'तोड़ियो मत...', IPL की तैयारी कर रहे ऋषभ पंत ने साथी खिलाड़ी को बैट देकर कही ये बात, देखें वीडियो

आईपीएल के आगामी सीजन (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी टीमें टूर्नामेंट के 19वें संस्करण के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स भी तैयारियों में जुटी है, जिनके कप्तान ऋषभ पंत भी नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं. एलएसजी ने अभ्यास के दौरान का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पंत अपना बैट साथी खिलाड़ी आयुष बडोनी को दे रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम आईपीएल में 2022 से खेल रही है, शुरुआती दो संस्करण में टीम प्लेऑफ तक पहुंची लेकिन पिछले दो सीजन में टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. पिछले साल टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड रकम में खरीदा था, हालांकि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. अब पंत आगामी सीजन के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. ऋषभ पंत ने दिया अपना बैट लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आयुष बडोनी अभ्यास के लिए जा रहे हैं. वह अभ्यास के लिए ऋषभ पंत का बैट लेकर जा रहे हैं, जो कप्तान ने ही उन्हें दिया. वीडियो में दिखा कि पंत ने अपनी किट से अपना बैट निकालकर बडोनी को दिया और ये भी कहा कि ये बैट बहुत अच्छा है और इसे तोड़ियो मत. पंत ने कहा कि बस इसमें टेप लगा लियो. बडोनी और पंत डोमेस्टिक में भी एक टीम (दिल्ली) के लिए ही खेलते हैं. Yeh bat sambhal ke rakhna, Ayush bhai ????❤️???? pic.twitter.com/7Tz9PCkmaZ — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 13, 2026 LSG ने बदला 'लोगो' इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना लोगो बदल दिया है, वहीं उनकी जर्सी के रंग (अब लाल और नीले रंग का कॉम्बिनेशन) में भी बदलाव हुआ है. फ्रेंचाइजी ने 'लोगो' में हाथी का इस्तेमाल किया है. लखनऊ के लिए पिछले सीजन खास नहीं रहा था. टीम ने 14 में से 6 मैच जीते थे. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में है. लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. लखनऊ से पहले पंत दिल्ली के ही कप्तान थे. ये मैच एलएसजी के होम ग्राउंड (इकाना) पर खेला जाएगा.   यह भी पढ़ें: Watch: गर्लफ्रेंड माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा

Mar 15, 2026 - 15:30
 0
'तोड़ियो मत...', IPL की तैयारी कर रहे ऋषभ पंत ने साथी खिलाड़ी को बैट देकर कही ये बात, देखें वीडियो

आईपीएल के आगामी सीजन (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी टीमें टूर्नामेंट के 19वें संस्करण के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स भी तैयारियों में जुटी है, जिनके कप्तान ऋषभ पंत भी नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं. एलएसजी ने अभ्यास के दौरान का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पंत अपना बैट साथी खिलाड़ी आयुष बडोनी को दे रहे हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम आईपीएल में 2022 से खेल रही है, शुरुआती दो संस्करण में टीम प्लेऑफ तक पहुंची लेकिन पिछले दो सीजन में टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. पिछले साल टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड रकम में खरीदा था, हालांकि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. अब पंत आगामी सीजन के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं.

ऋषभ पंत ने दिया अपना बैट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आयुष बडोनी अभ्यास के लिए जा रहे हैं. वह अभ्यास के लिए ऋषभ पंत का बैट लेकर जा रहे हैं, जो कप्तान ने ही उन्हें दिया. वीडियो में दिखा कि पंत ने अपनी किट से अपना बैट निकालकर बडोनी को दिया और ये भी कहा कि ये बैट बहुत अच्छा है और इसे तोड़ियो मत. पंत ने कहा कि बस इसमें टेप लगा लियो. बडोनी और पंत डोमेस्टिक में भी एक टीम (दिल्ली) के लिए ही खेलते हैं.

LSG ने बदला 'लोगो'

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना लोगो बदल दिया है, वहीं उनकी जर्सी के रंग (अब लाल और नीले रंग का कॉम्बिनेशन) में भी बदलाव हुआ है. फ्रेंचाइजी ने 'लोगो' में हाथी का इस्तेमाल किया है. लखनऊ के लिए पिछले सीजन खास नहीं रहा था. टीम ने 14 में से 6 मैच जीते थे.

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में है. लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. लखनऊ से पहले पंत दिल्ली के ही कप्तान थे. ये मैच एलएसजी के होम ग्राउंड (इकाना) पर खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें: Watch: गर्लफ्रेंड माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow