निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस हफ्ते ये कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट
Dividend Stocks January 2026: 27 जनवरी से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में कई कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं. आने वाले दिनों में ये कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का तोहफा देंगी. जिससे निवेशकों की दिलचस्पी इन शेयरों पर बढ़ सकती है. आइए जानते हैं, इस हफ्ते मिलने वाले डिविडेंड से जुड़ी जानकारियों के बारे में..... जिंदल स्टेनलेस जिंदल स्टेनलेस ने अपने निवेशकों को 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यह डिविडेंड 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 50 फीसदी के बराबर है. कंपनी ने इसके लिए 29 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. फिलहाल इसका डिविडेंड यील्ड करीब 0.40 प्रतिशत है. हालिया कारोबार में कंपनी का शेयर 745.65 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें लगभग 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी. केईआई इंडस्ट्रीज केईआई इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरधारकों के लिए 4.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह डिविडेंड 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 225 प्रतिशत के बराबर है. कंपनी ने इसके लिए 28 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. फिलहाल इसका डिविडेंड यील्ड करीब 0.12 प्रतिशत है. पिछले ट्रेडिंग में कंपनी का शेयर 3,806.85 रुपये पर बंद हुआ था. जिसमें 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी. के.पी. एनर्जी के.पी. एनर्जी ने अपने निवेशकों को 0.20 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यह डिविडेंड 5 रुपये की फेस वैल्यू पर 4 प्रतिशत के बराबर है. कंपनी ने इसके लिए 28 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. United Spirits यूनाइटेड स्पिरिट्स ने अपने शेयरधारकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. जो 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 300 प्रतिशत के बराबर है. इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 27 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.90 प्रतिशत है. SRF SRF ने अपने निवेशकों के लिए 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. जो 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 50 प्रतिशत के बराबर है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जनवरी 2026 तय की गई है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.33 प्रतिशत है. आखिरी कारोबारी सत्र में इसका शेयर 2714.95 रुपये पर बंद हुआ था. जिसमें करीब 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Gold Price Today: रिपब्लिक डे पर सोने की चमक पड़ी फीकी, जानें आज 26 जनवरी को अपने शहरों का ताजा भाव
Dividend Stocks January 2026: 27 जनवरी से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में कई कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं. आने वाले दिनों में ये कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का तोहफा देंगी. जिससे निवेशकों की दिलचस्पी इन शेयरों पर बढ़ सकती है. आइए जानते हैं, इस हफ्ते मिलने वाले डिविडेंड से जुड़ी जानकारियों के बारे में.....
जिंदल स्टेनलेस
जिंदल स्टेनलेस ने अपने निवेशकों को 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यह डिविडेंड 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 50 फीसदी के बराबर है. कंपनी ने इसके लिए 29 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
फिलहाल इसका डिविडेंड यील्ड करीब 0.40 प्रतिशत है. हालिया कारोबार में कंपनी का शेयर 745.65 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें लगभग 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी.
केईआई इंडस्ट्रीज
केईआई इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरधारकों के लिए 4.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह डिविडेंड 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 225 प्रतिशत के बराबर है. कंपनी ने इसके लिए 28 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
फिलहाल इसका डिविडेंड यील्ड करीब 0.12 प्रतिशत है. पिछले ट्रेडिंग में कंपनी का शेयर 3,806.85 रुपये पर बंद हुआ था. जिसमें 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी.
के.पी. एनर्जी
के.पी. एनर्जी ने अपने निवेशकों को 0.20 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यह डिविडेंड 5 रुपये की फेस वैल्यू पर 4 प्रतिशत के बराबर है. कंपनी ने इसके लिए 28 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है.
United Spirits
यूनाइटेड स्पिरिट्स ने अपने शेयरधारकों के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. जो 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 300 प्रतिशत के बराबर है. इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 27 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.90 प्रतिशत है.
SRF
SRF ने अपने निवेशकों के लिए 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. जो 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 50 प्रतिशत के बराबर है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जनवरी 2026 तय की गई है. कंपनी का डिविडेंड यील्ड 0.33 प्रतिशत है.
आखिरी कारोबारी सत्र में इसका शेयर 2714.95 रुपये पर बंद हुआ था. जिसमें करीब 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: रिपब्लिक डे पर सोने की चमक पड़ी फीकी, जानें आज 26 जनवरी को अपने शहरों का ताजा भाव
What's Your Reaction?