नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
नाइट क्लब विवाद के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया है. उनकी जगह जो रूट को कप्तानी सौंपी गई है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वॉड जारी किया. इसी रिलीज में बताया गया स्टोक्स और उनके साथी तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नाइट क्लब मामले में चल रही जांच को देखते हुए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. रिलीज में आगे बताया गया कि स्क्वॉड में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को जोड़ा गया है. दूसरा रेड बॉल मुकाबला लंदन केनिंग्टन ओवल के मैदान पर होगा. Joe Root will lead the team as Interim Captain at the Kia Oval.Click below for our 15-player squad for the 2nd Test ???? — England Cricket (@englandcricket) June 10, 2026 बेन स्टोक्स का नाइट क्लब विवाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया. मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 115 रनों से जीत हासिल की. जीत का जश्न मनाने के लिए स्टोक्स और एटकिंसन एक नाइट क्लब में पहुंचे. इसके साथ स्टोक्स ने इंग्लैंड बोर्ड के जरिए बनाए गए 'टीम कर्फ्यू' के नियम तोड़े. बताया गया कि स्टोक्स ने बहुत ज्यादा शराब पी ली. IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार इसके बाद क्लब में स्टोक्स और एटकिंसन की एक रग्बी खिलाड़ी से बहस हुई. यह बहस मारपीट में बदल गई. विवाद की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई. अब इंग्लैंड बोर्ड ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
नाइट क्लब विवाद के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया है. उनकी जगह जो रूट को कप्तानी सौंपी गई है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वॉड जारी किया. इसी रिलीज में बताया गया स्टोक्स और उनके साथी तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नाइट क्लब मामले में चल रही जांच को देखते हुए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
रिलीज में आगे बताया गया कि स्क्वॉड में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को जोड़ा गया है. दूसरा रेड बॉल मुकाबला लंदन केनिंग्टन ओवल के मैदान पर होगा.
Joe Root will lead the team as Interim Captain at the Kia Oval.
Click below for our 15-player squad for the 2nd Test ???? — England Cricket (@englandcricket) June 10, 2026
बेन स्टोक्स का नाइट क्लब विवाद
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया. मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 115 रनों से जीत हासिल की. जीत का जश्न मनाने के लिए स्टोक्स और एटकिंसन एक नाइट क्लब में पहुंचे. इसके साथ स्टोक्स ने इंग्लैंड बोर्ड के जरिए बनाए गए 'टीम कर्फ्यू' के नियम तोड़े. बताया गया कि स्टोक्स ने बहुत ज्यादा शराब पी ली.
इसके बाद क्लब में स्टोक्स और एटकिंसन की एक रग्बी खिलाड़ी से बहस हुई. यह बहस मारपीट में बदल गई. विवाद की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई. अब इंग्लैंड बोर्ड ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड
जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
What's Your Reaction?