दबाकर लोगों ने खाई बिरियानी... Swiggy की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 9.3 करोड़ बार हुआ ऑर्डर

Biryani: आजकल ऑनलाइन का जमाना है. पेमेंट से लेकर खाना ऑर्डर करने तक हर काम एक क्लिक के सहारे हो जाता है. हम और आप जैसे तमाम लोग ऑनलाइन ग्रॉसरी से लेकर पका-पकाया खाना भी खूब मंगाते हैं. किसी को पिज्जा पसंद है, तो कोई चाऊमीन का दीवाना है, लेकिन बिरियानी के आगे किसी और डिश का टिक पाना नामुमकिन सा लग रहा है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि 'हाउ इंडिया स्विगी'ड' ( How India Swiggy’d) के  10वें एडिशन की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.  बिरियानी के आगे सब फेल रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2025 में देश भर के लोगों ने सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया. इस रिपोर्ट में पहले स्थान पर बिरियानी आया है. साल 2025 में स्विगी के जरिए लोगों ने सबसे ज्यादा बिरियानी ऑर्डर किए. इसमें भी चिकन बिरियानी को लोगों ने सबसे ज्यादा पंसद किया. अकेले 2025 में भारत में 93 मिलियन बिरियानी ऑर्डर किए गए. इस हिसाब से हर मिनट पर 194 और हर सेकंड पर 3.25 बिरयानी ऑर्डर किए गए. इस साल लोगों ने 57.7 मिलियन बार चिकन बिरियानी ऑर्डर किए. इसमें से भी रिपीट ऑर्डर सबसे ज्यादा थे. यानी कि एक बार चिकन बिरियानी ऑर्डर करने के बाद कस्टमर्स ने दोबारा भी अपने ऑर्डर को रिपीट किया.               ये भी पढ़ें: अगर भारत ने ले लिया एक्शन तो... 'इंडिया लाक्ड' मुल्क बांग्लादेश किस हद तक है भारत पर निर्भर?

Dec 24, 2025 - 12:30
 0
दबाकर लोगों ने खाई बिरियानी... Swiggy की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 9.3 करोड़ बार हुआ ऑर्डर

Biryani: आजकल ऑनलाइन का जमाना है. पेमेंट से लेकर खाना ऑर्डर करने तक हर काम एक क्लिक के सहारे हो जाता है. हम और आप जैसे तमाम लोग ऑनलाइन ग्रॉसरी से लेकर पका-पकाया खाना भी खूब मंगाते हैं. किसी को पिज्जा पसंद है, तो कोई चाऊमीन का दीवाना है, लेकिन बिरियानी के आगे किसी और डिश का टिक पाना नामुमकिन सा लग रहा है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि 'हाउ इंडिया स्विगी'ड' ( How India Swiggy’d) के  10वें एडिशन की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. 

बिरियानी के आगे सब फेल

रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2025 में देश भर के लोगों ने सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया. इस रिपोर्ट में पहले स्थान पर बिरियानी आया है. साल 2025 में स्विगी के जरिए लोगों ने सबसे ज्यादा बिरियानी ऑर्डर किए. इसमें भी चिकन बिरियानी को लोगों ने सबसे ज्यादा पंसद किया. अकेले 2025 में भारत में 93 मिलियन बिरियानी ऑर्डर किए गए. इस हिसाब से हर मिनट पर 194 और हर सेकंड पर 3.25 बिरयानी ऑर्डर किए गए. इस साल लोगों ने 57.7 मिलियन बार चिकन बिरियानी ऑर्डर किए. इसमें से भी रिपीट ऑर्डर सबसे ज्यादा थे. यानी कि एक बार चिकन बिरियानी ऑर्डर करने के बाद कस्टमर्स ने दोबारा भी अपने ऑर्डर को रिपीट किया.

 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

अगर भारत ने ले लिया एक्शन तो... 'इंडिया लाक्ड' मुल्क बांग्लादेश किस हद तक है भारत पर निर्भर?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow