दिल्ली में आधे से ज्यादा स्टेडियम रहेगा खाली? टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुल 6 मैच तय हैं, जिनमें से एक मैच आज हो चुका है. इस मुकाबले में नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया. यहां अगला मैच भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को है, जिसके लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं और पास की डिमांड भी बहुत अधिक है. लेकिन इसके बाद होने वाले मैचों में बहुत कम दर्शक नजर आएंगे. इसकी एक वजह सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम भी है, जो अगले हफ्ते से शुरू हो रहे हैं. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने कई स्कूल से संपर्क किया और उनके सामने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को देखने के लिए आने का प्रस्ताव दिया. हालांकि ये मैच भारत के नहीं होंगे, लेकिन अपने टीचर्स के साथ और स्कूल ड्रेस में आकर वह फ्री में मैच देख सकेंगे. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर स्कूलों ने इन प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसका एक कारण है कि अगले हफ्ते से सीबीएसई (10वीं और 12वीं) के एग्जाम शुरू हो रहे हैं. डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "हमने कई स्कूलों से संपर्क किया, लेकिन एग्जाम और मैचों के साथ होने की वजह से अधिकतर ने अपने बच्चों को भारत के आलावा अन्य मैचों में लाने के लिए मना कर दिया. वैसे भी भारत के आलावा अन्य मैचों के टिकटों की कोई खास डिमांड भी नहीं है." अधिकारी ने आगे कहा, "स्टेडियम जब खाली हो तो टीवी पर भी देखने में अच्छा नहीं लगता. इसी वजह से स्कूल के बच्चों को लाना एक अच्छा आईडिया है, लेकिन भारत बनाम नामीबिया मैच को छोड़कर दिल्ली में बाकी मैच वीक डे पर हैं. और इन मैचों की टाइमिंग सुबह 11 बजे और दोपहर 3 बजे हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि लोग तो भारत के आलावा दूसरी टीमों के मैचों के प्रीमियम टिकट भी नहीं चाहते." दिल्ली में टी20 वर्ल्ड कप मैचों का शेड्यूल दिल्ली में अगला मैच भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को है, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसके बाद 13 फरवरी को कनाडा बनाम यूएई मैच है, जो 3 बजे से शुरू होगा. 16 फरवरी को अफगानिस्तान बनाम यूएई और 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई मैच है. ये दोनों मैच सुबह 11 बजे से शुरू होंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में एक सुपर-8 का मैच भी तय है, जो 1 मार्च को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.

Feb 10, 2026 - 17:30
 0
दिल्ली में आधे से ज्यादा स्टेडियम रहेगा खाली? टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुल 6 मैच तय हैं, जिनमें से एक मैच आज हो चुका है. इस मुकाबले में नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया. यहां अगला मैच भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को है, जिसके लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं और पास की डिमांड भी बहुत अधिक है. लेकिन इसके बाद होने वाले मैचों में बहुत कम दर्शक नजर आएंगे. इसकी एक वजह सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम भी है, जो अगले हफ्ते से शुरू हो रहे हैं.

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने कई स्कूल से संपर्क किया और उनके सामने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को देखने के लिए आने का प्रस्ताव दिया. हालांकि ये मैच भारत के नहीं होंगे, लेकिन अपने टीचर्स के साथ और स्कूल ड्रेस में आकर वह फ्री में मैच देख सकेंगे. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर स्कूलों ने इन प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसका एक कारण है कि अगले हफ्ते से सीबीएसई (10वीं और 12वीं) के एग्जाम शुरू हो रहे हैं.

डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "हमने कई स्कूलों से संपर्क किया, लेकिन एग्जाम और मैचों के साथ होने की वजह से अधिकतर ने अपने बच्चों को भारत के आलावा अन्य मैचों में लाने के लिए मना कर दिया. वैसे भी भारत के आलावा अन्य मैचों के टिकटों की कोई खास डिमांड भी नहीं है."

अधिकारी ने आगे कहा, "स्टेडियम जब खाली हो तो टीवी पर भी देखने में अच्छा नहीं लगता. इसी वजह से स्कूल के बच्चों को लाना एक अच्छा आईडिया है, लेकिन भारत बनाम नामीबिया मैच को छोड़कर दिल्ली में बाकी मैच वीक डे पर हैं. और इन मैचों की टाइमिंग सुबह 11 बजे और दोपहर 3 बजे हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि लोग तो भारत के आलावा दूसरी टीमों के मैचों के प्रीमियम टिकट भी नहीं चाहते."

दिल्ली में टी20 वर्ल्ड कप मैचों का शेड्यूल

दिल्ली में अगला मैच भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को है, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसके बाद 13 फरवरी को कनाडा बनाम यूएई मैच है, जो 3 बजे से शुरू होगा. 16 फरवरी को अफगानिस्तान बनाम यूएई और 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई मैच है. ये दोनों मैच सुबह 11 बजे से शुरू होंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में एक सुपर-8 का मैच भी तय है, जो 1 मार्च को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow