नजरें हटीं, मुनाफा गया... आज इन स्टॉक्स पर रखें अपना पूरा फोकस, तेज हलचल दिखने की है उम्मीद
Stocks to watch: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी कारोबार सुस्त रहा. चौतरफा बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेसेंक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. अब निवेशकों की नजर आज के कारोबार पर टिकी हुई है. आज एटर्नल, टाटा मोटर्स, रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, RBL बैंक जैसे कई और शेयर फोकस में रहने वाले हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:- RBL बैंक RBL बैंक में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल करने के अमीरात NBD बैंक के प्रस्ताव को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई है. एमिरेट्स NBD एक लीडिंग बैंकिंग ग्रुप है, जो भारत सहित कई देशों में फैला हुआ है.इसका हेडक्वॉर्टर दुबई में है. इस ट्रांजैक्शन में अमीरात NBD बैंक लगभग 3 बिलियन डॉलर (लगभग 26,850 करोड़ रुपये) के प्राइमरी निवेश के जरिए बैंक में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करेगा. इसमें पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए एक ओपन ऑफर, शेयरों का प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट और अमीरात NBD के भारत के बैंकिंग ऑपरेशन्स का आरबीएल बैंक में मर्जर शामिल है. Tata Motors फ्रेंच मल्टीनेशनल बैंक BNP पारिबा ने मंगलवार को एक ब्लॉक डील के जरिए टाटा मोटर्स लिमिटेड (टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल) के 35.43 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे. 152 करोड़ रुपये की इस डील में सेलर गोल्डमैन सैक्स था. Eternal जोमैटो और ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी इटरनल लिमिटेड इटरनल के शेयर इसलिए फोकस में रहेंगे क्योंकि कंपनी 21 जनवरी, बुधवार को अपने तिमाही नतीजे का ऐलान करेगी. इसके अलावा, DRL, HPCL और टाटा कम्युनिकेशंस भी तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान करेंगी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: Jio IPO पर आया बड़ा अपडेट, Morgan Stanley व Goldman Sachs चुने गए लीड बैंकर
Stocks to watch: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी कारोबार सुस्त रहा. चौतरफा बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेसेंक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. अब निवेशकों की नजर आज के कारोबार पर टिकी हुई है. आज एटर्नल, टाटा मोटर्स, रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, RBL बैंक जैसे कई और शेयर फोकस में रहने वाले हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:-
RBL बैंक
RBL बैंक में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल करने के अमीरात NBD बैंक के प्रस्ताव को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई है. एमिरेट्स NBD एक लीडिंग बैंकिंग ग्रुप है, जो भारत सहित कई देशों में फैला हुआ है.इसका हेडक्वॉर्टर दुबई में है. इस ट्रांजैक्शन में अमीरात NBD बैंक लगभग 3 बिलियन डॉलर (लगभग 26,850 करोड़ रुपये) के प्राइमरी निवेश के जरिए बैंक में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करेगा. इसमें पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए एक ओपन ऑफर, शेयरों का प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट और अमीरात NBD के भारत के बैंकिंग ऑपरेशन्स का आरबीएल बैंक में मर्जर शामिल है.
Tata Motors
फ्रेंच मल्टीनेशनल बैंक BNP पारिबा ने मंगलवार को एक ब्लॉक डील के जरिए टाटा मोटर्स लिमिटेड (टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल) के 35.43 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे. 152 करोड़ रुपये की इस डील में सेलर गोल्डमैन सैक्स था.
Eternal
जोमैटो और ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी इटरनल लिमिटेड इटरनल के शेयर इसलिए फोकस में रहेंगे क्योंकि कंपनी 21 जनवरी, बुधवार को अपने तिमाही नतीजे का ऐलान करेगी. इसके अलावा, DRL, HPCL और टाटा कम्युनिकेशंस भी तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान करेंगी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
Jio IPO पर आया बड़ा अपडेट, Morgan Stanley व Goldman Sachs चुने गए लीड बैंकर
What's Your Reaction?