालांकि ये इस बात पर निर्भर करता है कि हालात कैसे रहते हैं. किसी समय हम शायद मिलेंगे.' मोज्तबा ने मार्च की शुरुआत में ईरान के सर्वोच्च नेता का नया पदभार संभाला. उन्होंने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लिया, जिनकी अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में मृत्यु हो गई थी. हालांकि, वह (मोज्तबा) अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और न ही उन्होंने अपनी आवाज में कोई भाषण जारी किया है. सीजफायर वार्ता में शामिल हैं मोज्तबा: ट्रंप राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मोज्तबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, लेकिन वे सीजफायर वार्ता में स्पष्ट रूप से शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ईरानी उनका बहुत सम्मान करते हैं. खराब स्वास्थ्य के बावजूद वे वार्ता से संबंधित स्वीकृतियां दे रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि अगर ईरान के साथ फिर से दुश्मनी शुरू होती है तो स्थिति कैसी होगी? इस पर उन्होंने कहा, 'फिलहाल जमीनी सैनिकों की कोई जरूरत नहीं है. हमने अकेले हवाई हमलों से ही उनकी सेना के एक महत्वपूर्ण हिस्से को नष्ट कर दिया है.' अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार (2 जून 2026) को कांग्रेस (संसद) की एक समिति को बताया कि मोज्तबा खामेनेई जीवित हैं और उनकी सक्रियता लगातार बढ़ रही है. उन्होंने सीनेट की विदेश संबंध समिति को बताया, 'मुझे लगता है कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह किसी न किसी स्तर पर तेजी से सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.' नेतन्याहू के साथ हुई तीखी बातचीत इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर तीखी बातचीत के कुछ दिन बाद ट्रंप ने मोज्तबा खामेनेई से मिलने की ईच्छा जताई है. इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की बात भी स्वीकार की. विदेश संबंध समिति को बताया, 'मुझे लगता है कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह किसी न किसी स्तर पर तेजी से सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.' ये भी पढ़ें : Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच स्थाई शांति के लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है. हालांकि आए दिन दोनों देशों की तरफ संभावित डील को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (3 जून 2026) को कहा कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई से मिलना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करने पर सहमत हो गया है.
ट्रंप ने मोज्तबा खामेनेई से मिलने की इच्छा जताई
न्यूयॉर्क पोस्ट के पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में जब राष्ट्रपति ट्रंप से मोज्तबा खामेनेई के साथ बातचीत की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उनसे मिलना चाहूंगा.' ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें अब तक खामेनेई से मिलने का 'सौभाग्य' नहीं मिला है. उन्होंने कहा, 'मैं सभी से मिलना चाहता हूं. हालांकि ये इस बात पर निर्भर करता है कि हालात कैसे रहते हैं. किसी समय हम शायद मिलेंगे.'
मोज्तबा ने मार्च की शुरुआत में ईरान के सर्वोच्च नेता का नया पदभार संभाला. उन्होंने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लिया, जिनकी अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में मृत्यु हो गई थी. हालांकि, वह (मोज्तबा) अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और न ही उन्होंने अपनी आवाज में कोई भाषण जारी किया है.
सीजफायर वार्ता में शामिल हैं मोज्तबा: ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मोज्तबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, लेकिन वे सीजफायर वार्ता में स्पष्ट रूप से शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ईरानी उनका बहुत सम्मान करते हैं. खराब स्वास्थ्य के बावजूद वे वार्ता से संबंधित स्वीकृतियां दे रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि अगर ईरान के साथ फिर से दुश्मनी शुरू होती है तो स्थिति कैसी होगी? इस पर उन्होंने कहा, 'फिलहाल जमीनी सैनिकों की कोई जरूरत नहीं है. हमने अकेले हवाई हमलों से ही उनकी सेना के एक महत्वपूर्ण हिस्से को नष्ट कर दिया है.'
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार (2 जून 2026) को कांग्रेस (संसद) की एक समिति को बताया कि मोज्तबा खामेनेई जीवित हैं और उनकी सक्रियता लगातार बढ़ रही है. उन्होंने सीनेट की विदेश संबंध समिति को बताया, 'मुझे लगता है कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह किसी न किसी स्तर पर तेजी से सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.'
नेतन्याहू के साथ हुई तीखी बातचीत
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर तीखी बातचीत के कुछ दिन बाद ट्रंप ने मोज्तबा खामेनेई से मिलने की ईच्छा जताई है. इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की बात भी स्वीकार की. विदेश संबंध समिति को बताया, 'मुझे लगता है कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह किसी न किसी स्तर पर तेजी से सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.'
What's Your Reaction?