निवेशकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार; जानिए डिटेल

Stock Market Holiday: अगले सप्ताह ट्रे़डिंग करने वालों के लिए एक ट्रेडिंग सेशन कम मिलने वाला है. अंबेडकर जयंती के कारण 14 अप्रैल को प्रमुख एक्सेंजों नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)और Bombay Stock Exchange (बीएसई) पर कोई कारोबार नहीं होगा. यानी शेयरों की खरीद-बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी. भारतीय घरेलू बाजार में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है. इस तरह अगले हफ्ता निवेशक केवल 4 दिन ही ट्रेडिंग कर पाएंगे. निवेशकों को इस छुट्टी को ध्यान में रखते हुए अपने ट्रेडिंग प्लान तैयार करने चाहिए. कमोडिटी बाजार पर भी दिखेगा असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी अंबेडकर जयंती की वजह से सुबह के समय कारोबार नहीं होगा. हालांकि शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी. वहीं NCDEX पर पूरे दिन के दोनों सत्रों में कोई कारोबार नहीं होगा, यानी वहां पूरे दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी. 2026 में कब-कब बंद रहेगा बाजार 2026 में शेयर बाजार में कुल 16 छुट्टियां होने वाली है. इनमें से 6 छुट्टियां पहले ही बीत चुकी हैं. यानी आगे भी कई दिन ऐसे आएंगे जब बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. 14 अप्रैल के बाद ट्रेडिंग फिर शुरू होगी, लेकिन उसके बाद भी अलग-अलग मौकों पर बाजार बंद रहेगा. 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) और 28 मई (बकरीद) को ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके अलावा 26 जून (मुहर्रम), 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 20 अक्टूबर (दशहरा), 10 नवंबर (दिवाली) और 24 नवंबर (गुरु नानक जयंती) पर भी बाजार बंद रहने वाला है. साल के अंत में 25 दिसंबर (क्रिसमस) को आखिरी छुट्टी होने वाली है.  हर हफ्ते दो दिन बंद रहता है बाजार शेयर बाजार में हर सप्ताह शनिवार और रविवार को कामकाज नहीं होता है. इन दो दिनों को साप्ताहिक छुट्टी रहती है, इसलिए इन दिनों निवेशक किसी भी तरह की खरीद-बिक्री नहीं कर सकते. आमतौर पर सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार खुला रहता है. ऐसे में ट्रेडिंग प्लान बनाते समय इन छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी होता है. यह भी पढ़ें: क्या है FD लैडरिंग? ₹1 लाख के निवेश को अधिकतम मुनाफे में बदलने का आसान तरीका  

Apr 13, 2026 - 09:30
 0
निवेशकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार; जानिए डिटेल

Stock Market Holiday: अगले सप्ताह ट्रे़डिंग करने वालों के लिए एक ट्रेडिंग सेशन कम मिलने वाला है. अंबेडकर जयंती के कारण 14 अप्रैल को प्रमुख एक्सेंजों नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)और Bombay Stock Exchange (बीएसई) पर कोई कारोबार नहीं होगा. यानी शेयरों की खरीद-बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी.

भारतीय घरेलू बाजार में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है. इस तरह अगले हफ्ता निवेशक केवल 4 दिन ही ट्रेडिंग कर पाएंगे. निवेशकों को इस छुट्टी को ध्यान में रखते हुए अपने ट्रेडिंग प्लान तैयार करने चाहिए.

कमोडिटी बाजार पर भी दिखेगा असर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी अंबेडकर जयंती की वजह से सुबह के समय कारोबार नहीं होगा. हालांकि शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी. वहीं NCDEX पर पूरे दिन के दोनों सत्रों में कोई कारोबार नहीं होगा, यानी वहां पूरे दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी.

2026 में कब-कब बंद रहेगा बाजार

2026 में शेयर बाजार में कुल 16 छुट्टियां होने वाली है. इनमें से 6 छुट्टियां पहले ही बीत चुकी हैं. यानी आगे भी कई दिन ऐसे आएंगे जब बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. 14 अप्रैल के बाद ट्रेडिंग फिर शुरू होगी, लेकिन उसके बाद भी अलग-अलग मौकों पर बाजार बंद रहेगा.

1 मई (महाराष्ट्र दिवस) और 28 मई (बकरीद) को ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके अलावा 26 जून (मुहर्रम), 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 20 अक्टूबर (दशहरा), 10 नवंबर (दिवाली) और 24 नवंबर (गुरु नानक जयंती) पर भी बाजार बंद रहने वाला है. साल के अंत में 25 दिसंबर (क्रिसमस) को आखिरी छुट्टी होने वाली है. 

हर हफ्ते दो दिन बंद रहता है बाजार

शेयर बाजार में हर सप्ताह शनिवार और रविवार को कामकाज नहीं होता है. इन दो दिनों को साप्ताहिक छुट्टी रहती है, इसलिए इन दिनों निवेशक किसी भी तरह की खरीद-बिक्री नहीं कर सकते. आमतौर पर सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार खुला रहता है. ऐसे में ट्रेडिंग प्लान बनाते समय इन छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: क्या है FD लैडरिंग? ₹1 लाख के निवेश को अधिकतम मुनाफे में बदलने का आसान तरीका

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow