नीरव मोदी PNB घोटाला: दुबई से आरोपी संदीप मिस्त्री भारत लाया गया

नीरव मोदी से जुड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी संदीप मिस्त्री को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत प्रत्यर्पण करा लिया है. CBI ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के समन्वय से यह कार्रवाई की. इंटरपोल के जरिए आरोपी के खिलाफ जुलाई 2026 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद UAE अधिकारियों ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया और भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू की. CBI के मुताबिक संदीप मिस्त्री उस बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी है, जिसमें फर्जी अंतरराष्ट्रीय व्यापार लेन-देन के जरिए बैंक को नुकसान पहुंचाने का आरोप है. वह विभिन्न कंपनियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करता था और उनके रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी करता था. आरोप है कि वह सबूत छिपाने के लिए गोपनीय और खुद-ब-खुद डिलीट होने वाले कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए निर्देश देता था. हीरा, सोना और मोती के कारोबार का बनाया फर्जी रिकॉर्ड जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी ने हीरा, सोना और मोती के आभूषणों के कथित कारोबार को वास्तविक दिखाने के लिए फर्जी आयात-निर्यात दस्तावेज तैयार कराने में भी भूमिका निभाई. इसके अलावा विदेशी कंपनियों के डमी निदेशकों पर दबाव डालकर उनसे ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप है, जिनमें उन्हें कंपनियों का वास्तविक मालिक बताया गया था. UAE की डमी कंपनियों के खातों से रकम निकालने का आरोप CBI का आरोप है कि संदीप मिस्त्री ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर UAE स्थित डमी कंपनियों के बैंक खातों से धनराशि निकालने में भी भूमिका निभाई. मामले में जांच पूरी होने के बाद सक्षम अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. जुलाई में रेड कॉर्नर नोटिस, दो माह में भारत वापसी CBI के अनुरोध पर इंटरपोल चैनल के माध्यम से जुलाई 2026 में संदीप मिस्त्री के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस प्रकाशित किया गया था. इसके बाद UAE की एजेंसियों ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया. करीब दो माह के भीतर आरोपी को भारत लाया गया. CBI ने इसे संबंधित भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय का परिणाम बताया है. 28 सितंबर की रात मुंबई पहुंचा संदीप मिस्त्री 28 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे मुंबई पहुंचा. मुंबई पहुंचने के बाद CBI की बैंकिंग सिक्योरिटीज एंड फ्रॉड ब्रांच (BSFB) की टीम ने उसे हिरासत में लिया. उसे सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Sep 29, 2026 - 23:30
 0
नीरव मोदी PNB घोटाला: दुबई से आरोपी संदीप मिस्त्री भारत लाया गया

नीरव मोदी से जुड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी संदीप मिस्त्री को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत प्रत्यर्पण करा लिया है. CBI ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के समन्वय से यह कार्रवाई की.

इंटरपोल के जरिए आरोपी के खिलाफ जुलाई 2026 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद UAE अधिकारियों ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया और भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू की. CBI के मुताबिक संदीप मिस्त्री उस बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी है, जिसमें फर्जी अंतरराष्ट्रीय व्यापार लेन-देन के जरिए बैंक को नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

वह विभिन्न कंपनियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करता था और उनके रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी करता था. आरोप है कि वह सबूत छिपाने के लिए गोपनीय और खुद-ब-खुद डिलीट होने वाले कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए निर्देश देता था.

हीरा, सोना और मोती के कारोबार का बनाया फर्जी रिकॉर्ड

जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी ने हीरा, सोना और मोती के आभूषणों के कथित कारोबार को वास्तविक दिखाने के लिए फर्जी आयात-निर्यात दस्तावेज तैयार कराने में भी भूमिका निभाई. इसके अलावा विदेशी कंपनियों के डमी निदेशकों पर दबाव डालकर उनसे ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप है, जिनमें उन्हें कंपनियों का वास्तविक मालिक बताया गया था.

UAE की डमी कंपनियों के खातों से रकम निकालने का आरोप

CBI का आरोप है कि संदीप मिस्त्री ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर UAE स्थित डमी कंपनियों के बैंक खातों से धनराशि निकालने में भी भूमिका निभाई. मामले में जांच पूरी होने के बाद सक्षम अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है.

जुलाई में रेड कॉर्नर नोटिस, दो माह में भारत वापसी

CBI के अनुरोध पर इंटरपोल चैनल के माध्यम से जुलाई 2026 में संदीप मिस्त्री के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस प्रकाशित किया गया था. इसके बाद UAE की एजेंसियों ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया. करीब दो माह के भीतर आरोपी को भारत लाया गया. CBI ने इसे संबंधित भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय का परिणाम बताया है.

28 सितंबर की रात मुंबई पहुंचा

संदीप मिस्त्री 28 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे मुंबई पहुंचा. मुंबई पहुंचने के बाद CBI की बैंकिंग सिक्योरिटीज एंड फ्रॉड ब्रांच (BSFB) की टीम ने उसे हिरासत में लिया. उसे सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow