'नेक काटना हम जानते हैं...', सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर भारत को धमकी देने वाले बांग्लादेशी कट्टरपंथियों को नागालैंड के मंत्री ने का जवाब
नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने भारत के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) को काटने की बात करने वाले बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के आदिवासी समुदाय के लोग गला काटने की कला में माहिर हैं. यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब बांग्लादेश में कुछ कट्टर तत्व भारत के पूर्वोत्तर को देश से जोड़ने वाले इस संवेदनशील कॉरिडोर को लेकर राजनीति गरमा रहे हैं. बांग्लादेश के कट्टरपंथी तत्वों को खुली चुनौती देते हुए तेमजेन ने महाभारत के पात्रों घटोत्कच और हिडिम्बा का जिक्र किया. महाभारत के अनुसार, घटोत्कच और हिडिम्बा का संबंध पूर्वोत्तर से था. हिडिम्बा, जो भीम की पत्नी और घटोत्कच की मां थीं, असम और नागालैंड की डिमासा जनजाति से ताल्लुक रखती थीं.
नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने भारत के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) को काटने की बात करने वाले बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के आदिवासी समुदाय के लोग गला काटने की कला में माहिर हैं. यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब बांग्लादेश में कुछ कट्टर तत्व भारत के पूर्वोत्तर को देश से जोड़ने वाले इस संवेदनशील कॉरिडोर को लेकर राजनीति गरमा रहे हैं.
बांग्लादेश के कट्टरपंथी तत्वों को खुली चुनौती देते हुए तेमजेन ने महाभारत के पात्रों घटोत्कच और हिडिम्बा का जिक्र किया. महाभारत के अनुसार, घटोत्कच और हिडिम्बा का संबंध पूर्वोत्तर से था. हिडिम्बा, जो भीम की पत्नी और घटोत्कच की मां थीं, असम और नागालैंड की डिमासा जनजाति से ताल्लुक रखती थीं.
What's Your Reaction?