नाखूनों की देखभाल कैसे करें? नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

ज्यादातर लोगों को नाखूनों की देखभाल के बारे में नहीं पता होता. हम बस नाखूनों को बढ़ता देख उन्हें काट लेते हैं और सोचते हैं कि यही नाखूनों की देखभाल की प्रक्रिया है, लेकिन सिर्फ बढ़ते नाखूनों को काट लेना ही नाखूनों की सही देखभाल नहीं है. डॉक्टरों के अनुसार, नाखूनों को काटने के अलावा इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि नाखूनों की मजबूती किस तरह से बढ़ेगी, जिससे आपके नाखून और मजबूत और सुंदर हो जाएंगे. इसके लिए आपको अपने नाखूनों की सफाई और उनकी नमी पर भी ध्यान देना चाहिए. आइए पता लगाते हैं कि हम किस तरह से अपने नाखूनों को सुंदर और मजबूत रख सकते हैं. नाखूनों की देखभाल कैसे करें? नाखूनों की देखभाल में सबसे जरूरी है नाखूनों की सफाई. अगर हमें अपने नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत बनाना है, तो हमें हफ्ते में कम से कम एक से दो बार नाखूनों को काटना या ट्रिम करना जरूरी है, जिससे आपके नाखून छोटे रहेंगे और उनमें गंदगी भी प्रवेश नहीं कर पाएगी. अगर आपके नाखून बड़े हैं, तो उनके टूटने और किसी जगह पर उलझने का भी खतरा रहता है. इसलिए हमें नियमित रूप से अपने नाखूनों को काटना चाहिए. हम सभी जानते हैं कि नाखूनों के अंदर जो गंदगी जमा हो जाती है, वह हमारी हेल्थ के लिए हानिकारक होती है, क्योंकि वह नाखूनों के साथ हमारे मुंह के अंदर जाती है, जो हमें कई तरह के इंफेक्शन दे सकती है. इसलिए जब भी आप हाथ धोएं, तो नाखूनों के अंदर की गंदगी को भी साफ करें. अच्छे से नाखूनों को साफ करने से हमारे नाखून चमकदार रहते हैं और उंगलियों के इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है. अगर आप अपने हाथों को बार-बार साफ करते हैं, तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि हाथों को कई बार पानी से धोने से आपके नाखूनों पर हानिकारक असर पड़ सकता है, जिससे नाखून कमजोर हो सकते हैं. इसके लिए आपको दिन में एक बार नाखूनों पर अच्छी तरह से कोई क्रीम लगानी चाहिए, जिससे नाखूनों की नमी बरकरार रहे. हमने अक्सर ध्यान नहीं दिया होगा कि नाखून के नीचे के हिस्से पर जो छोटी सी खाल होती है, वह हमारे नाखूनों की सुंदरता के लिए बहुत जरूरी होती है. नाखून के निचले हिस्से की पतली और छोटी सी खाल को क्यूटिकल्स कहते हैं. यह नए उगने वाले नाखूनों की गंदगी को साफ करती है. जब यह खाल नरम हो जाती है, तो सूखकर फटने लगती है, जिसे थोड़ा सा खरोंचने पर बहुत ज्यादा दर्द होता है. यह भी पढ़ें: Kidney Health: सर्दियों में गलती से भी मत कर देना ये गलतियां, वरना खराब हो जाएगी किडनी की हेल्थ

Dec 26, 2025 - 21:30
 0
नाखूनों की देखभाल कैसे करें? नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

ज्यादातर लोगों को नाखूनों की देखभाल के बारे में नहीं पता होता. हम बस नाखूनों को बढ़ता देख उन्हें काट लेते हैं और सोचते हैं कि यही नाखूनों की देखभाल की प्रक्रिया है, लेकिन सिर्फ बढ़ते नाखूनों को काट लेना ही नाखूनों की सही देखभाल नहीं है. डॉक्टरों के अनुसार, नाखूनों को काटने के अलावा इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि नाखूनों की मजबूती किस तरह से बढ़ेगी, जिससे आपके नाखून और मजबूत और सुंदर हो जाएंगे. इसके लिए आपको अपने नाखूनों की सफाई और उनकी नमी पर भी ध्यान देना चाहिए. आइए पता लगाते हैं कि हम किस तरह से अपने नाखूनों को सुंदर और मजबूत रख सकते हैं.

नाखूनों की देखभाल कैसे करें?

  • नाखूनों की देखभाल में सबसे जरूरी है नाखूनों की सफाई. अगर हमें अपने नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत बनाना है, तो हमें हफ्ते में कम से कम एक से दो बार नाखूनों को काटना या ट्रिम करना जरूरी है, जिससे आपके नाखून छोटे रहेंगे और उनमें गंदगी भी प्रवेश नहीं कर पाएगी. अगर आपके नाखून बड़े हैं, तो उनके टूटने और किसी जगह पर उलझने का भी खतरा रहता है. इसलिए हमें नियमित रूप से अपने नाखूनों को काटना चाहिए.
  • हम सभी जानते हैं कि नाखूनों के अंदर जो गंदगी जमा हो जाती है, वह हमारी हेल्थ के लिए हानिकारक होती है, क्योंकि वह नाखूनों के साथ हमारे मुंह के अंदर जाती है, जो हमें कई तरह के इंफेक्शन दे सकती है. इसलिए जब भी आप हाथ धोएं, तो नाखूनों के अंदर की गंदगी को भी साफ करें. अच्छे से नाखूनों को साफ करने से हमारे नाखून चमकदार रहते हैं और उंगलियों के इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है.
  • अगर आप अपने हाथों को बार-बार साफ करते हैं, तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि हाथों को कई बार पानी से धोने से आपके नाखूनों पर हानिकारक असर पड़ सकता है, जिससे नाखून कमजोर हो सकते हैं. इसके लिए आपको दिन में एक बार नाखूनों पर अच्छी तरह से कोई क्रीम लगानी चाहिए, जिससे नाखूनों की नमी बरकरार रहे.
  • हमने अक्सर ध्यान नहीं दिया होगा कि नाखून के नीचे के हिस्से पर जो छोटी सी खाल होती है, वह हमारे नाखूनों की सुंदरता के लिए बहुत जरूरी होती है. नाखून के निचले हिस्से की पतली और छोटी सी खाल को क्यूटिकल्स कहते हैं. यह नए उगने वाले नाखूनों की गंदगी को साफ करती है. जब यह खाल नरम हो जाती है, तो सूखकर फटने लगती है, जिसे थोड़ा सा खरोंचने पर बहुत ज्यादा दर्द होता है.

यह भी पढ़ें: Kidney Health: सर्दियों में गलती से भी मत कर देना ये गलतियां, वरना खराब हो जाएगी किडनी की हेल्थ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow