दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान

दिल्ली का जंतर-मंतर आज सुबह से सुर्खियों में बना हुआ है. प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी कई प्रदर्शनकारी वहां पहुंच रहे हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कॉकरेज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को भी हिरासत में ले लिया गया है. इसको लेकर लोग दो हिस्सों में बंटे हैं, कोई दिल्ली पुलिस के एक्शन का समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रिया भी इस पर आई है. सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का एलान किया था, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है. हालांकि दिल्ली पुलिस बीते कुछ दिनों से कड़ी सुरक्षा बनाए हुए थी, जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर नजर रखी जा रही थी. शनिवार को भी सुबह से पुलिस हर बड़े रास्तों पर खड़ी नजर आई, गाड़ियों की चेकिंग की गई, यहां तक कि कई डीटीसी बसों में भी पुलिस ने चढ़कर यात्रियों को देखा. दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर दिल्ली में कॉकरेज जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने विवादित पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस के एक्शन का समर्थन किया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "उम्मीद है दिल्ली पुलिस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनेगी." उनके इस पोस्ट पर कुछ लोग उनका समर्थन और कुछ आलोचना कर रहे हैं. संजय मांजरेकर ने भी दी प्रतिक्रिया भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी दिल्ली में हो रहे प्रोटेस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है. जहां तक मुझे पता है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है." दिल्ली पुलिस ने पूरी कोशिश की है कि आज जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट न हो, उन्होंने कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया है. कई लोगों को शुक्रवार को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था. यह भी पढ़ें- शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम

Oct 10, 2026 - 19:30
 0
दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान

दिल्ली का जंतर-मंतर आज सुबह से सुर्खियों में बना हुआ है. प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी कई प्रदर्शनकारी वहां पहुंच रहे हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कॉकरेज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को भी हिरासत में ले लिया गया है. इसको लेकर लोग दो हिस्सों में बंटे हैं, कोई दिल्ली पुलिस के एक्शन का समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रिया भी इस पर आई है.

सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का एलान किया था, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है. हालांकि दिल्ली पुलिस बीते कुछ दिनों से कड़ी सुरक्षा बनाए हुए थी, जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर नजर रखी जा रही थी. शनिवार को भी सुबह से पुलिस हर बड़े रास्तों पर खड़ी नजर आई, गाड़ियों की चेकिंग की गई, यहां तक कि कई डीटीसी बसों में भी पुलिस ने चढ़कर यात्रियों को देखा.

दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर

दिल्ली में कॉकरेज जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने विवादित पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस के एक्शन का समर्थन किया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "उम्मीद है दिल्ली पुलिस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनेगी." उनके इस पोस्ट पर कुछ लोग उनका समर्थन और कुछ आलोचना कर रहे हैं.

संजय मांजरेकर ने भी दी प्रतिक्रिया

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी दिल्ली में हो रहे प्रोटेस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है. जहां तक मुझे पता है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है."

दिल्ली पुलिस ने पूरी कोशिश की है कि आज जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट न हो, उन्होंने कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया है. कई लोगों को शुक्रवार को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें- शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow