दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज

Congress Share Cartoon About Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने12 साल पूरे करने और देश के सबसे ज्यादा दिन तक निर्वाचित रहने वाले पीएम बनने और देश विदेश से मिल रही तारीफ के बीच अब कांग्रेस ने करारा तंज कसा है. बकायदा एक कार्टून भी शेयर किया है, जिस पर एक वाक्य भी लिखा हुआ है. कांग्रेस ने इस को रात 9 बजे अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है.  क्या है कांग्रेस के इस पोस्ट में ? इस पोस्ट को कांग्रेस के औपचारिक सोशल मीडिया हेंडल पर जारी किया गया है. इस पोस्ट में एक कार्टून है. इसमें नेहरू जी का कद बड़ा बताया है, और पीएम नरेंद्र मोदी का कद छोटा बताया है. साथ ही एक कैप्शन लिखते हुए कहा है कि दिल के खुश रखने को ‘गालिब’ ये ख्याल अच्छा है. साथ ही एक आंख मारने वाली इमोजी भी लगाई है. इस कैरिकेचर में नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम नेहरू की ओर ऊपर देखकर कह रहा है कि नेहरू जी मैंने आपका रिकॉर्ड तोड़ दिया है.            View this post on Instagram                       A post shared by Congress (@incindia) यह भी पढ़ें: टीएमसी के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आयी सामने, सयानी घोष-शत्रुघ्न सिन्हा समेत जानें किस-किसका नाम इस मामले में नेहरू अभी भी आगेबता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए. चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अगर 1947 से 1952 तक के उस दौर को भी जोड़ा जाए, जब जवाहरलाल नेहरू बिना आम चुनाव के प्रधानमंत्री थे, तो उनका कुल कार्यकाल 6,131 दिनों का बनता है. इसलिए कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी आगे हैं, जबकि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार कार्यकाल में मोदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. ये भी पढ़ें : 'कांग्रेस ने देश से किया विश्वासघात, 2014 से बढ़ा विकास', 12 साल पूरे होने पर क्या बोले PM मोदी, 10 बड़ी बातें

Jun 11, 2026 - 03:30
 0
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज

Congress Share Cartoon About Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने12 साल पूरे करने और देश के सबसे ज्यादा दिन तक निर्वाचित रहने वाले पीएम बनने और देश विदेश से मिल रही तारीफ के बीच अब कांग्रेस ने करारा तंज कसा है. बकायदा एक कार्टून भी शेयर किया है, जिस पर एक वाक्य भी लिखा हुआ है. कांग्रेस ने इस को रात 9 बजे अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है. 

क्या है कांग्रेस के इस पोस्ट में ? 
इस पोस्ट को कांग्रेस के औपचारिक सोशल मीडिया हेंडल पर जारी किया गया है. इस पोस्ट में एक कार्टून है. इसमें नेहरू जी का कद बड़ा बताया है, और पीएम नरेंद्र मोदी का कद छोटा बताया है. साथ ही एक कैप्शन लिखते हुए कहा है कि दिल के खुश रखने को ‘गालिब’ ये ख्याल अच्छा है. साथ ही एक आंख मारने वाली इमोजी भी लगाई है. इस कैरिकेचर में नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम नेहरू की ओर ऊपर देखकर कह रहा है कि नेहरू जी मैंने आपका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Congress (@incindia)

यह भी पढ़ें: टीएमसी के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आयी सामने, सयानी घोष-शत्रुघ्न सिन्हा समेत जानें किस-किसका नाम

इस मामले में नेहरू अभी भी आगे
बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए. चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अगर 1947 से 1952 तक के उस दौर को भी जोड़ा जाए, जब जवाहरलाल नेहरू बिना आम चुनाव के प्रधानमंत्री थे, तो उनका कुल कार्यकाल 6,131 दिनों का बनता है. इसलिए कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी आगे हैं, जबकि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार कार्यकाल में मोदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

ये भी पढ़ें : 'कांग्रेस ने देश से किया विश्वासघात, 2014 से बढ़ा विकास', 12 साल पूरे होने पर क्या बोले PM मोदी, 10 बड़ी बातें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow