निर्माण एग्री जेनेटिक्स दे सकता है बोनस शेयर, 30 सितंबर को होगी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग
Nirman Agri Genetics Ltd: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित कंपनी निर्माण एग्री जेनेटिक्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 30 सितंबर को होगी. कंपनी बेहतर क्वॉलिटी के हाइब्रिड बीज, कीटनाशक और बायो-ऑर्गेनिक का प्रोडक्शन करती है. साथ ही इसकी प्रॉसेसिंग और मार्केटिंग के काम से भी जुड़ी हुई है. बैठक में बोनस शेयर (हर 1 इक्विटी शेयर पर 10 बोनस शेयर), स्टॉक स्प्लिट, हाइड्रोपोनिक्स व एक्वापोनिक्स सेक्टर में दायरा बढ़ाए जाने और कंपनी के कामकाज को नए जमाने के एग्रीकल्चरल ट्रेंड के अनुरूप ढाले जाने की चर्चा होगी. बोनस इक्विटी शेयर पर हो सकता है ऐलान कंपनी अपने शेयर होल्डर्स को बोनस इक्विटी शेयर देने पर विचार कर रही है. यह अभी शेयरधारकों की मंजूरी और दूसरे कई अप्रूवल्स के अधीन है. इसका मकसद कंपनी पर भरोसा जताने वाले निवेशकों को पुरस्कृत करना और इक्विटी भागीदारी को और मजबूत बनाना है. इसके अलावा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले मौजूदा इक्विटी शेयरों को 1:10 के रेशियों में स्प्लिट कर अधिक संख्या में शेयर इश्यू किए जाने पर भी विचार किया जाएगा. इससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ेगी और शेयरहोल्डर्स के पोर्टफोलियो में भी कंपनी के अधिक शेयर जुड़ेंगे. कंपनी का यह भी है प्लान कंपनी सस्टेनेबल और वॉटर कंर्जेवेशन बेस्ड एग्रीकल्चर और कीटनाशक-मुक्त प्रोडक्शन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हाइड्रोपोनिक्स और एक्वापोनिक्स सेक्टर में अपना दायरा बढ़ाने को लेकर भी सोच रही है. भारत में कम प्रोडक्टिविटी और कम पानी वाले कृषि समाधान की आवश्यकता को देखते हुए यह कदम कंपनी को अनुसंधान एवं विकास (R&D) क्षमता का लाभ उठाने, प्रीमियम मार्जिन हासिल करने और घरेलू व निर्यात दोनों बाजारों में ताजा सब्जियों, हर्ब्स और कई दूसरी फसलों की पहुंच सुनिश्चित करने का मौका देगा. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव कैलास बागल ने कहा, ''यह प्रस्ताव सिर्फ शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू बढ़ाने और हमारे शेयरों की बाजार में अपील बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे ऑपरेशन को अत्याधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए भी तैयार किए गए हैं. ऐसा करके, हम लाभप्रदता बढ़ाने, दीर्घकालिक विकास को गति देने और कंपनी को टिकाऊ खेती, प्रिसीजन एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी और एग्री-सिस्टम्स में डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखते हैं.'' FY24-25 में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन ऑपरेश्नल रेवेन्यू- 236.51 करोड़ (273 परसेंट का एनुअल ग्रोथ) नेट प्रॉफिट- 25.28 करोड़ (143 परसेंट का एनुअल ग्रोथ) FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे ऑपरेश्नल रेवेन्यू- 62.99 करोड़ (208 परसेंट का एनुअल ग्रोथ, Q4FY24 में 20.46 करोड़) नेट प्रॉफिट- 6.92 करोड़ (107 परसेंट का एनुअल ग्रोथ, Q4FY24 में 3.34 करोड़) ये भी पढ़ें: क्यों लास्ट मिनट में बढ़ाई गई आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन? अब कब तक दाखिल कर सकेंगे टैक्स रिटर्न?
Nirman Agri Genetics Ltd: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित कंपनी निर्माण एग्री जेनेटिक्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 30 सितंबर को होगी. कंपनी बेहतर क्वॉलिटी के हाइब्रिड बीज, कीटनाशक और बायो-ऑर्गेनिक का प्रोडक्शन करती है. साथ ही इसकी प्रॉसेसिंग और मार्केटिंग के काम से भी जुड़ी हुई है. बैठक में बोनस शेयर (हर 1 इक्विटी शेयर पर 10 बोनस शेयर), स्टॉक स्प्लिट, हाइड्रोपोनिक्स व एक्वापोनिक्स सेक्टर में दायरा बढ़ाए जाने और कंपनी के कामकाज को नए जमाने के एग्रीकल्चरल ट्रेंड के अनुरूप ढाले जाने की चर्चा होगी.
बोनस इक्विटी शेयर पर हो सकता है ऐलान
कंपनी अपने शेयर होल्डर्स को बोनस इक्विटी शेयर देने पर विचार कर रही है. यह अभी शेयरधारकों की मंजूरी और दूसरे कई अप्रूवल्स के अधीन है. इसका मकसद कंपनी पर भरोसा जताने वाले निवेशकों को पुरस्कृत करना और इक्विटी भागीदारी को और मजबूत बनाना है. इसके अलावा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले मौजूदा इक्विटी शेयरों को 1:10 के रेशियों में स्प्लिट कर अधिक संख्या में शेयर इश्यू किए जाने पर भी विचार किया जाएगा. इससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ेगी और शेयरहोल्डर्स के पोर्टफोलियो में भी कंपनी के अधिक शेयर जुड़ेंगे.
कंपनी का यह भी है प्लान
कंपनी सस्टेनेबल और वॉटर कंर्जेवेशन बेस्ड एग्रीकल्चर और कीटनाशक-मुक्त प्रोडक्शन की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हाइड्रोपोनिक्स और एक्वापोनिक्स सेक्टर में अपना दायरा बढ़ाने को लेकर भी सोच रही है. भारत में कम प्रोडक्टिविटी और कम पानी वाले कृषि समाधान की आवश्यकता को देखते हुए यह कदम कंपनी को अनुसंधान एवं विकास (R&D) क्षमता का लाभ उठाने, प्रीमियम मार्जिन हासिल करने और घरेलू व निर्यात दोनों बाजारों में ताजा सब्जियों, हर्ब्स और कई दूसरी फसलों की पहुंच सुनिश्चित करने का मौका देगा.
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव कैलास बागल ने कहा, ''यह प्रस्ताव सिर्फ शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू बढ़ाने और हमारे शेयरों की बाजार में अपील बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे ऑपरेशन को अत्याधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए भी तैयार किए गए हैं. ऐसा करके, हम लाभप्रदता बढ़ाने, दीर्घकालिक विकास को गति देने और कंपनी को टिकाऊ खेती, प्रिसीजन एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी और एग्री-सिस्टम्स में डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखते हैं.''
FY24-25 में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
ऑपरेश्नल रेवेन्यू- 236.51 करोड़ (273 परसेंट का एनुअल ग्रोथ)
नेट प्रॉफिट- 25.28 करोड़ (143 परसेंट का एनुअल ग्रोथ)
FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे
ऑपरेश्नल रेवेन्यू- 62.99 करोड़ (208 परसेंट का एनुअल ग्रोथ, Q4FY24 में 20.46 करोड़)
नेट प्रॉफिट- 6.92 करोड़ (107 परसेंट का एनुअल ग्रोथ, Q4FY24 में 3.34 करोड़)
ये भी पढ़ें:
क्यों लास्ट मिनट में बढ़ाई गई आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन? अब कब तक दाखिल कर सकेंगे टैक्स रिटर्न?
What's Your Reaction?