दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत दिल्ली की जिला एवं सत्र न्यायालय में कुल 25 पदों को भरा जाएगा. इनमें सफाई कर्मचारी के 10 और चौकीदारों के 15 पद शामिल है. दोनों पद ग्रुप सी के अंतर्गत आते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती नोटिफिकेशन संख्या 05/2026 के तहत की जा रही है.  डीएसएसएसबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पद पर कुल 25 अस्थायी रिक्तियां घोषित की गई है. इनमें सफाई कर्मचारी के 10 पद चौकीदार के 15 पद शामिल है. यह पद दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालय के लिए है. नोटिफिकेशन में दी गई यह रिक्तियां अस्थायी है, विभाग की जरूरत के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है. 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन  सफाई कर्मचारी और चौकीदार दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. नोटिफिकेशन में इन पदों के लिए अलग से किसी एक्सपीरियंस के अनिवार्यता नहीं बताई गई है. उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने की जरूरी तारीख 11 नवंबर 2026 है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह निर्धारित योग्यता पूरी करते हो.  कितनी होनी चाहिए आयु सीमा? डीएसएसएसबी के इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों काे नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसमें एसटी-एससी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, दिव्यांग जनरल उम्मीदवार को 10 साल, दिव्यांग एसटी-एससी को 15 साल, दिव्यांग उम्मीदवार ओबीसी को 13 साल और पूर्व सैनिकों 3 साल की छूट दी जाएगी.  कितना देना होगा आवेदन शुल्क? इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं महिला उम्मीदवार एससी-एसटी दिव्यांगों उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई ई-पे करना होगा. दूसरे माध्यम से किया गया पेमेंट एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. वहीं एक बार जमा की गयी आवेदन फीस वापस नहीं की जाएगी.  ये भी पढ़ें-RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच कैसे होगा चयन? डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा सोमवार को की होगी, जबकि इंटरव्यू के लिए 15 अंक निर्धारित है. परीक्षा के लिए आमतौर पर 20 मिनट का समय मिलेगा. दिव्यांगों उम्मीदवारों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार 160 मिनट होगा. वहीं सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 काटे जाएंगे.  भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन? सबसे पहले डीएसएसएसबी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.  पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.  रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.  अब सफाई कर्मचारी के लिए पोस्ट कोड 46/26 और चौकीदार के लिए पोस्टकार्ड 47/26 चुनें. उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें. अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फीस जमा करें.  लास्ट में फॉर्म को फिर से चेक करके सबमिट कर दें. ये भी पढ़ें-UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

Oct 11, 2026 - 01:30
 0
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत दिल्ली की जिला एवं सत्र न्यायालय में कुल 25 पदों को भरा जाएगा. इनमें सफाई कर्मचारी के 10 और चौकीदारों के 15 पद शामिल है. दोनों पद ग्रुप सी के अंतर्गत आते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती नोटिफिकेशन संख्या 05/2026 के तहत की जा रही है. 

डीएसएसएसबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पद पर कुल 25 अस्थायी रिक्तियां घोषित की गई है. इनमें सफाई कर्मचारी के 10 पद चौकीदार के 15 पद शामिल है. यह पद दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालय के लिए है. नोटिफिकेशन में दी गई यह रिक्तियां अस्थायी है, विभाग की जरूरत के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है.

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

सफाई कर्मचारी और चौकीदार दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. नोटिफिकेशन में इन पदों के लिए अलग से किसी एक्सपीरियंस के अनिवार्यता नहीं बताई गई है. उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने की जरूरी तारीख 11 नवंबर 2026 है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह निर्धारित योग्यता पूरी करते हो. 

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

डीएसएसएसबी के इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों काे नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसमें एसटी-एससी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, दिव्यांग जनरल उम्मीदवार को 10 साल, दिव्यांग एसटी-एससी को 15 साल, दिव्यांग उम्मीदवार ओबीसी को 13 साल और पूर्व सैनिकों 3 साल की छूट दी जाएगी. 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं महिला उम्मीदवार एससी-एसटी दिव्यांगों उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई ई-पे करना होगा. दूसरे माध्यम से किया गया पेमेंट एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. वहीं एक बार जमा की गयी आवेदन फीस वापस नहीं की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच

कैसे होगा चयन?

डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा सोमवार को की होगी, जबकि इंटरव्यू के लिए 15 अंक निर्धारित है. परीक्षा के लिए आमतौर पर 20 मिनट का समय मिलेगा. दिव्यांगों उम्मीदवारों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार 160 मिनट होगा. वहीं सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 काटे जाएंगे. 

भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले डीएसएसएसबी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल dsssb.delhi.gov.in पर जाएं. 
  • पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. 
  • अब सफाई कर्मचारी के लिए पोस्ट कोड 46/26 और चौकीदार के लिए पोस्टकार्ड 47/26 चुनें.
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को फिर से चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow