दिग्गज भारतीय एथलीट के संन्यास पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

20 जनवरी के दिन भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नहवाल ने संन्यास का एलान किया था. नेहवाल का कहना था कि अब उनका शरीर इस खेल की शारीरिक मांगों को सहन नहीं कर सकता है. भारतीय खेल जगत ने साइना नेहवाल को उनके ऐतिहासिक करियर को लेकर बधाई दी और संन्यास के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं भेजीं. अब विराट कोहली ने भी साइना नेहवाल (Virat Kohli on Saina Nehwal Retirement) को बधाई दी और कहा कि पूरे भारत को उनपर गर्व है. विराट कोहली ने शुभकामनाएं विराट कोहली ने साइना नहवाल के संन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "साइना नेहवा, भारतीय बैडमिंटन को विश्व में खास स्थान दिलाने वाले ऐतिहासिक करियर के लिए आपको बधाई. आपको सुखद, सार्थक और संतुष्टिदायक संन्यास की बधाई. भारत को आप पर गर्व है." Congratulations @NSaina on a legendary career that put Indian badminton on the world stage. Wishing you a happy, fulfilling and well-deserved retirement. India is proud. ???????????? — Virat Kohli (@imVkohli) January 23, 2026 साइना नेहवाल की उपलब्धियां 2012 लंदन ओलंपिक्स में साइना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता था. वो ओलंपिक्स में कोई मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं. उनकी उपलब्धियों का सिलसिला आगे बढ़ता रहा और साल 2015 में वो विश्व की नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं. वहीं 2015 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था. मगर करियर के अंतिम वर्षों में साइना नेहवाल चोटों से जूझती रहीं. इसके कारण उनके प्रदर्शन में भी गिरावट दर्ज की गई. विराट कोहली की बात करें तो वो टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वो अभी केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं और फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं. विराट अपनी पिछली 7 ODI पारियों में 123 के शानदार औसत से 616 रन बना चुके हैं. पिछली 7 पारियों में उनके बल्ले से 3 शतक और तीन अर्धशतकीय पारी भी निकली हैं. यह भी पढ़ें: क्यों चर्चा में आई शिवम दुबे की हेयरस्टाइल? 90s के लोग हुए इमोशनल; आ गई मां की याद

Jan 23, 2026 - 16:30
 0
दिग्गज भारतीय एथलीट के संन्यास पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

20 जनवरी के दिन भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नहवाल ने संन्यास का एलान किया था. नेहवाल का कहना था कि अब उनका शरीर इस खेल की शारीरिक मांगों को सहन नहीं कर सकता है. भारतीय खेल जगत ने साइना नेहवाल को उनके ऐतिहासिक करियर को लेकर बधाई दी और संन्यास के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं भेजीं. अब विराट कोहली ने भी साइना नेहवाल (Virat Kohli on Saina Nehwal Retirement) को बधाई दी और कहा कि पूरे भारत को उनपर गर्व है.

विराट कोहली ने शुभकामनाएं

विराट कोहली ने साइना नहवाल के संन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "साइना नेहवा, भारतीय बैडमिंटन को विश्व में खास स्थान दिलाने वाले ऐतिहासिक करियर के लिए आपको बधाई. आपको सुखद, सार्थक और संतुष्टिदायक संन्यास की बधाई. भारत को आप पर गर्व है."

साइना नेहवाल की उपलब्धियां

2012 लंदन ओलंपिक्स में साइना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता था. वो ओलंपिक्स में कोई मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं. उनकी उपलब्धियों का सिलसिला आगे बढ़ता रहा और साल 2015 में वो विश्व की नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं. वहीं 2015 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था. मगर करियर के अंतिम वर्षों में साइना नेहवाल चोटों से जूझती रहीं. इसके कारण उनके प्रदर्शन में भी गिरावट दर्ज की गई.

विराट कोहली की बात करें तो वो टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वो अभी केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं और फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं. विराट अपनी पिछली 7 ODI पारियों में 123 के शानदार औसत से 616 रन बना चुके हैं. पिछली 7 पारियों में उनके बल्ले से 3 शतक और तीन अर्धशतकीय पारी भी निकली हैं.

यह भी पढ़ें:

क्यों चर्चा में आई शिवम दुबे की हेयरस्टाइल? 90s के लोग हुए इमोशनल; आ गई मां की याद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow