दिल्ली में लालकिले के बाहर हुए ब्लास्ट में 11 की मौत, राहुल गांधी बोले- हम पीड़ित परिवारों के साथ...
दिल्ली के लालकिले के बाहर कार में हुए धमाके में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. इस ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन कर जानकारी ली है. वहीं घटना पर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है. राहुल गांधी ने X पर लिखा कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है. इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि वह दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं. दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 10, 2025
दिल्ली के लालकिले के बाहर कार में हुए धमाके में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. इस ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन कर जानकारी ली है. वहीं घटना पर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है.
राहुल गांधी ने X पर लिखा कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है. इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि वह दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 10, 2025
What's Your Reaction?