दिल्ली के चितरंजन पार्क पहुंचे PM मोदी, दुर्गा अष्टमी पर मंत्रोच्चार के बीच जगत जननी की उतारी आरती

पूरे भारत में नवरात्रि के उत्सव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुर्गाष्टमी के मौके पर मां भगवती से आशीर्वाद लेने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को महाष्टमी के मौके पर दिल्ली के चित्तरंजन पार्क पहुंचे और वहां आयोजित दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल भी हुए. पीएम मोदी ने जगत जननी मां भगवती की उतारी आरती दुर्गा अष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक परिधान धोती और कुर्ता पहने नजर आए. पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी ने चित्तरंजन पार्क में स्थापित मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा की पूजा की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जगत जननी मां भगवती की आरती उतारी. सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया. अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज महाअष्टमी के पावन अवसर पर मैं दिल्ली के चित्तरंजन पार्क गया और दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल हुआ. चित्तरंजन पार्क अपनी गहरी बंगाली सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है. यहां के उत्सव हमारे समाज की एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की सच्ची झलक प्रस्तुत करते हैं. मां भगवती से सभी के सुख और कुशलता की प्रार्थना की.’ Today, on the auspicious occasion of Maha Ashtami, I went to Delhi’s Chittaranjan Park to take part in the Durga Puja celebrations. Chittaranjan Park is known for its strong association with Bengali culture. The celebrations truly reflect the spirit of unity and cultural vibrancy… pic.twitter.com/Eu59ZY9J0C — Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025 (इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)

Sep 30, 2025 - 21:30
 0
दिल्ली के चितरंजन पार्क पहुंचे PM मोदी, दुर्गा अष्टमी पर मंत्रोच्चार के बीच जगत जननी की उतारी आरती

पूरे भारत में नवरात्रि के उत्सव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुर्गाष्टमी के मौके पर मां भगवती से आशीर्वाद लेने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को महाष्टमी के मौके पर दिल्ली के चित्तरंजन पार्क पहुंचे और वहां आयोजित दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल भी हुए.

पीएम मोदी ने जगत जननी मां भगवती की उतारी आरती

दुर्गा अष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक परिधान धोती और कुर्ता पहने नजर आए. पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी ने चित्तरंजन पार्क में स्थापित मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा की पूजा की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जगत जननी मां भगवती की आरती उतारी.

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया. अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज महाअष्टमी के पावन अवसर पर मैं दिल्ली के चित्तरंजन पार्क गया और दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल हुआ. चित्तरंजन पार्क अपनी गहरी बंगाली सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है. यहां के उत्सव हमारे समाज की एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की सच्ची झलक प्रस्तुत करते हैं. मां भगवती से सभी के सुख और कुशलता की प्रार्थना की.’

(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow