तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ दिया है. इस बार वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की. यह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा अर्धशतक है. वैभव ने अपनी फिफ्टी में 14 रन दौड़कर लिए.  वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन तीसरे टी20 में उन्होंने काफी समझबूझ के साथ बल्लेबाजी की. वैभव ने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वैभव ने पिच और परिस्थिति के हिसाब से बैटिंग की. वहीं इससे पहले दूसरे टी20 में वैभव ने 18 गेंद में पचासा ठोका था. वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड  वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वह अब पुरुष टी20 इंटरनेशनल में 16 साल की कम उम्र में दो अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. नेपाल के कुशल मल्ला ने भी 16 साल से कम की उम्र में एक टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा था. अब वैभव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. ???? HISTORY FOR VAIBHAV SOORYAVANSHI ????- Vaibhav Sooryavanshi becomes the first player to score two 50+ scores at the age of 15. ???? pic.twitter.com/AtkExmDAey — Tanuj (@ImTanujSingh) July 26, 2026 31 BALL FIFTY BY VAIBHAV SOORYAVANSHI. - 2nd fifty in 3 games for Vaibhav! pic.twitter.com/G76ZJkH9md — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 26, 2026 तीसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन- ब्रायन बेनेट, बेन कर्रन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रियान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में हुए कई बदलाव

Jul 26, 2026 - 19:30
 0
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ दिया है. इस बार वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की. यह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा अर्धशतक है. वैभव ने अपनी फिफ्टी में 14 रन दौड़कर लिए. 

वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन तीसरे टी20 में उन्होंने काफी समझबूझ के साथ बल्लेबाजी की. वैभव ने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वैभव ने पिच और परिस्थिति के हिसाब से बैटिंग की. वहीं इससे पहले दूसरे टी20 में वैभव ने 18 गेंद में पचासा ठोका था.

वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड 

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वह अब पुरुष टी20 इंटरनेशनल में 16 साल की कम उम्र में दो अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. नेपाल के कुशल मल्ला ने भी 16 साल से कम की उम्र में एक टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा था. अब वैभव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

तीसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा

तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन- ब्रायन बेनेट, बेन कर्रन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रियान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी

यह भी पढ़ें-

IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में हुए कई बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow