नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, ये हैं असली फोन की पहचान करने के तरीके

How To Check Phone Authenticity: अगर आप मार्केट में नया फोन खरीदने जा रहे हैं और कोई आपको कम कीमत पर नया फोन ऑफर कर रहा है तो सावधान हो जाएं. बाजार में नकली फोन की भरमार है. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इसमें ओप्पो और वनप्लस समेत कई कंपनियों के नकली फोन बनाए जा रहे थे. इसी तरह नकली मोबाइल प्रोडक्ट्स बनाने वाला गिरोह भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. इन घटनाओं से पता चलता है कि आपको असली की जगह नकली फोन बेचा जा सकता है. इसलिए अगर आप नया फोन खरीद रहे हैं तो कुछ तरीके हैं, जिससे इसके असली होने का पता लगाया जा सकता है.  ऐसे करें असली फोन की पहचान IMEI नंबर से होगी पहचान- हर असली फोन का एक यूनीक IMEI नंबर होता है. आप फोन से *#06# डायल कर यह नंबर देख सकते हैं. इसके बाद IMEI नंबर को फोन के बॉक्स और बिल पर लिखे IMEI नंबर से मैच करें. अगर तीनों जगह सेम ही नंबर दिख रहा है तो यह बताता है कि फोन असली है. आप सरकार के CEIR पोर्टल से भी IMEI नंबर मैच कर सकते हैं. पैकेजिंग से भी लग जाता है पता- नकली फोन की पैकेजिंग बहुत खराब होती है. इसमें खराब क्वालिटी के मैटेरियल का यूज होता है. कई बार बॉक्स का कलर फेड हो चुका होता है और लोगो और दूसरी डिटेल्स भी साफ नजर नहीं आती. दूसरी तरफ असली फोन की पैकेजिंग में ऐसी दिक्कत नहीं होती. असली फोन के बॉक्स पर हर डिटेल साफ लिखी होती है. सॉफ्टवेयर और बिल्ड क्वालिटी भी दे देगी हिंट- नकली और असली फोन की बिल्ड क्वालिटी में काफी अंतर होता है और यह साफ नजर आ जाता है. नकली फोन में आपको कैमरा प्लेसमेंट गड़बड़ लग सकती है या इसकी फिनिशिंग प्रीमियम नहीं होगी. इसके अलावा फोन लेने से पहले उसे कुछ देर चलाकर जरूर देखें. इससे आप कैमरा, क्वालिटी, डिस्प्ले ब्राइटनेस, सॉफ्टवेयर आदि का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं.  भरोसेमंद जगह से खरीदना है जरूरी- अगर आप मार्केट में फोन खरीदने जा रहे हैं तो केवल उन स्टोर्स पर विजिट करें, जिनके पास कंपनी की डीलरशिप है. इनमें से आप किसी अपनी पसंद के किसी भी स्टोर को चुन सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही खरीदें. सस्ते दाम के लालच में आकर किसी गैर-भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर अपने पैसे बर्बाद न करें. ये भी पढ़ें- ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती, इन 4 जगहों पर फोन रखना है बेहद खतरनाक

May 12, 2026 - 04:30
 0
नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, ये हैं असली फोन की पहचान करने के तरीके

How To Check Phone Authenticity: अगर आप मार्केट में नया फोन खरीदने जा रहे हैं और कोई आपको कम कीमत पर नया फोन ऑफर कर रहा है तो सावधान हो जाएं. बाजार में नकली फोन की भरमार है. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इसमें ओप्पो और वनप्लस समेत कई कंपनियों के नकली फोन बनाए जा रहे थे. इसी तरह नकली मोबाइल प्रोडक्ट्स बनाने वाला गिरोह भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. इन घटनाओं से पता चलता है कि आपको असली की जगह नकली फोन बेचा जा सकता है. इसलिए अगर आप नया फोन खरीद रहे हैं तो कुछ तरीके हैं, जिससे इसके असली होने का पता लगाया जा सकता है. 

ऐसे करें असली फोन की पहचान

IMEI नंबर से होगी पहचान- हर असली फोन का एक यूनीक IMEI नंबर होता है. आप फोन से *#06# डायल कर यह नंबर देख सकते हैं. इसके बाद IMEI नंबर को फोन के बॉक्स और बिल पर लिखे IMEI नंबर से मैच करें. अगर तीनों जगह सेम ही नंबर दिख रहा है तो यह बताता है कि फोन असली है. आप सरकार के CEIR पोर्टल से भी IMEI नंबर मैच कर सकते हैं.

पैकेजिंग से भी लग जाता है पता- नकली फोन की पैकेजिंग बहुत खराब होती है. इसमें खराब क्वालिटी के मैटेरियल का यूज होता है. कई बार बॉक्स का कलर फेड हो चुका होता है और लोगो और दूसरी डिटेल्स भी साफ नजर नहीं आती. दूसरी तरफ असली फोन की पैकेजिंग में ऐसी दिक्कत नहीं होती. असली फोन के बॉक्स पर हर डिटेल साफ लिखी होती है.

सॉफ्टवेयर और बिल्ड क्वालिटी भी दे देगी हिंट- नकली और असली फोन की बिल्ड क्वालिटी में काफी अंतर होता है और यह साफ नजर आ जाता है. नकली फोन में आपको कैमरा प्लेसमेंट गड़बड़ लग सकती है या इसकी फिनिशिंग प्रीमियम नहीं होगी. इसके अलावा फोन लेने से पहले उसे कुछ देर चलाकर जरूर देखें. इससे आप कैमरा, क्वालिटी, डिस्प्ले ब्राइटनेस, सॉफ्टवेयर आदि का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं. 

भरोसेमंद जगह से खरीदना है जरूरी- अगर आप मार्केट में फोन खरीदने जा रहे हैं तो केवल उन स्टोर्स पर विजिट करें, जिनके पास कंपनी की डीलरशिप है. इनमें से आप किसी अपनी पसंद के किसी भी स्टोर को चुन सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही खरीदें. सस्ते दाम के लालच में आकर किसी गैर-भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर अपने पैसे बर्बाद न करें.

ये भी पढ़ें-

ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती, इन 4 जगहों पर फोन रखना है बेहद खतरनाक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow