नए Chip और दमदार Battery के साथ, इस हफ्ते लॉन्च हुए ये Smartphones
सितंबर के इस हफ्ते में स्मार्टफोन बाजार का फोकस एक बार फिर बजट और मिड-रेंज फोन पर आ गया है. पिछले हफ्ते जहां Apple के नए iPhone Duo और iPhone 18 Pro जैसे प्रीमियम फोन चर्चा में रहे, वहीं अब बड़ी बैटरी, नए चिपसेट और ज्यादा फीचर्स वाले किफायती स्मार्टफोन ने बाजार में दस्तक दे दी है. इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन में 10,000mAh तक की बैटरी, 5G कनेक्टिविटी से लेकर हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले तक देखने को मिली. तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते लॉन्च कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च हुए. इस हफ्ते लॉन्च हुए ये Smartphones 1. Redmi Note 17 Pro Redmi Note 17 Pro को कंपनी ने 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 15 सितंबर को भारत में लॉन्च किया है. इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4nm बेस्ड Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है, जबकि वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. भारत में इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 रुपये है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में आता है. 2. Redmi Note 17 Pro Max Redmi Note 17 Pro Max इस सीरीज का ज्यादा बैटरी-फोक्सड मॉडल है और इसमें 10,000mAh की क्षमता वाली बैटरी दी गई है. फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. परफॉर्मेंस के लिए यह मॉडल 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है. वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. भारत में फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये का है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 55,999 रुपये में पेश किया गया है. 3. OPPO K14 Lite OPPO ने इस हफ्ते K Series में नया K14 Lite भारत में पेश किया है. फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है. यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित परफॉर्मेंस के लिए K14 Lite में Unisoc T7250 चिपसेट लगाया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में पीछे 13MP का ऑटोफोकस वाला मेन कैमरा मिलता है. फ्रंट में 5MP सेंसर दिया गया है. 4. Lava Bold N4 Pro Lava Bold N4 Pro 5G को कंपनी ने भारत में अपनी Bold सीरीज के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है. इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 5G चिपसेट लगाया गया है. फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 50MP का AI सपोर्ट वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी मौजूद है. भारत में इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले की स्पेशल लॉन्च कीमत सभी ऑफर्स समेत 13,999 रुपये है. यह भी पढ़ें - मुंबई में किसने खरीदा पहला iPhone 18 Pro Max, कहां का रहने वाला है युवक?
सितंबर के इस हफ्ते में स्मार्टफोन बाजार का फोकस एक बार फिर बजट और मिड-रेंज फोन पर आ गया है. पिछले हफ्ते जहां Apple के नए iPhone Duo और iPhone 18 Pro जैसे प्रीमियम फोन चर्चा में रहे, वहीं अब बड़ी बैटरी, नए चिपसेट और ज्यादा फीचर्स वाले किफायती स्मार्टफोन ने बाजार में दस्तक दे दी है. इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन में 10,000mAh तक की बैटरी, 5G कनेक्टिविटी से लेकर हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले तक देखने को मिली. तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते लॉन्च कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च हुए.
इस हफ्ते लॉन्च हुए ये Smartphones
1. Redmi Note 17 Pro
Redmi Note 17 Pro को कंपनी ने 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 15 सितंबर को भारत में लॉन्च किया है. इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4nm बेस्ड Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है.
इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है, जबकि वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. भारत में इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 रुपये है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में आता है.
2. Redmi Note 17 Pro Max
Redmi Note 17 Pro Max इस सीरीज का ज्यादा बैटरी-फोक्सड मॉडल है और इसमें 10,000mAh की क्षमता वाली बैटरी दी गई है. फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. परफॉर्मेंस के लिए यह मॉडल 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है.
फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है. वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. भारत में फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये का है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 55,999 रुपये में पेश किया गया है.
3. OPPO K14 Lite
OPPO ने इस हफ्ते K Series में नया K14 Lite भारत में पेश किया है. फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी है.
यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित
परफॉर्मेंस के लिए K14 Lite में Unisoc T7250 चिपसेट लगाया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में पीछे 13MP का ऑटोफोकस वाला मेन कैमरा मिलता है. फ्रंट में 5MP सेंसर दिया गया है.
4. Lava Bold N4 Pro
Lava Bold N4 Pro 5G को कंपनी ने भारत में अपनी Bold सीरीज के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है. इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 5G चिपसेट लगाया गया है. फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 50MP का AI सपोर्ट वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी मौजूद है. भारत में इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले की स्पेशल लॉन्च कीमत सभी ऑफर्स समेत 13,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें - मुंबई में किसने खरीदा पहला iPhone 18 Pro Max, कहां का रहने वाला है युवक?
What's Your Reaction?