दीपिंदर गोयल ने एटरनल का CEO पद छोड़ा, जानें उनकी नेटवर्थ और कितने करोड़ के हैं मालिक?

Deepinder Goyal Net Worth: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी एटरनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल के इस्तीफे की खबर कॉरपोरेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला लिया है. 1 फरवरी से ब्लिंकिट के फाउंडर और CEO अलबिंदर ढिंडसा यह जिम्मेदारी संभालेंगे. दीपिंदर गोयल ने खुद शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में बताया कि अब उनका झुकाव ऐसे नए आइडियाज की ओर है, जिनमें जोखिम और प्रयोग की गुंजाइश ज्यादा है. ऐसे में कंपनी से बाहर रहकर प्रयोग करना बेहतर होता है. आइए जानते हैं, उनके नेटवर्थ के बारे में.... दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ दीपिंदर गोयल की नेटर्थ की बात करें तो, ग्लोबल वेल्थ ट्रैकर्स के मुताबिक 21 जनवरी 2026 तक उनकी रियल टाइम नेटवर्थ करीब 1.6 अरब डॉलर आंकी गई है. भारतीय रुपयों में यह लगभग 13,300 करोड़ रुपये होती है. उनकी इस दौलत का बड़ा हिस्सा जोमैटो में उनकी 4.18 फीसदी हिस्सेदारी से आता है. साल 2024 में दीपिंदर की संपत्ति का अनुमान 8,300 करोड़ से 10,100 करोड़ रुपये (करीब 1 से 1.2 अरब डॉलर) के बीच लगाया जा रहा था. उस समय ब्लिंकिट के जरिए क्विक कॉमर्स में जोमैटो की तेज ग्रोथ से उनकी नेटवर्थ को सहारा मिला था.   2024 के आखिर तक जोमैटो शेयरों की कीमतों में आई उछाल के चलते उनकी कुल संपत्ति 10,100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी. वहीं, जुलाई 2025 में फोर्ब्स ने उनकी नेटवर्थ 1.9 अरब डॉलर आंकी थी. जिसमें ब्लिंकिट के मजबूत प्रदर्शन को बड़ी वजह माना गया था. 2024 में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में दीपिंदर गोयल को 9,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गुरुग्राम के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शामिल किया गया था. दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एटरनल का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 102 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर इसमें करीब 73 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साथ ही इस दौरान कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय भी बढ़कर 16,315 करोड़ तक पहुंच गई है. जो कंपनी कारोबार में लगातार हो रही मजबूती को दिखाता है.   यह भी पढ़ें: भारत के फॉरेक्स रिजर्व में सोने की चमक बढ़ी, केंद्रीय बैंकों की साल 2025 में सोने की खरीदारी घटी, जानिए डिटेल

Jan 21, 2026 - 20:30
 0
दीपिंदर गोयल ने एटरनल का CEO पद छोड़ा, जानें उनकी नेटवर्थ और कितने करोड़ के हैं मालिक?

Deepinder Goyal Net Worth: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी एटरनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल के इस्तीफे की खबर कॉरपोरेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला लिया है.

1 फरवरी से ब्लिंकिट के फाउंडर और CEO अलबिंदर ढिंडसा यह जिम्मेदारी संभालेंगे. दीपिंदर गोयल ने खुद शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में बताया कि अब उनका झुकाव ऐसे नए आइडियाज की ओर है, जिनमें जोखिम और प्रयोग की गुंजाइश ज्यादा है. ऐसे में कंपनी से बाहर रहकर प्रयोग करना बेहतर होता है. आइए जानते हैं, उनके नेटवर्थ के बारे में....

दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ

दीपिंदर गोयल की नेटर्थ की बात करें तो, ग्लोबल वेल्थ ट्रैकर्स के मुताबिक 21 जनवरी 2026 तक उनकी रियल टाइम नेटवर्थ करीब 1.6 अरब डॉलर आंकी गई है. भारतीय रुपयों में यह लगभग 13,300 करोड़ रुपये होती है. उनकी इस दौलत का बड़ा हिस्सा जोमैटो में उनकी 4.18 फीसदी हिस्सेदारी से आता है.

साल 2024 में दीपिंदर की संपत्ति का अनुमान 8,300 करोड़ से 10,100 करोड़ रुपये (करीब 1 से 1.2 अरब डॉलर) के बीच लगाया जा रहा था. उस समय ब्लिंकिट के जरिए क्विक कॉमर्स में जोमैटो की तेज ग्रोथ से उनकी नेटवर्थ को सहारा मिला था.  

2024 के आखिर तक जोमैटो शेयरों की कीमतों में आई उछाल के चलते उनकी कुल संपत्ति 10,100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी. वहीं, जुलाई 2025 में फोर्ब्स ने उनकी नेटवर्थ 1.9 अरब डॉलर आंकी थी. जिसमें ब्लिंकिट के मजबूत प्रदर्शन को बड़ी वजह माना गया था.

2024 में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में दीपिंदर गोयल को 9,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गुरुग्राम के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शामिल किया गया था.

दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एटरनल का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 102 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपये था.

यानी सालाना आधार पर इसमें करीब 73 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साथ ही इस दौरान कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय भी बढ़कर 16,315 करोड़ तक पहुंच गई है. जो कंपनी कारोबार में लगातार हो रही मजबूती को दिखाता है.  

यह भी पढ़ें: भारत के फॉरेक्स रिजर्व में सोने की चमक बढ़ी, केंद्रीय बैंकों की साल 2025 में सोने की खरीदारी घटी, जानिए डिटेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow