नीट परीक्षा देने गलत सेंटर पर पहुंच गया छात्र, पुलिसकर्मी बना मददगार, बाइक से टाइम पर सही केंद्र पहुंचाया

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के त्रिमुलघेरी इलाके में नीट-यूजी 2026 के री-एग्जामिनेशन के दौरान एक अभ्यर्थी सैयद मोहम्मद हसन हाशमी गलती से अपने निर्धारित केंद्र के बजाय केंद्रीय विद्यालय, त्रिमुलघेरी पहुंच गए. यह घटना रविवार (21 जून, 2026) की सुबह परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले की है, जब उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ. त्रिमुलघेरी पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल मदन ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया और अभ्यर्थी को अपनी बाइक पर बिठाकर उनके सही केंद्र केवी बोलारम पहुंचाया, जिससे वे समय पर परीक्षा में शामिल हो सके. अभ्यर्थी के पिता और आसपास के लोगों ने पुलिसकर्मी की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की है. गलती का एहसास होने के बाद अभिभावक ने पुलिस से मांगी मदद जानकारी के अनुसार, सैयद मोहम्मद हसन हाशमी नीट परीक्षा देने के लिए निकले थे, लेकिन भीड़-भाड़ और परीक्षा केंद्रों की समानता के चलते वह गलती से केंद्रीय विद्यालय, त्रिमुलघेरी पहुंच गए. जबकि उनका निर्धारित केंद्र केवी, बोलारम था. जब उन्हें यह भूल समझ में आई, तो वह काफी परेशान हो गए और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मदन से मदद मांगी. त्रिमुलघेरी पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल मदन ने बिना देरी किए अभ्यर्थी को अपनी बाइक पर बिठाया और उन्हें सही केंद्र केवी, बोलारम पहुंचाया, जिससे वह परीक्षा शुरू होने से पहले ही अपने केंद्र पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी परीक्षा सुचारू रूप से दी.  Delhi: At Kendriya Vidyalaya, Sector 3, Pushp Vihar, where NEET re-exam is being conducted, a parent pointing out at lack of basic facilities says, "First of all, there should be water here, but there has been no drinking water available since I arrived. Neither lemon water nor… pic.twitter.com/w6D8vQy0NR — IANS (@ians_india) June 21, 2026 अभ्यर्थी के पिता ने पुलिसकर्मी का जताया आभार इस घटना के बाद अभ्यर्थी के पिता ने पुलिसकर्मी मदन का आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर वह समय पर अपने सही केंद्र नहीं पहुंच पाते, तो उनके बेटे का एक साल बर्बाद हो जाता. उन्होंने पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में पुलिसकर्मियों की मदद अमूल्य होती है. आसपास के लोगों ने भी पुलिसकर्मी मदन के इस कदम की सराहना की और कहा कि यह पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल का उदाहरण है. त्रिमुलघेरी पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल मदन ने कहा, ‘मेरा कर्तव्य था कि अभ्यर्थी को समय पर उसके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाए. नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी को गलत केंद्र के कारण वंचित नहीं होना चाहिए. मैंने बस अपनी जिम्मेदारी निभाई.’ उन्होंने आगे कहा कि पुलिस हमेशा जनता की मदद के लिए तत्पर है और ऐसी स्थितियों में हर पुलिसकर्मी वैसा ही व्यवहार करेगा. यह भी पढ़ेंः NEET Re-Exam: ‘जमीन पर नहीं, सिर्फ कागजों पर मौजूद सारी व्यवस्थाएं’, दिल्ली में कूलिंग जोन की व्यवस्था पर अभिभावकों ने जताई नाराजगी

Jun 22, 2026 - 02:30
 0
नीट परीक्षा देने गलत सेंटर पर पहुंच गया छात्र, पुलिसकर्मी बना मददगार, बाइक से टाइम पर सही केंद्र पहुंचाया

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के त्रिमुलघेरी इलाके में नीट-यूजी 2026 के री-एग्जामिनेशन के दौरान एक अभ्यर्थी सैयद मोहम्मद हसन हाशमी गलती से अपने निर्धारित केंद्र के बजाय केंद्रीय विद्यालय, त्रिमुलघेरी पहुंच गए. यह घटना रविवार (21 जून, 2026) की सुबह परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले की है, जब उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ.

त्रिमुलघेरी पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल मदन ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया और अभ्यर्थी को अपनी बाइक पर बिठाकर उनके सही केंद्र केवी बोलारम पहुंचाया, जिससे वे समय पर परीक्षा में शामिल हो सके. अभ्यर्थी के पिता और आसपास के लोगों ने पुलिसकर्मी की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की है.

गलती का एहसास होने के बाद अभिभावक ने पुलिस से मांगी मदद

जानकारी के अनुसार, सैयद मोहम्मद हसन हाशमी नीट परीक्षा देने के लिए निकले थे, लेकिन भीड़-भाड़ और परीक्षा केंद्रों की समानता के चलते वह गलती से केंद्रीय विद्यालय, त्रिमुलघेरी पहुंच गए. जबकि उनका निर्धारित केंद्र केवी, बोलारम था. जब उन्हें यह भूल समझ में आई, तो वह काफी परेशान हो गए और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मदन से मदद मांगी. त्रिमुलघेरी पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल मदन ने बिना देरी किए अभ्यर्थी को अपनी बाइक पर बिठाया और उन्हें सही केंद्र केवी, बोलारम पहुंचाया, जिससे वह परीक्षा शुरू होने से पहले ही अपने केंद्र पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी परीक्षा सुचारू रूप से दी. 

अभ्यर्थी के पिता ने पुलिसकर्मी का जताया आभार

इस घटना के बाद अभ्यर्थी के पिता ने पुलिसकर्मी मदन का आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर वह समय पर अपने सही केंद्र नहीं पहुंच पाते, तो उनके बेटे का एक साल बर्बाद हो जाता. उन्होंने पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में पुलिसकर्मियों की मदद अमूल्य होती है. आसपास के लोगों ने भी पुलिसकर्मी मदन के इस कदम की सराहना की और कहा कि यह पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल का उदाहरण है.

त्रिमुलघेरी पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल मदन ने कहा, ‘मेरा कर्तव्य था कि अभ्यर्थी को समय पर उसके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाए. नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी को गलत केंद्र के कारण वंचित नहीं होना चाहिए. मैंने बस अपनी जिम्मेदारी निभाई.’ उन्होंने आगे कहा कि पुलिस हमेशा जनता की मदद के लिए तत्पर है और ऐसी स्थितियों में हर पुलिसकर्मी वैसा ही व्यवहार करेगा.

यह भी पढ़ेंः NEET Re-Exam: ‘जमीन पर नहीं, सिर्फ कागजों पर मौजूद सारी व्यवस्थाएं’, दिल्ली में कूलिंग जोन की व्यवस्था पर अभिभावकों ने जताई नाराजगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow