दो दिनों तक गिरने के बाद संभला बाजार, 139 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25000 के करीब

Stock Market Today: पिछले दो कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज मंगलवार 20 मई 2025 को इस पर ब्रेक लग गया. शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह करीब सवा नौ बजे सेंसेक्स 139 अंक ऊपर चढ़ा. जबकि निफ्टी भी 25000 के करीब जाकर खुला है. इसके साथ ही, आज कई कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे भी जारी करने जा रही हैं, इनमें बजाज ग्लोबल, एपेक्स कैपिटल एंड फाइनेंस, ऑटोमोटिव एक्सल्स, भाग्यनगर इंडिया, ब्लैकरोज इंडस्ट्री, बीएलबी लिमिटेड,क्लासिक इलेक्ट्रिकल्स, फोर्टिस हेल्थयेकर, गोदावरी पावर एंड इस्पात, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज प्रमुख हैं. दो दिनों तक गिरावट शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट देखने को मिला. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 271 अंक और टूट गया. जबकि मूडीज रेटिंग्स के अमेरिका की साख घटाये जाने के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,059.42 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 366.02 अंक तक लुढ़क गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.35 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,945.45 अंक पर बंद हुआ. दबाव में आईटी कंपनियों के शेयर सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और अदाणी पोर्ट्स नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं. अमेरिकी रेटिंग घटने का बाजार पर असर लेमन मार्केट्स डेस्क एनालिस्ट गौरव गर्ग का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही. इसकी वजह कमजोर वैश्विक संकेतों, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और बढ़ती अस्थिरता  है. उन्होंने मूडीज ने अमेरिका पर 36,000 अरब डॉलर के कर्ज का हवाला देते हुए उसकी रेटिंग को घटाकर ‘एए1’ कर दिया है. इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए अब कितनी बढ़ सकती है सरकारी बाबुओं की सैलरी

May 20, 2025 - 11:30
 0
दो दिनों तक गिरने के बाद संभला बाजार, 139 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25000 के करीब

Stock Market Today: पिछले दो कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज मंगलवार 20 मई 2025 को इस पर ब्रेक लग गया. शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह करीब सवा नौ बजे सेंसेक्स 139 अंक ऊपर चढ़ा. जबकि निफ्टी भी 25000 के करीब जाकर खुला है. इसके साथ ही, आज कई कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे भी जारी करने जा रही हैं, इनमें बजाज ग्लोबल, एपेक्स कैपिटल एंड फाइनेंस, ऑटोमोटिव एक्सल्स, भाग्यनगर इंडिया, ब्लैकरोज इंडस्ट्री, बीएलबी लिमिटेड,क्लासिक इलेक्ट्रिकल्स, फोर्टिस हेल्थयेकर, गोदावरी पावर एंड इस्पात, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज प्रमुख हैं.

दो दिनों तक गिरावट

शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट देखने को मिला. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 271 अंक और टूट गया. जबकि मूडीज रेटिंग्स के अमेरिका की साख घटाये जाने के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया.

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 271.17 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,059.42 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 366.02 अंक तक लुढ़क गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.35 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,945.45 अंक पर बंद हुआ.

दबाव में आईटी कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और अदाणी पोर्ट्स नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं.

अमेरिकी रेटिंग घटने का बाजार पर असर

लेमन मार्केट्स डेस्क एनालिस्ट गौरव गर्ग का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही. इसकी वजह कमजोर वैश्विक संकेतों, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और बढ़ती अस्थिरता  है. उन्होंने मूडीज ने अमेरिका पर 36,000 अरब डॉलर के कर्ज का हवाला देते हुए उसकी रेटिंग को घटाकर ‘एए1’ कर दिया है. इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए अब कितनी बढ़ सकती है सरकारी बाबुओं की सैलरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow