दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, वनडे सीरीज से स्टार गेंदबाज बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन चोट के वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनकी जगह डुआन जेनसन को टीम में शामिल किया है. बार्टमैन को ये चोट घरेलू फर्स्ट क्लास सीजन के शुरुआती मुकाबले में लगी. वो डॉल्फिन्स की ओर से टाइटंस के खिलाफ खेल रहे थे. इस मैच में बार्टमैन सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी कर सके और इसके बाद मैदान से बाहर चले गए. डॉल्फिन्स की दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे. अब उनकी चोट की गंभीरता और वापसी के समय को लेकर मेडिकल जांच की जाएगी. डुआन जेनसन को मिला मौका बार्टमैन के बाहर होने के बाद डुआन जेनसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में जगह दी गई है. जेनसन इस समय नामीबिया में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी टीम के साथ थे. हाल में उन्होंने नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ हुई टी20 ट्राई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद मौजूदा वनडे सीरीज में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. यह भी पढ़े: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की ट्रॉफी का नाम क्या है? पहले से रबाडा भी बाहर दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी यहीं खत्म नहीं होती. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं. ऐसे में बार्टमैन के बाहर होने से टीम की तेज गेंदबाजी पर एक और असर पड़ा है. डुआन जेनसन के टीम में आने से दक्षिण अफ्रीका के पास गेंदबाजी के लिए एक और ऑप्शन मिल गया है. 24 सितंबर से होगी वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 24 सितंबर से शुरू होगी. पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा. ये सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. यह भी पढ़े: इस कारण मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहा मौका, उम्र नहीं है वजह; दिग्गज का आया बयान

Sep 14, 2026 - 08:30
 0
दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, वनडे सीरीज से स्टार गेंदबाज बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन चोट के वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनकी जगह डुआन जेनसन को टीम में शामिल किया है.

बार्टमैन को ये चोट घरेलू फर्स्ट क्लास सीजन के शुरुआती मुकाबले में लगी. वो डॉल्फिन्स की ओर से टाइटंस के खिलाफ खेल रहे थे. इस मैच में बार्टमैन सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी कर सके और इसके बाद मैदान से बाहर चले गए. डॉल्फिन्स की दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे. अब उनकी चोट की गंभीरता और वापसी के समय को लेकर मेडिकल जांच की जाएगी.

डुआन जेनसन को मिला मौका

बार्टमैन के बाहर होने के बाद डुआन जेनसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में जगह दी गई है. जेनसन इस समय नामीबिया में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी टीम के साथ थे. हाल में उन्होंने नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ हुई टी20 ट्राई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद मौजूदा वनडे सीरीज में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है.

यह भी पढ़े: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की ट्रॉफी का नाम क्या है?

पहले से रबाडा भी बाहर

दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी यहीं खत्म नहीं होती. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं. ऐसे में बार्टमैन के बाहर होने से टीम की तेज गेंदबाजी पर एक और असर पड़ा है. डुआन जेनसन के टीम में आने से दक्षिण अफ्रीका के पास गेंदबाजी के लिए एक और ऑप्शन मिल गया है.

24 सितंबर से होगी वनडे सीरीज

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 24 सितंबर से शुरू होगी. पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा. ये सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़े: इस कारण मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहा मौका, उम्र नहीं है वजह; दिग्गज का आया बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow