धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून (शनिवार) से होगी. पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच इकलौता टेस्ट खेला गया था. अब वनडे सीरीज के ओपनर पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है.  दरअसल, धर्मशाला से कुछ काले बादलों की डराने वाली तस्वीरें सामने आईं. तो आइए जानते हैं कि मैच के दौरान धर्मशाला का मौसम कैसा रह सकता है.  भारत-अफगानिस्तान के पहले वनडे में मौसम का मिजाज एक्यूवेदर के मुताबिक, धर्मशाला में 13 जून को 90 फीसद बारिश की आशंका है. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 1:30 बजे से होगी और दोपहर के वक्त बारिश की 79% आशंका है. इस दौरान 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हंवाए चल सकती हैं. आसमान में 64 फीसद तक बादल छाए रह सकते हैं.  Bad news It's currently raining in Dhamarsala where Afghanistan will play vs India in the first odi tomorrow. The forecast isn't looking great for Tomorrow either. pic.twitter.com/Yn2OvJC24t — Sports Production (@SportsProd88208) June 12, 2026 पूर्वानुमान के हिसाब से तो मुकाबला होने चांस बहुत ही कम नजर आ रहे हैं. अगर बारिश के चलते मैच रद्द नहीं हुआ, तो ओवरों में कटौती देखने को मिल सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फैंस के लिए मुकाबले का अनुभव कैसा रहता है.  धर्मशाला की पिच रिपोर्ट  इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. अगर बारिश वाला मौसम रहा और आसमान में बादल भी छाए रहे, तो यह तेज गेंदबाजों के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा. बताते चलें कि इस मैदान पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप में आखिरी ODI मैच खेला गया था. अब करीब 3 साल के बाद मैदान पर वनडे क्रिकेट की वापसी होगी.  वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड  रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव. वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड  रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी.    यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या बांग्लादेश के नाहिद राणा बन गए नंबर-1?

Jun 13, 2026 - 00:30
 0
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून (शनिवार) से होगी. पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच इकलौता टेस्ट खेला गया था. अब वनडे सीरीज के ओपनर पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है. 

दरअसल, धर्मशाला से कुछ काले बादलों की डराने वाली तस्वीरें सामने आईं. तो आइए जानते हैं कि मैच के दौरान धर्मशाला का मौसम कैसा रह सकता है. 

भारत-अफगानिस्तान के पहले वनडे में मौसम का मिजाज

एक्यूवेदर के मुताबिक, धर्मशाला में 13 जून को 90 फीसद बारिश की आशंका है. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 1:30 बजे से होगी और दोपहर के वक्त बारिश की 79% आशंका है. इस दौरान 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हंवाए चल सकती हैं. आसमान में 64 फीसद तक बादल छाए रह सकते हैं. 

पूर्वानुमान के हिसाब से तो मुकाबला होने चांस बहुत ही कम नजर आ रहे हैं. अगर बारिश के चलते मैच रद्द नहीं हुआ, तो ओवरों में कटौती देखने को मिल सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फैंस के लिए मुकाबले का अनुभव कैसा रहता है. 

धर्मशाला की पिच रिपोर्ट 

इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. अगर बारिश वाला मौसम रहा और आसमान में बादल भी छाए रहे, तो यह तेज गेंदबाजों के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा. बताते चलें कि इस मैदान पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप में आखिरी ODI मैच खेला गया था. अब करीब 3 साल के बाद मैदान पर वनडे क्रिकेट की वापसी होगी. 

वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.

वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड 

रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी. 

 

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या बांग्लादेश के नाहिद राणा बन गए नंबर-1?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow