तारक मेहता के जेठालाल की तरह आप भी कम कर सकते हैं कई किलो वजन, ये है आसान तरीका

Jethalal weight loss Journey: "जेठालाल" यानी दिलीप जोशी को आपने हमेशा कॉमिक अंदाज और हल्के-फुल्के लुक में देखा होगा, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने उनके फैन्स को हैरान कर दिया. जी हां, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्यारे जेठालाल ने मात्र 45 दिनों में 16 किलो वजन कम करके सभी को चौंका दिया है. वजन घटाना जहां कई लोगों के लिए एक मुश्किल और थकाऊ सफर लगता है, वहीं दिलीप जोशी ने दिखा दिया कि अगर सही तरीके और शुरुआत की जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है. खास बात ये है कि उन्होंने कोई डाइट प्लान या महंगे सप्लीमेंट्स नहीं अपनाए, बल्कि एक सिंपल और नेचुरल रूटीन के जरिए ये बदलाव हासिल किया है. ये भी पढ़े- सिगरेट जितने खतरनाक हैं जलेबी, समोसा और लड्डू... हेल्थ मिनिस्ट्री ने जारी की डराने वाली एडवाइजरी रोजाना 45 मिनट की दौड़ दिलीप जोशी ने अपने वेट लॉस प्लान की नींव रखी कार्डियो एक्सरसाइज से. उन्होंने हर दिन कम से कम 45 मिनट तक दौड़ने का नियम अपनाया. दौड़ने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से घटने लगती है. अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो तेज वॉक या जॉगिंग से शुरुआत करें और धीरे-धीरे दौड़ने की आदत बनाएं. खानपान में सादगी और संयम उन्होंने जंक फूड, तली-भुनी चीजें और चीनी से दूरी बना ली उबली सब्जियां सलाद खाना कम तेल वाला खाना ज्यादा पानी और हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स और फल खास बात ये रही कि उन्होंने भूखा रहना नहीं चुना, बल्कि हेल्दी खाकर वजन घटाया मेंटल फिटनेस का रखा खास ख्याल वजन कम करने के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी होता है. दिलीप जोशी ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए ध्यान और पॉजिटिव सोच को अपनी दिनचर्या में शामिल किया. तनाव से दूर रहकर और लक्ष्य पर फोकस करके उन्होंने पूरे सफर को आसान बना दिया. लगातार और अनुशासित दिनचर्या वजन घटाने के इस सफर में सबसे अहम रहा, डिसिप्लिन. कोई भी बदलाव एक दिन में नहीं होता. उन्होंने हर दिन एक रूटीन को फॉलो किया है. दिलीप जोशी की यह फिटनेस जर्नी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने दिखा दिया कि अगर सच्ची लगन, नियमित एक्सरसाइज और संयमित खानपान हो, तो वजन घटाना नामुमकिन नहीं. अगर आप भी अपने पुराने कपड़े फिर से पहनना चाहते हैं, खुद को हल्का और ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं, तो आज से ही इस आसान व फिटनेस-फ्रेंडली रूटीन की शुरुआत करें. ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए खतरे की घंटी, हार्ट और लिवर में जहर घोल सकते हैं ये 5 फेमस सप्लीमेंट्स! Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Jul 14, 2025 - 19:30
 0
तारक मेहता के जेठालाल की तरह आप भी कम कर सकते हैं कई किलो वजन, ये है आसान तरीका

Jethalal weight loss Journey: "जेठालाल" यानी दिलीप जोशी को आपने हमेशा कॉमिक अंदाज और हल्के-फुल्के लुक में देखा होगा, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने उनके फैन्स को हैरान कर दिया. जी हां, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्यारे जेठालाल ने मात्र 45 दिनों में 16 किलो वजन कम करके सभी को चौंका दिया है.

वजन घटाना जहां कई लोगों के लिए एक मुश्किल और थकाऊ सफर लगता है, वहीं दिलीप जोशी ने दिखा दिया कि अगर सही तरीके और शुरुआत की जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है. खास बात ये है कि उन्होंने कोई डाइट प्लान या महंगे सप्लीमेंट्स नहीं अपनाए, बल्कि एक सिंपल और नेचुरल रूटीन के जरिए ये बदलाव हासिल किया है.

ये भी पढ़े- सिगरेट जितने खतरनाक हैं जलेबी, समोसा और लड्डू... हेल्थ मिनिस्ट्री ने जारी की डराने वाली एडवाइजरी

रोजाना 45 मिनट की दौड़

दिलीप जोशी ने अपने वेट लॉस प्लान की नींव रखी कार्डियो एक्सरसाइज से. उन्होंने हर दिन कम से कम 45 मिनट तक दौड़ने का नियम अपनाया. दौड़ने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से घटने लगती है. अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो तेज वॉक या जॉगिंग से शुरुआत करें और धीरे-धीरे दौड़ने की आदत बनाएं.

खानपान में सादगी और संयम

  • उन्होंने जंक फूड, तली-भुनी चीजें और चीनी से दूरी बना ली
  • उबली सब्जियां
  • सलाद खाना
  • कम तेल वाला खाना
  • ज्यादा पानी और हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स और फल
  • खास बात ये रही कि उन्होंने भूखा रहना नहीं चुना, बल्कि हेल्दी खाकर वजन घटाया
  • मेंटल फिटनेस का रखा खास ख्याल

वजन कम करने के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी होता है. दिलीप जोशी ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए ध्यान और पॉजिटिव सोच को अपनी दिनचर्या में शामिल किया. तनाव से दूर रहकर और लक्ष्य पर फोकस करके उन्होंने पूरे सफर को आसान बना दिया.

लगातार और अनुशासित दिनचर्या

वजन घटाने के इस सफर में सबसे अहम रहा, डिसिप्लिन. कोई भी बदलाव एक दिन में नहीं होता. उन्होंने हर दिन एक रूटीन को फॉलो किया है. दिलीप जोशी की यह फिटनेस जर्नी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने दिखा दिया कि अगर सच्ची लगन, नियमित एक्सरसाइज और संयमित खानपान हो, तो वजन घटाना नामुमकिन नहीं. अगर आप भी अपने पुराने कपड़े फिर से पहनना चाहते हैं, खुद को हल्का और ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं, तो आज से ही इस आसान व फिटनेस-फ्रेंडली रूटीन की शुरुआत करें.

ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए खतरे की घंटी, हार्ट और लिवर में जहर घोल सकते हैं ये 5 फेमस सप्लीमेंट्स!

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow