दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद क्या संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार! सोशल मीडिया पर हो रही फोटो वायरल

Sanjiv Goenka Reprimands Rishabh Pant! इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का आगाज हार के साथ हुआ है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया. आईपीएल 2026 में मिली पहली हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव काफी निराश दिखे. मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका कोच जस्टिन लैंगर और ऋषभ पंत के साथ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आएं. इस दौरान ऋषभ के चेहरे पर जो भाव दिखें उससे ऐसा लगा कि संजीव गोयनका टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश हैं. संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार! दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ये चर्चा होने लगी है कि संजीव गोयनका ने साल 2024 में जो केएल राहुल के साथ जो किया था क्या वैसा ही ऋषभ पंत के साथ भी किया है? हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों से ये दावा नहीं किया जा सकता है कि संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को फटकार लगा रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक टीम की पहले मैच की प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. This is a long season, and moments like these are part of building something meaningful. I have full confidence in our captain and the team to respond with strength. To our fans, thank you for your support at Ekana today, we will come back stronger. The story of @LucknowIPL this… pic.twitter.com/iQvN8u4g1d — Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) April 1, 2026 सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 की मिली पहली हार के बाद संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अभी लंबा सीजन बचा है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे. हमारे फैंस को आज एकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे.’ 

Apr 2, 2026 - 12:30
 0
दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद क्या संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार! सोशल मीडिया पर हो रही फोटो वायरल

Sanjiv Goenka Reprimands Rishabh Pant! इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का आगाज हार के साथ हुआ है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया. आईपीएल 2026 में मिली पहली हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव काफी निराश दिखे. मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका कोच जस्टिन लैंगर और ऋषभ पंत के साथ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आएं. इस दौरान ऋषभ के चेहरे पर जो भाव दिखें उससे ऐसा लगा कि संजीव गोयनका टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश हैं.

संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार!

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ये चर्चा होने लगी है कि संजीव गोयनका ने साल 2024 में जो केएल राहुल के साथ जो किया था क्या वैसा ही ऋषभ पंत के साथ भी किया है? हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों से ये दावा नहीं किया जा सकता है कि संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को फटकार लगा रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक टीम की पहले मैच की प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं.

सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 की मिली पहली हार के बाद संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अभी लंबा सीजन बचा है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे. हमारे फैंस को आज एकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे.’ 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow