तेलंगाना में BRS नेता अब्दुल वाहिद के घर आधी रात को पुलिस ने दी दस्तक, रेवंत रेड्डी सरकार पर उठने लगे सवाल

तेलंगाना के जुबली हिल्स इलाके में कुछ दिनों पहले आयोजित एक कार्यक्रम में जिस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि ‘कांग्रेस है तो मुसलमान है, कांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है.’ अब उन्हीं की सरकार पर मुसलमानों को धमकाने के लिए पुलिस के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है. जुबली हिल्स विधानसभा सीट के उपचुनाव के बीच यह घटना सत्ता के दुरुपयोग और लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की ओर इशारा करती है. दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ अप्रिय टिप्पणी करते हुए सवाल उठाने वाले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अल्पसंख्यक नेता और अधिवक्ता अब्दुल वाहिद के घर पर कथित तौर पर आधी रात में तेलंगाना पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. तेलंगाना पुलिस की यह कार्रवाई अब्दुल वाहिद को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बनाने की नीयत से की गई बताई जा रही है. रहमत नगर स्थित उनके आवास पर पुलिस के वर्दीधारी जवानों का आधी रात को प्रवेश करना, परिवार की महिलाओं और बच्चों में दहशत और घबराहट पैदा कर गया. पुलिसिया कार्रवाई को लेकर बोले बीआरएस नेता अब्दुल वाहिद पुलिस की कार्रवाई के बाद बीआरएस नेता अब्दुल वाहिद ने कहा, ‘एक लोकतंत्र में सिर्फ सवाल पूछने के अपराध के लिए आधी रात को मेरे घर पर पुलिस भेजकर हंगामा खड़ा किया गया है.’ उन्होंने इस बात पर भी गुस्सा जाहिर किया कि तेलंगाना पुलिस ने घर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की मौजूदगी की परवाह किए बिना यह अत्याचार किया. यह घटना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के कठोर रवैये को दर्शाती है और विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश लगती है. उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मंच से मुसलमानों की सुरक्षा और सम्मान का दावा करते हैं, दूसरी तरफ उनकी ही सरकार की मशीनरी, पुलिस का इस्तेमाल करके एक अल्पसंख्यक नेता को चुप कराने या दल बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने आरोप पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया हालांकि, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी या कांग्रेस सरकार की तरफ से इस गंभीर आरोप को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह देखना है कि मुख्यमंत्री या कांग्रेस नेता इस गंभीर आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं. यह भी पढ़ेंः जुबली हिल्स उपचुनावः ‘मैं बोराबंडा आ रहा हूं, देखता हूं...’, राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार की चेतावनी

Nov 6, 2025 - 17:30
 0
तेलंगाना में BRS नेता अब्दुल वाहिद के घर आधी रात को पुलिस ने दी दस्तक, रेवंत रेड्डी सरकार पर उठने लगे सवाल

तेलंगाना के जुबली हिल्स इलाके में कुछ दिनों पहले आयोजित एक कार्यक्रम में जिस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि ‘कांग्रेस है तो मुसलमान है, कांग्रेस है तो मुसलमानों की इज्जत है.’ अब उन्हीं की सरकार पर मुसलमानों को धमकाने के लिए पुलिस के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है. जुबली हिल्स विधानसभा सीट के उपचुनाव के बीच यह घटना सत्ता के दुरुपयोग और लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की ओर इशारा करती है.

दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ अप्रिय टिप्पणी करते हुए सवाल उठाने वाले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अल्पसंख्यक नेता और अधिवक्ता अब्दुल वाहिद के घर पर कथित तौर पर आधी रात में तेलंगाना पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया.

तेलंगाना पुलिस की यह कार्रवाई अब्दुल वाहिद को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बनाने की नीयत से की गई बताई जा रही है. रहमत नगर स्थित उनके आवास पर पुलिस के वर्दीधारी जवानों का आधी रात को प्रवेश करना, परिवार की महिलाओं और बच्चों में दहशत और घबराहट पैदा कर गया.

पुलिसिया कार्रवाई को लेकर बोले बीआरएस नेता अब्दुल वाहिद

पुलिस की कार्रवाई के बाद बीआरएस नेता अब्दुल वाहिद ने कहा, ‘एक लोकतंत्र में सिर्फ सवाल पूछने के अपराध के लिए आधी रात को मेरे घर पर पुलिस भेजकर हंगामा खड़ा किया गया है.’ उन्होंने इस बात पर भी गुस्सा जाहिर किया कि तेलंगाना पुलिस ने घर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की मौजूदगी की परवाह किए बिना यह अत्याचार किया. यह घटना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के कठोर रवैये को दर्शाती है और विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश लगती है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मंच से मुसलमानों की सुरक्षा और सम्मान का दावा करते हैं, दूसरी तरफ उनकी ही सरकार की मशीनरी, पुलिस का इस्तेमाल करके एक अल्पसंख्यक नेता को चुप कराने या दल बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रही है.

मुख्यमंत्री ने आरोप पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

हालांकि, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी या कांग्रेस सरकार की तरफ से इस गंभीर आरोप को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह देखना है कि मुख्यमंत्री या कांग्रेस नेता इस गंभीर आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

यह भी पढ़ेंः जुबली हिल्स उपचुनावः ‘मैं बोराबंडा आ रहा हूं, देखता हूं...’, राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार की चेतावनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow