दोस्त नहीं दुश्मन..., बुरी संगत में..., पृथ्वी शॉ ने मानी गलती! जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

Prithvi Shaw News in Hindi: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ भले ही आज इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से गायब हैं, लेकिन एक समय उन्हें भविष्य का सुपरस्टार कहा जाता था. अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा का मिश्रण कहा जाता था. हालांकि, आज वह इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से गायब हैं. इस बीच शॉ ने एक बड़ा बयान दिया है.  पृथ्वी शॉ ने अपनी गलती मानी है. उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने कई गलत फैसले लिए. यहां तक उन्होंने यह भी मान लिया कि क्रिकेट को समय देना भी कम किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने कई गलत फैसले लिए. मैंने क्रिकेट को कम समय देना भी शुरू कर दिया. पहले मैं रोजाना 7 से 8 घंटे अभ्यास करता था और थकता भी नहीं था. पर धीरे-धीरे मेरा ध्यान भटकने लगा." पृथ्वी शॉ ने यह भी स्वीकार किया कि वह गलत संगत में पड़ गए थे. उन्होंने कहा, "मैंने गलत लोगों से दोस्ती कर ली. वे मुझे इधर-उधर ले जाने लगे. इस मैं ट्रैक से भटक गया. अब समझ आया कि वे मेरे दोस्त नहीं दुश्मन थे." पृथ्वी शॉ ने यह भी बताया कि जब वह भटक गए और करियर में बुरा दौर आया तो किसी भी बड़े क्रिकेटर ने उनका साथ नहीं दिया. सिर्फ ऋषभ पंत ने ही उन्हें सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, "जब में संघर्ष कर रहा था तो उस समय किसी किसी भी बड़े क्रिकेटर ने मुझसे फोन करके मेरा हाल तक नहीं पूछा. इस दौरान सिर्फ ऋषभ पंत ने ही बात की थी." आगे पृथ्वी शॉ ने यह भी बताया कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने उनसे बात की और उन्हें समझाया भी. उन्होंने कहा, "इन सब के दौरान सचिन सर ने मुझसे बात की थी. उन्होंने मुझे और अर्जुन को साथ-साथ बड़े होते और खेलते देखा है. मैं कई बार उनके घर भी जा चुका हूं."

Jun 26, 2025 - 17:30
 0
दोस्त नहीं दुश्मन..., बुरी संगत में..., पृथ्वी शॉ ने मानी गलती! जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

Prithvi Shaw News in Hindi: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ भले ही आज इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से गायब हैं, लेकिन एक समय उन्हें भविष्य का सुपरस्टार कहा जाता था. अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा का मिश्रण कहा जाता था. हालांकि, आज वह इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से गायब हैं. इस बीच शॉ ने एक बड़ा बयान दिया है. 

पृथ्वी शॉ ने अपनी गलती मानी है. उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने कई गलत फैसले लिए. यहां तक उन्होंने यह भी मान लिया कि क्रिकेट को समय देना भी कम किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने कई गलत फैसले लिए. मैंने क्रिकेट को कम समय देना भी शुरू कर दिया. पहले मैं रोजाना 7 से 8 घंटे अभ्यास करता था और थकता भी नहीं था. पर धीरे-धीरे मेरा ध्यान भटकने लगा."

पृथ्वी शॉ ने यह भी स्वीकार किया कि वह गलत संगत में पड़ गए थे. उन्होंने कहा, "मैंने गलत लोगों से दोस्ती कर ली. वे मुझे इधर-उधर ले जाने लगे. इस मैं ट्रैक से भटक गया. अब समझ आया कि वे मेरे दोस्त नहीं दुश्मन थे."

पृथ्वी शॉ ने यह भी बताया कि जब वह भटक गए और करियर में बुरा दौर आया तो किसी भी बड़े क्रिकेटर ने उनका साथ नहीं दिया. सिर्फ ऋषभ पंत ने ही उन्हें सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, "जब में संघर्ष कर रहा था तो उस समय किसी किसी भी बड़े क्रिकेटर ने मुझसे फोन करके मेरा हाल तक नहीं पूछा. इस दौरान सिर्फ ऋषभ पंत ने ही बात की थी."

आगे पृथ्वी शॉ ने यह भी बताया कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने उनसे बात की और उन्हें समझाया भी. उन्होंने कहा, "इन सब के दौरान सचिन सर ने मुझसे बात की थी. उन्होंने मुझे और अर्जुन को साथ-साथ बड़े होते और खेलते देखा है. मैं कई बार उनके घर भी जा चुका हूं."

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow