त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

त्योहारों के मौसम में हर एक चीज पर अच्छा खासा डिस्काउंट होता है. चाहे ऑनलाइन शॉपिंग करना हो, ऑफलाइन शॉपिंग करना हो या फिर कोई घर या प्रॉपर्टी ही क्यों ना खरीदना हो. इस दौरान रियल एस्टेट कंपनियां भी ग्राहकों को घर खरीदने के लिए कई तरह के ऑफर देती रहती है. इसी कड़ी में इस साल भी कई रिल एस्टेट कंपनियां अच्छी डील्स लेकर आई हैं. कहीं फ्लैट की कीमत में छूट दी जा रही है, तो कहीं रजिस्ट्री का खर्च माफ किया जा रहा है. कहीं मॉड्यूलर किचन बनाए जा रहे हैं, तो कहीं सोने के सिक्के और आसान किस्तों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. लेकिन क्या पता ये ये ऑफर वाकई में बचत वाले हैं या कोई झांसा? त्योहारों पर मिलने वाली छूट कितनी फायदेमंद?त्योहारों के समय बिल्डर बिक्री बढ़ाने और खाली पड़े फ्लैट बेचने के लिए ज्यादा सुविधाएं दे सकते हैं. ऐसे में खरीदारों को आसान भुगतान की सुविधा, रुपयो में छूट या दूसरी सुविधाएं मिल सकती हैं. NDTV के साथ बातचीत में रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासन ने इस बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि त्योहारों के समय घर खरीदने वालों को आकर्षक कीमतों, आसान भुगतान योजनाओं और थोड़ी ज्यादा सुविधाओं का फायदा मिल सकता है. इस समय लोग शुभ अवसरों पर प्रॉपर्टी खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं, इसलिए बिल्डर भी ग्राहकों को जल्दी फैसला लेने के लिए ऐसे ऑफर्स देते हैं. हालांकि हर ऑफर में मिलने वाला फायदा अलग-अलग हो सकता है. इसलिए केवल एड देखकर ये तय नहीं करना चाहिए कि घर सस्ता मिल रहा है. घर खरीदने से पहले सोचें समझेंहबटाउन लिमिटेड के ब्रांड और मार्केटिंग कम्युनिकेशन प्रमुख रूपम डे कहते हैं कि, किसी भी ऑफर का फायदा समझने के लिए फ्लैट की असल कीमत, बाजार में चल रही कीमत, पेमेंट मोड, जीएसटी और स्टांप ड्यूटी जैसे खर्चों को ध्यान में रखना चाहिए. आजकल बिल्डर सीधे कीमत घटाने के बजाय कई तरह के फ्री गिफ्ट, शुल्क में छूट और आसान पेमेंट योजनाएं दे रहे हैं. ऐसे में खरीदारों को ये भी देखना चाहिए कि जिस फ्लैट पर आज ऑफर मिल रहा है, उसकी कीमत कुछ हफ्ते पहले कितनी थी. फायदे के सौदे के चक्कर ना करें नुकसानवैसे तो त्योहारों पर घर खरीदना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर छूट को असल बचत मानना सही नहीं है. बिल्डर के ऑफर के साथ फ्लैट की मूल कीमत, एक हफ्ते पुरानी कीमत, सारे एक्स्ट्रा खर्चों और बाजार में मौजूद दूसरे ऑप्शंस से तुलना करना जरूरी है. ऐसे में जब भी घर खरीदने का कोई फैसला करें तो उससे पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करें. ये भी पढ़ें: सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम

Oct 12, 2026 - 23:30
 0
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

त्योहारों के मौसम में हर एक चीज पर अच्छा खासा डिस्काउंट होता है. चाहे ऑनलाइन शॉपिंग करना हो, ऑफलाइन शॉपिंग करना हो या फिर कोई घर या प्रॉपर्टी ही क्यों ना खरीदना हो. इस दौरान रियल एस्टेट कंपनियां भी ग्राहकों को घर खरीदने के लिए कई तरह के ऑफर देती रहती है. इसी कड़ी में इस साल भी कई रिल एस्टेट कंपनियां अच्छी डील्स लेकर आई हैं.

कहीं फ्लैट की कीमत में छूट दी जा रही है, तो कहीं रजिस्ट्री का खर्च माफ किया जा रहा है. कहीं मॉड्यूलर किचन बनाए जा रहे हैं, तो कहीं सोने के सिक्के और आसान किस्तों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. लेकिन क्या पता ये ये ऑफर वाकई में बचत वाले हैं या कोई झांसा?

त्योहारों पर मिलने वाली छूट कितनी फायदेमंद?
त्योहारों के समय बिल्डर बिक्री बढ़ाने और खाली पड़े फ्लैट बेचने के लिए ज्यादा सुविधाएं दे सकते हैं. ऐसे में खरीदारों को आसान भुगतान की सुविधा, रुपयो में छूट या दूसरी सुविधाएं मिल सकती हैं. NDTV के साथ बातचीत में रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासन ने इस बारे में खुलकर बात की है.

उन्होंने बताया कि त्योहारों के समय घर खरीदने वालों को आकर्षक कीमतों, आसान भुगतान योजनाओं और थोड़ी ज्यादा सुविधाओं का फायदा मिल सकता है. इस समय लोग शुभ अवसरों पर प्रॉपर्टी खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं, इसलिए बिल्डर भी ग्राहकों को जल्दी फैसला लेने के लिए ऐसे ऑफर्स देते हैं. हालांकि हर ऑफर में मिलने वाला फायदा अलग-अलग हो सकता है. इसलिए केवल एड देखकर ये तय नहीं करना चाहिए कि घर सस्ता मिल रहा है.

घर खरीदने से पहले सोचें समझें
हबटाउन लिमिटेड के ब्रांड और मार्केटिंग कम्युनिकेशन प्रमुख रूपम डे कहते हैं कि, किसी भी ऑफर का फायदा समझने के लिए फ्लैट की असल कीमत, बाजार में चल रही कीमत, पेमेंट मोड, जीएसटी और स्टांप ड्यूटी जैसे खर्चों को ध्यान में रखना चाहिए. आजकल बिल्डर सीधे कीमत घटाने के बजाय कई तरह के फ्री गिफ्ट, शुल्क में छूट और आसान पेमेंट योजनाएं दे रहे हैं. ऐसे में खरीदारों को ये भी देखना चाहिए कि जिस फ्लैट पर आज ऑफर मिल रहा है, उसकी कीमत कुछ हफ्ते पहले कितनी थी.

फायदे के सौदे के चक्कर ना करें नुकसान
वैसे तो त्योहारों पर घर खरीदना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर छूट को असल बचत मानना सही नहीं है. बिल्डर के ऑफर के साथ फ्लैट की मूल कीमत, एक हफ्ते पुरानी कीमत, सारे एक्स्ट्रा खर्चों और बाजार में मौजूद दूसरे ऑप्शंस से तुलना करना जरूरी है. ऐसे में जब भी घर खरीदने का कोई फैसला करें तो उससे पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करें.

ये भी पढ़ें: सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow